जन्म प्रमाण पत्र देश के हर बच्चे, बड़े और बुजुर्ग व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। तो जब भी किसी घर में कोई बच्चा पैदा होता है तो घर के लोगों को इसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंजीकरण जरूर करना चाहिए।
दरअसल जन्म प्रमाण पत्र इसलिए बनवाना जरूरी है क्योंकि हर इंसान की पहचान इसके माध्यम से आसानी से की जा सकती है। लेकिन कई बार बहुत से लोग जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने में देर कर देते हैं। पर ऐसी स्थिति में भी इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनवाने के लिए आवेदन दिया जा सकता है।
तो अगर आपको अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य या फिर शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी जैसे कि पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कौन सी रखी गई है।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
सरकार के द्वारा देश के सभी नागरिकों के लिए जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को रखा गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि अगर आपके परिवार में कोई बच्चा जन्म लेता है तो इसके लिए आप अब घर बैठे ही पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके साथ ही हम आपको यहां पर यह भी बताना चाहते हैं कि अगर आपने अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो आप वह भी आसानी के साथ बनवा सकते हैं। लेकिन सरकार का यह आदेश है कि जब किसी घर में कोई बच्चा जन्म लेता है तो 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण जरूर कर लेना चाहिए।
परंतु बहुत से लोग इसे अनदेखा कर देते हैं और शिशु का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है। तो जब बच्चे का स्कूल में एडमिशन होता है तब जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। ऐसे में फिर माता-पिता को बहुत परेशानी होती है। पर राहत की बात यह है कि अब यह दस्तावेज आप आसानी से ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
Birth Certificate Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | नगरपालिका प्रशासन या ग्राम पंचायत |
| दस्तावेज का नाम | जन्म प्रमाण पत्र |
| लेख का नाम | बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई |
| वर्ष | 2025 |
| कौन आवेदन कर सकता है? | भारत का प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक |
| उपयोगिता | स्कूल में दाखिला, सरकारी योजनाओं का लाभ और पासपोर्ट आदि में |
| आवेदन शुल्क | ₹10 से ₹60 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dc.crsorgi.gov.in/crs/ |
जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और इसके पीछे कारण निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से हैं:-
- बैंक में खाता आरंभ करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
- हर व्यक्ति की पहचान को दर्शाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है।
- अगर किसी बच्चे का विद्यालय में दाखिला करवाना है तो तब इस दस्तावेज की आपको आवश्यकता पड़ती है।
- यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो तब भी आपको जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।
- आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करके दूसरे अन्य सरकारी दस्तावेज सरलतापूर्वक बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बहुत से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है जैसे:-
- माता और पिता का आधार कार्ड
- बच्चे के अस्पताल के समय के डिस्चार्ज के दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म के समय की रिपोर्ट
- यदि आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा है तो आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन शुल्क
जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको कुछ मामूली से शुल्क का भुगतान भी करना पड़ता है। दरअसल ऐसा इसलिए है कि जब 21 दिन का समय निकल जाता है तो इसके पश्चात थोड़ा सा शुल्क जमा करना जरूरी होता है।
तो ऐसे में आपको विलंब शुल्क के रूप में आयु के अनुसार पैसे जमा करने पड़ते हैं। इस प्रकार से आपको अधिकतम 60 रूपए तक की विलंब फीस चुकानी पड़ सकती है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप सभी को निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सबसे प्रारंभ में आपको अपने राज्य की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको यहां पर होम पृष्ठ पर जाकर साइन-अप करने वाला बटन दबाना होगा।
- फिर आपको जरूरी जानकारी को दर्ज करके साइन अप को पूरा कर लेना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन करने के बाद जन्म प्रमाण पत्रका फार्म सही प्रकार से भरना है।
- फिर आवेदन फार्म को पूरा भरने के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- यदि आप पर आवेदन शुल्क लागू है तो फिर आपको इसका ऑनलाइन भुगतान कर देना है।
- आगे फिर आपको कैप्चा कोड सही से लिखना है और आवेदन जमा करने वाला बटन दबाना है।
- इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो चुका है और आपको कुछ दिनों में जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
FAQs
क्या 18 साल की उम्र के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है?
जी हां 18 साल की उम्र के बाद बल्कि किसी भी आयु में आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
मुझे जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने की आवश्यकता क्यों है?
आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि यह आपकी पहचान की पुष्टि करता है।
क्या बर्थ सर्टिफिकेट केवल ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है?
आप बर्थ सर्टिफिकेट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों के माध्यम से बनवा सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होती है इसलिए ज्यादातर लोग इसी के माध्यम से अपना आवेदन जमा करते हैं।








