Ayushman Bharat Yojana: नया आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन शुरू

On: November 21, 2025 10:23 AM
Ayushman Bharat Yojana

देश के मध्यम वर्गीय परिवारों के आम नागरिकों के लिए सुविधाएं देने हेतु सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रसर किया गया है जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना भी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत योजना को चिकित्सा क्षेत्र में वर्ष 2018 से चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लोगों के लिए फ्री इलाज उपलब्ध करवाने हेतु आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है।

योजना के नियम अनुसार जिन व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार करवाए जाते हैं उन सभी के लिए देश की किसी भी सरकार या फिर निजी अस्पताल में लाखों रुपए तक की निशुल्क इलाज की सुविधा मिल पाती है। बताते चलें की योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन करना आवश्यक होता है।

आयुष्मान भारत योजना 2025

वर्ष 2018 की तरह ही वर्ष 2025 में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्य प्रक्रिया को सक्रिय किया गया है जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा निरंतर ही पात्र लोगों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने आयुष्मान कार्ड बनवा ले ताकि आगे उनके लिए चिकित्सा क्षेत्र में राहत प्राप्त हो पाए।

सरकारी प्रक्रिया के आधार पर पहले तो आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने के लिए ऑफलाइन माध्यम से कैंपों के द्वारा अधिकांश आवेदन लिए जाते थे हालांकि अब इस योजना में काफी संशोधन किए गए हैं जिसके बाद आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी व्यवस्थित है।

Ayushman Card Yojana 2025 Overview

विभाग का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
योजना का नामआयुष्मान भारत योजना
पात्रताआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
वित्तीय कवरेज₹500000 तक
आयु सीमाअधिकतम 70 वर्ष तक
अस्पताल में भर्ती होने से पहले का शुल्क3 दिनों तक कवर किया जाता है
अस्पताल में भर्ती होने के बाद का शुल्क15 दिनों तक कवर किया जाता है
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://beneficiary.nha.gov.in

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता मापदंड

आयुष्मान भारत योजना में जो पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं वे निम्न प्रकार से हैं:-

  • भारत के मूल निवासी नागरिक आयुष्मान भारत योजना में पात्र किए गए हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से असंगठित और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वता दी जा रही है।
  • ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर और गरीबी रेखा के अनुकूल है उनके लिए ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
  • आयुष्मान भारत योजना में किसी भी विशेष आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य

देश के गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले और मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों के बीच अक्सर ऐसा देखा जाता है कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है परंतु वह अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से उनके लिए बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं कर पाते हैं।

ऐसे ही परिवारों के लिए स्वस्थ जीवन प्रदान करने हेतु तथा उनके लिए चिकित्सा क्षेत्र में मदद देने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना को चलाया जा रहा है। बताते चलें कि चिकित्सा क्षेत्र में अब तक की है सबसे महत्वपूर्ण और कारगर योजना है जिसका लाभ करोड़ों देशवासी उठा रहे हैं।

आयुष्मान भारत योजना की विशेषताएं

आयुष्मान भारत योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
  • इस योजना की आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री तथा गतिशील है।
  • आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए देश की 7000 अस्पताल में तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
  • देश भर के व्यक्तियों के लिए समानता के साथ वित्तीय कवरेज प्रदान किया जाता है।

आयुष्मान भारत योजना की जानकारी

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारक लोगों के लिए हर साल 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य संबंधी वित्तीय कवरेज प्रदान करवाया जाता है जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति देश की निजी एवं सरकारी अस्पताल में ₹500000 तक का इलाज बिना किसी हस्तक्षेप के करवा सकते हैं।

बताते चले कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा तो मिलती है इसके अलावा भर्ती होने पर 3 से 15 दिनों तक का पूरा खर्च और नैदानिक दवाइयां परीक्षण इत्यादि सभी को आयुष्मान कार्ड नहीं शामिल किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन निम्न विधि के द्वारा पूरा किया जा सकता है:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता जांच का ऑप्शन आएगा जिसे क्लिक करना होगा।
  • अब सहमति देकर आगे बढ़ना होगा और लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को पूरा करें और आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर दें।
  • अंत में अपनी जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

आयुष्मान कार्ड बनवाने में कितना खर्चा आता है?

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाना बिल्कुल ही फ्री है जिसमें कोई शुल्क नहीं लगता है।

आवेदन के बाद आयुष्मान कार्ड कैसे प्राप्त करें?

आवेदन के बाद ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड पोस्ट ऑफिस के द्वारा स्थाई पते पर पहुंचा दिया जाएगा इसके अलावा इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?

आवेदन वाली वेबसाइट पर लॉगिन करके आयुष्मान कार्ड के एप्लीकेशन स्टेटस चेक किया जा सकता है।

Leave a Comment