Anganwadi Vacancy 2025: आंगनबाड़ी 10वी पास बिना परीक्षा भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: December 7, 2025 7:58 AM
Anganwadi Vacancy

उत्तर प्रदेश राज्य की ऐसी महिलाएं जो कक्षा दसवीं या 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है तथा अपनी इसी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने की इच्छुक है उन सभी के लिए महिला बाल विकास मंत्रालय की तरफ से आंगनबाड़ी के पदों की भर्ती के रूप में बहुत ही सराहनीय अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बताते चलें कि राज्य में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करवाया गया है जिसके अंतर्गत 1057 महिलाओं का चयन किया जाने वाला है।

राज्य में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया गया है। ऐसी महिलाएं जो आंगनवाड़ी क्षेत्र में भर्ती के इंतजार में थी तथा नौकरी प्राप्त करना चाहती हैं उन सभी के लिए शीघ्रता के साथ आवेदन कर देना चाहिए।

आंगनबाड़ी भर्ती 2025

विभाग के द्वारा भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर व्यवस्थित करवाई गई है जहां पर योग्य महिलाएं 21 दिसंबर 2025 तक ही अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।

ऐसी महिलाएं जो इस समय यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने जा रही है तथा उससे पहले हमारे इस आर्टिकल पर विजिट किया है तो उन सभी की सुविधा के लिए आज हम यहां पर संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को बताने वाले हैं।

Anganwadi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
भर्ती का नामआंगनबाड़ी भर्ती 2025
पद का नामकार्यकर्ता तथा सहायिका
राज्य उत्तर प्रदेश
कुल पद1057
योग्यता कक्षा 10वीं, 12वीं
आवेदन प्रारम्भ 01 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि21 दिसंबर 2025
आवेदन शुल्क निशुल्क
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upanganwadibharti.in/

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यताएं

आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं के लिए योग्यता संबंधी विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • आंगनबाड़ी भर्ती में केवल उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं।
  • उन्होंने शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा दसवीं तथा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • इन कक्षाओं में महिलाओं के अंक उत्कृष्ट स्तर के होने चाहिए।
  • भर्ती में शामिल होने वाली महिला का शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।
  • महिला के पास आंगनबाड़ी संबंधी कार्यों का बेसिक अनुभव भी हो।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश राज्य की ऐसी महिलाएं जो यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन करती है उनके लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना होगा बल्कि वह अपने आवेदन को बिल्कुल ही फ्री में केवल दस्तावेजों के आधार पर ही सबमिट कर सकती है।

महिलाओं की जानकारी के लिए बता दे की यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत फ्री आवेदन प्रक्रिया का प्रावधान सभी श्रेणियां की महिलाओं के लिए एक समान है जो काफी सराहनीय है।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं की आयु सीमा निम्न प्रकार से है:-

  • इस भर्ती के अंतर्गत 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक की महिलाओं के लिए आवेदन की पात्रता दी गई है।
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आंगनबाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए सहायिका तथा कार्यकर्ता दोनों ही प्रकार के पदों के लिए किसी भी प्रकार की विशेष चयन प्रक्रिया का आयोजन नहीं करवाया जाने वाला है बल्कि उम्मीदवार महिलाओं का चयन उनकी योग्यता तथा कक्षाओं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवार महिलाओं की योग्यता आंखों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद मेरिट जारी करवाई जाएगी। जिन महिलाओं के नाम सिलेक्शन के तौर पर मेरिट में शामिल होते हैं उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे और साथ में ही उन्हें पद नियुक्त किया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आधिकारिक नोटिफिकेशन पर जाना होगा।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए अप्लाई वाली लिंक मिल जाएगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और डायरेक्ट भर्ती का फॉर्म खोलें।
  • फार्म में मांगी गई महिला की पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक करना होगा।
  • फॉर्म भर जाने के बाद सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में अपने द्वारा दी गई जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से यूपी आंगनबाड़ी भर्ती का आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।

FAQs

आंगनबाड़ी भर्ती की मेरिट कब जारी होगी?

आवेदन के बाद यूपी आंगनबाड़ी भर्ती की मेरिट जनवरी 2026 में जारी की जा सकती है।

आंगनबाड़ी भर्ती में आरक्षण किसे मिलेगा?

आंगनबाड़ी भर्ती में एससी एसटी की महिलाओं के साथ बीपीएल राशन कार्ड वाली महिलाओं के लिए आरक्षण मिलेगा।

आंगनबाड़ी भर्ती में पद संबंधी जानकारी कहां से प्राप्त करें?

आंगनबाड़ी भर्ती में जिले अनुसार वितरित किए गए पद संबंधित जानकारी को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जान सकते हैं।

Leave a Comment