Atal Pension Yojana 2025: अटल पेंशन योजना 5000 रूपए के आवेदन शुरू

On: November 22, 2025 6:03 AM
Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना का नाम तो आपने सुना ही होगा जो की राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार शुरू करवाई गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति जो अपने भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं उन सभी के लिए निवेश का अवसर प्रदान करवाया जा रहा है।

अटल पेंशन योजना में अपनी युवावस्था के चलते कोई भी व्यक्ति अपनी आय के अनुसार निरंतर रूप से निवेश कर सकते हैं। यह निवेश उनके लिए उनकी वृद्धा अवस्था के समय ब्याज समेत प्रदान करवाया जाएगा जो उनके आगे के जीवन को आरामदायक सुविधा प्रदान कर सकेगा।

बताते चलें कि अटल पेंशन योजना में निवेश की परिपक्वता पूरी हो जाने के बाद लोगों के लिए उनके निवेश की स्थिति के अनुसार वृद्धावस्था में आकर्षक पेंशन प्रदान करवाई जाएगी। अटल पेंशन योजना को विभिन्न नियमों के माध्यम से काफी आकर्षक और प्रदर्शित बनाया गया है।

अटल पेंशन योजना 2025

अटल पेंशन योजना की सबसे खास बात तो यह है कि इसमें लोगों के लिए निवेश हेतु किसी भी प्रकार का दबाव नहीं दिया जाता है बल्कि वह अपनी आय के अनुसार न्यूनतम राशि के माध्यम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में पुरुष तथा महिला दोनों की भागीदारी बराबर की है।

अगर हम जुलाई 2025 तक के उपलब्ध आंकड़ों के बारे में बात करें तो अब तक अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 7 करोड़ से अधिक लोगों के लिए शामिल किया गया है जिसके आधार पर कुल कोश 45974 करोड रुपए तक पहुंच चुका है।

जो व्यक्ति अटल पेंशन योजना में निवेश करने के इच्छुक तो है परंतु इस योजना के नियम और अन्य संबंधी जानकारी से अपरिचित हैं उन सभी की सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल में पूरी जानकारी स्पष्ट शब्दों में बताने वाले हैं जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर जुड़े रहें।

Atal Pension Scheme 2025 Overview

विभाग का नामवित्तीय सेवा विभाग
योजना का नामअटल पेंशन योजना
प्रारंभिक तिथि1 जून 2015
उद्देश्यमजदूरों को वृद्धावस्था में पेंशन देना
मैच्योरिटी अवधि 15-20 वर्ष
आवेदक की आयु सीमा18 से 40 वर्ष तक
वृद्ध पेंशन राशि₹1000/- से ₹5000/- तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://enps.nps-proteantech.in/

अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता मापदंड

अटल पेंशन योजना के पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • अटल पेंशन योजना के अंतर्गत भारत के मूल नागरिकों के लिए निवेश करने का अवसर दिया जा रहा है।
  • व्यक्ति मध्यम वर्गीय या फिर निचले स्तर के परिवार से ताल्लुक रखता हो।
  • उसकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए।
  • योजना में आवेदन करने के लिए प्रमाणिकता हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होने चाहिए।

अटल पेंशन योजना की मैच्योरिटी

सरकारी प्रावधान अनुसार जो व्यक्ति अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना खाता खुलवाते हैं उन सभी के लिए अपनी आय के अनुसार 20 सालों तक की मैच्योरिटी में निवेश करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस अवधि के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति मासिक या फिर वार्षिक रूप से निवेश कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना में निवेश नियम

अटल पेंशन योजना में लागू किए गए प्रमुख निवेश संबंधी नियम इस प्रकार से हैं:-

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक के लिए कम से कम 15 वर्षों तक निवेश करना अनिवार्य है।
  • कोई भी व्यक्ति अपनी आय के अनुसार न्यूनतम ₹1000 की लिमिट के आधार पर महीने में बचत कर सकते हैं।
  • विलंबित निवेश पर अतिरिक्त शुल्क भी लागू किया गया है जो ₹100 पर ₹1 लगता है।
  • जो भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना से जुड़ने जा रहे हैं वह निवेश संबंधी नियमों की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या फिर संबंधित कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना में मासिक पेंशन

जो भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना के अंतर्गत निवेश करते हैं उन सभी के लिए निवेश के आधार पर 60 वर्ष पूरे हो जाने के बाद मासिक पेंशन प्रदान करवाई जाती है। बताते चले कि यह पेंशन न्यूनतम ₹1000 तथा अधिकतम ₹5000 तक हर महीने होती है। निवेशकों के लिए यह पेंशन गारंटी के तौर पर उपलब्ध करवाई जाती है जो योजना को अधिक आकर्षक बनाती है।

अटल पेंशन योजना के फायदे

जो भी व्यक्ति अटल पेंशन योजना में निवेश करते हैं उनके लिए निम्न फायदे होते हैं:-

  • अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर लोगों के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा मिल पाती है।
  • उनके निवेश पर उन्हें काफी आकर्षक ब्याज भी मिल पाता है।
  • पेंशन के आधार पर बुढ़ापे के समय उन्होंने सम्मानजनक जीवन यापन करने में मदद मिल पाती है।
  • यह योजना लोगों के लिए बचत का सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प भी है।

अटल पेंशन योजना में नॉमिनी सुविधा

अटल पेंशन योजना को नॉमिनीति सुविधा और आकर्षक बनाती है। बताते चलें कि इस योजना में निवेदक नॉमिनी के तौर पर अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम जुड़वा सकते हैं जिसमें मुख्य रूप से जीवनसाथी या फिर पुत्रियां पुत्री हो सकते हैं। अगर बीच में या फिर निवेश के बाद व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी वाले व्यक्ति को वही पेंशन प्राप्त होगी।

अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए संबंध शाखा में विजिट करना होगा।
  • यहां पर जाकर अटल पेंशन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।
  • इसके बाद फॉर्म लेना होगा तथा उसमें पूरी जानकारी करनी होगी।
  • फॉर्म भर जाने के बाद अपने आधार कार्ड समेत अन्य सभी दस्तावेजों की फोटोकापी को संकलित करें।
  • अब फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा कर दें इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

अटल पेंशन योजना कब से शुरू की गई है?

अटल पेंशन योजना 2015 से शुरू हुई है।

अटल पेंशन योजना में निवेश पर ब्याज दरें क्या होती है?

अटल पेंशन योजना में निवेश पर कोई सुनिश्चित ब्याज दर नहीं है बल्कि यह समय अनुसार बदलती रहती है।

अटल पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?

अटल पेंशन योजना का उद्देश्य लोगों के लिए निवेश का विकल्प प्रदान करवाते हुए भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षा देना है।

Leave a Comment