Aadhar Card New Update: घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट होना शुरू

On: November 22, 2025 9:57 AM
Aadhar Card New Update

आधार कार्ड को लेकर अब नया अपडेट जारी हुआ है। ऐसे में हम आपको बता दें कि अब इस बदलाव के बाद आपके आधार कार्ड में केवल आपका फोटो और साथ में क्यूआर कोड दिया गया होगा।

इस तरह से किसी भी व्यक्ति की जन्म की तारीख और घर का पता इसमें नहीं दिखाई देगा। यूआईडीएआई के द्वारा इस बदलाव को इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी दूसरे लोगों तक ना जाए।

कई बार लोगों का निजी विवरण गलत लोगों तक पहुंच जाता है जिसकी वजह से अकसर इनकी जानकारी को गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अब यूआइडीएआइ ने निश्चय किया है कि ऑफलाइन सत्यापन को रोका जाए। अगर आपको इस बारे में सारी जानकारी चाहिए तो हमारा आज का यह लेख आपको पढ़ना चाहिए।

Aadhar Card New Update 2025

भारत के सभी आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट होने वाला है। दरअसल यूआईडीएआई यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा आधार कार्ड के नियमों को बदलने की तैयारी की जा रही है।

नए नियम के मुताबिक आपके आधार कार्ड में ना तो आपके घर का पता दिया गया होगा और ना ही आपकी जन्म की तारीख इसमें होगी। ‌इस तरह से आधार कार्ड में केवल आपका फोटो और क्यूआर कोड ही दिया जाएगा।

यूआईडीएआई के द्वारा यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी आधार कार्ड धारक व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग ना हो सके। इसके अलावा यह भी कोशिश की जा रही है कि जो ऑफलाइन सत्यापन की प्रक्रिया होती है इसे बिल्कुल खत्म किया जाए।

आधार कार्ड न्यू अपडेट को लेकर क्या कहा भुवनेश कुमार ने

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ भुवनेश कुमार की तरफ से मंगलवार वाले दिन आधार कार्ड के अपडेट को लेकर जानकारी दी गई है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में आधार कार्ड के इस नए नियम को लागू किया जा सकता है।

तो दिसंबर के बाद से किसी भी स्थान पर अगर आप जा रहे हैं और आपको अपने सत्यापन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की ऑफलाइन प्रक्रिया को नहीं अपनाना होगा। इस प्रकार से अब हर व्यक्ति की आयु से संबंधित या पहचान से संबंधित जानकारी को मजबूत बनाया जाएगा।

इसके अलावा भुवनेश कुमार ने यह भी कहा है कि आधार कार्ड पर अगर हर व्यक्ति की जानकारी दर्ज होगी तो फिर इसका गलत उपयोग हो सकता है। इसलिए अब आगे से व्यक्ति की फोटो और क्यूआर कोड ही आधार कार्ड पर होगा।

आधार कार्ड में यह बदलाव क्यों है आवश्यक

आधार कार्ड नियम के अनुसार जो ऑफलाइन सत्यापन की प्रक्रिया और फोटोकॉपी लोग रखते हैं इसको सही नहीं माना जाता। लेकिन फिर भी बहुत से बैंकों में होटल में या फिर इवेंट कंपनियों में मौजूदा समय में भी आधार की फोटो कॉपी को लोगों से मांगा जाता है। ‌

ऐसे में अब यूआईडीएआई के द्वारा यह नियम बनाया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति की पहचान हेतु आधार की भौतिक कॉपी सत्यापन के लिए ना उपयोग की जाए। इस तरह से आगे से क्यूआर कोड या फिर नंबर के माध्यम से ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

यूआइडीएआइ बनाएगा जल्द ही नया आधार एप्लीकेशन

यूआईडीएआई के द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि बहुत ही शीघ्र एक नया आधार ऐप शुरू किया जाएगा जोकि एमआधार एप्लीकेशन की जगह इस्तेमाल किया जाएगा।

इस प्रकार से इस नए एप्लीकेशन को डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटक्शन एक्ट के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि आने वाले 18 माह में नए एप्लीकेशन को लागू कर दिया जाए। इसके बाद आप अपने आधार से संबंधित कार्य इस ऐप के माध्यम से कर पाएंगे।

कौन सी खूबियां होंगी नई आधार एप्लीकेशन में

  • निवास स्थान पता अपडेट किया जा सकेगा
  • परिवार के सदस्यों को बिना किसी मोबाइल नंबर के जोड़ा जा सकेगा
  • फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को अपनाकर मोबाइल नंबर को अपडेट किया जा सकेगा
  • सत्यापन हेतु क्यूआर आधारित प्रक्रिया को अपनाया जाएगा

कैसे होगा आधार सत्यापन

आपके मन में यह भी प्रश्न आया होगा कि आखिर आधार सत्यापन कैसे किया जा सकेगा तो इसकी जानकारी निम्नलिखित है:-

  • जिस व्यक्ति के पास आधार होगा उसे अपना क्यूआर कोड ओवीएसई एप्प के स्कैनर में दिखाना होगा।
  • इसके बाद फिर सिस्टम चेहरे को सही प्रकार से मिलान करेगा।
  • फिर आगे यह साबित हो जाएगा कि जो व्यक्ति आधार दिखा रहा है वह वहां पर खुद उपस्थित है कोई दूसरा अन्य व्यक्ति नहीं।

FAQs

आधार कार्ड में कौन सा बड़ा बदलाव होने जा रहा है?

आधार कार्ड में अब आगे से किसी व्यक्ति का पता और जन्मतिथि दर्ज नहीं होगी। केवल फोटो और क्यूआर कोड इसमें देखने को मिलेगा।

आधार कार्ड के नए नियम को कब से लाया जाएगा?

साल दिसंबर के महीने में आधार कार्ड के इस नए नियम को लागू किया जा सकता है।

आधार कार्ड की नई एप्लीकेशन को कब लागू किया जाएगा?

आधार कार्ड की नई एप्लीकेशन को आने वाले 18 महीनों में लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment