यदि आप एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है और आप कुछ ऐसा काम करना चाहती हैं जिससे आपकी घर बैठे कमाई हो। तो ऐसे में आपको सरकार द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना से लाभ लेना चाहिए। दरअसल इस योजना के माध्यम से महिलाओं को बीमा सखी एजेंट बनने का मौका मिलता है जिससे वे अच्छी कमाई करने योग्य बनती हैं।
आपको बता दें कि इस योजना की जो लाभार्थी महिलाएं हैं इन सबको सरकार द्वारा बीमा एजेंट बनने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही इन महिलाओं को प्रति महीने 5000 रूपए से लेकर 7000 रूपए तक का भत्ता भी दिया जाता है। तो महिलाओं को प्रशिक्षण के समय बीमा बेचने और ग्राहक से बातचीत करने जैसी कला में दक्ष बनाया जाता है।
इस तरह से महिलाएं प्रशिक्षण के पश्चात बीमा सखी एजेंट बनकर पॉलिसी बेचकर कमाई कर सकती हैं। तो अगर आपको भी बीमा सखी योजना का लाभ लेना है तो ऐसे में आपको इस योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन कैसे करें जैसी जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए आपको आत्मनिर्भर बनाने के लिए और बीमा सखी बनाने के लिए हम इसके बारे में सारी जानकारी विस्तार पूर्वक बताते हैं।
Bima Sakhi Yojana
भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से देश की महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना को संचालित किया जा रहा है। यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत महिलाओं मुफ्त में पॉलिसी बेचने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां आपको हम यह भी जानकारी देते चलें कि महिलाओं को 3 साल तक के लिए प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त में मिलता है।
इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि बीमा सखी योजना के तहत पहले साल में महिलाओं को हर महीने सरकार से 7000 रूपए दूसरे वर्ष में 6000 रूपए और तीसरे वर्ष में 5000 रूपए का भत्ता मिलता है। इस तरह से जब महिलाएं पॉलिसी बेचने का सारा प्रशिक्षण हासिल कर लेती हैं तो तब इन्हें बीमा सखी एजेंट बनाया जाता है।
इस प्रकार से महिलाओं को बीमा सखी बनने के बाद पॉलिसी बेचने पर उपयुक्त कमीशन भी भारतीय जीवन बीमा निगम से मिलता है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जो महिलाएं इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करती हैं इन्हें आगे तरक्की के भी मौके मिलते हैं। कुल मिलाकर महिलाओं के लिए यह एक ऐसी योजना है जो इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्ग खोलती है।
बीमा सखी योजना के फायदे
अगर आप बीमा सखी योजना के तहत काम करना चाहती हैं, तो आपको इससे मिलने वाले फायदे के बारे में भी अवश्य पता होना चाहिए। तो निम्नलिखित हमने आपको सारे लाभ बताए हैं :-
- बीमा सखी बनने के बाद आप सभी महिलाएं अपने क्षेत्र में बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और आर्थिक रूप से स्वयं को मजबूत बना सकती हैं।
- इसके साथ ही हम आपको बता दें कि पहले वर्ष में हर महीने आप सब महिलाओं को 7000 रूपए की राशि सीधे बैंक खाते में विस्तारित की जाती है।
- इस तरह से दूसरे साल में महिलाओं को प्रति महीने 6000 रूपए की राशि बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
- वहीं तीसरे वर्ष में महिलाओं को इस योजना के तहत 5000 रूपए प्रति महीने मिलते हैं।
- अगर महिलाएं कोई पॉलिसी बेचती है तो तब इन्हें इस पर कमीशन का लाभ भी मिलता है।
- महिलाओं को इस योजना के जरिए से मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाता है।
- जरूरतमंद महिलाएं बीमा सखी बनने के बाद आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
बीमा सखी योजना के लिए पात्रता
देश की जो भी महिलाएं भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत बीमा सखी बनना चाहती हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित सभी पात्रता को पूरा करना पड़ेगा –
- आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 70 साल तक हो।
- जरूरी है कि महिला न्यूनतम दसवीं कक्षा तक शिक्षित हो जबकि जो महिलाएं स्नातक कर चुकी हैं इन्हें आगे उच्च पद मिलने की संभावना है।
- महिला भारत की रहने वाली निवासी हो और इसके पास सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
- योजना के तहत महिलाओं को तभी लाभ मिलता है जब घर का कोई भी व्यक्ति भारतीय जीवन बीमा में काम ना करता हो।
- महिला को बातचीत करने की कला में निपुणता होगी तो योजना के तहत प्राथमिकता मिलती है।
बीमा सखी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
बीमा सखी योजना के लिए आप जब अपना आवेदन जमा करेंगीं तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र
- शिक्षा के प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
जो महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और बीमा सखी बनने की इच्छुक हैं तो वे अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से भारतीय जीवन बीमा की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकतीं हैं –
- सर्वप्रथम आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- यहां पर आपको अप्लाई फॉर बीमा सखी योजना 2025 वाले विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपके सामने बीमा सखी योजना आवेदन फार्म आएगा जिसमें आपको सभी आवश्यक विवरण जैसे आपका नाम, आपकी जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि को लिखना है।
- आगे फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि आपका आधार कार्ड और शिक्षा के प्रमाण पत्र इत्यादि को अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र एक बार चेक कर लेना है और अगर कोई गलती है तो उसमें सुधार करना है।
- अगले चरण के तहत आपको आवेदन जमा करने वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है और बीमा सखी फार्म की रसीद को डाउनलोड करना है।











