बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए 100 से भी अधिक पदों हेतु आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार ऑफिसर के पद पर काम करना चाहते हैं वे अपना आवेदन ऑनलाइन तक दे सकते हैं।
इस तरह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है और 30 नवंबर तक सभी अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप बैंक में काम करने के इच्छुक हैं तो इस मौके को अपने हाथ से ना जाने दें। इसके लिए आपको अंतिम तारीख तक या इससे पूर्व अपना फार्म जमा करना जरूरी है।
यदि आपको बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती की सारी जानकारी सही प्रकार से चाहिए तो यह लेख इसमें आपकी बेहद मदद कर सकता है। तो चलिए आपको इस भर्ती की सारी जानकारी जैसे कुल पद, अंतिम तारीख, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2025
बैंक ऑफ़ इंडिया हमारे देश का एक बहुत ही प्रतिष्ठित बैंक माना जाता है। ऐसे में बैंक की तरफ से 115 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस तरह से जो उम्मीदवार इस बैंक में ऑफिसर पदों पर काम करने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
बता दें कि आप सभी को अपना आवेदन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 नवंबर तक जमा करना होगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि अगर आप अंतिम तारीख तक अपना आवेदन जमा नहीं करेंगे तो आपको फिर इस बैंक में नौकरी का अवसर नहीं मिल पाएगा।
Bank of India Vacancy 2025 Overview
| शाखा का नाम | बैंक ऑफ इंडिया |
| भर्ती का नाम | बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2025 |
| पद का नाम | ऑफिसर |
| पदों की संख्या | 115 |
| शैक्षणिक योग्यता | बीई/बी.टेक/एमसीए/एमएससी/स्नातक/स्नातकोत्तर (पदानुसार) |
| वेतन | एमएमजीएस-II: 64,820 – 93,960 रुपये एमएमजीएस-III: 85,920 – 1,05,280 रुपये एसएमजीएस-IV: 1,02,300 – 1,20,940 रुपये |
| आवेदन प्रारम्भ | 17 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bankofindia.bank.in/ |
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जो शुल्क चुकाना होगा वह हर श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार से रखा गया है:-
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 175 रुपए की रखी गई है।
- जबकि दूसरी श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए 850 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।
- ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से कैश कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए से जमा करना होगा।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबका चयन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। या उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।
हम आपको यहां बता दें कि आप सभी उम्मीदवारों को 125 अंकों की लिखित परीक्षा में पास होना होगा। तो इस ऑनलाइन एग्जाम में अंग्रेजी भाषा और व्यावसायिक ज्ञान पर आधारित प्रश्न हल करने के लिए आएंगे। इस तरह से उम्मीदवारों को 100 मिनट में अपना पेपर पूरा करना होगा।
इसके साथ ही हम आपको बता दें कि जो अंग्रेजी भाषा की परीक्षा होगी इसके अंको को बैंक द्वारा मेरिट लिस्ट को तैयार करने में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी जानकारी दे दें कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 35% अंक लाना जरूरी है।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार बैंक ऑफ़ इंडिया में काम करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से देना होगा:-
- सबसे शुरुआत में आपको बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको इस भर्ती से संबंधित लिंक को खोजना है और फिर इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र को सही प्रकार से भरना होगा।
- आगे फिर आपको बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती से जुड़े सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- फिर आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक बैंक द्वारा तय किया गया शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- आखिर में अपना फार्म जमा करके आपको इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।
FAQs
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती की आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख कौन सी है?
इस भर्ती के लिए आवेदन देने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।
कितने पदों पर उम्मीदवारों को बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा नौकरी दी जाएगी?
बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 115 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।
क्या बैंक द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा?
बैंक की तरफ से योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा या फिर व्यक्तिगत साक्षात्कार करवाया जा सकता है।








