सीबीएसई के द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के अलग-अलग रिक्त पदों को लेकर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और नॉन टीचिंग के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा तो जो भी उम्मीदवार नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं वह सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म स्वीकार करने भी चालू कर दिए गए हैं।
यह फॉर्म 22 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे तथा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा लेने के बाद में चयन प्रक्रिया के अनुसार 124 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विभिन्न प्रकार के सभी रिक्त पदों के लिए संख्या तय की गई है तथा संपूर्ण जानकारी के साथ में उम्मीदवारों के लिए जानकारी जारी की जा चुकी है ऐसे में केवल जानकारी को जानने की आवश्यकता है जिसके बाद में आवेदन किया जा सकेगा।
सीबीएसई नई भर्ती 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कि इस भर्ती में अस्सिटेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, सुपरीटेंडेंट तथा जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। विभिन्न रिक्त पद होने की वजह से उम्मीदवारों के पास सबसे बढ़िया मौका यह है कि वह किसी भी प्रकार के पद पर चयनित होने के लिए पूरी तैयारी के साथ इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नोटिस अनाउंसमेंट वाले सेक्शन में उपलब्ध करवाया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर नोटिस को जरुर डाउनलोड करें और फिर वेबसाइट से ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा और उसके बाद ही योग्य उम्मीदवार चयनित होंगे।
CBSE Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| भर्ती का नाम | सीबीएसई भर्ती 2025 |
| पद का प्रकार | नॉन टीचिंग |
| नौकरी का स्थान | सम्पूर्ण भारत |
| कुल पद | 124 |
| पद का नाम | अस्सिटेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड असिस्टेंट डायरेक्टर, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, सुपरीटेंडेंट तथा जूनियर असिस्टेंट |
| आवेदन प्रारम्भ | 02 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 दिसंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.cbse.gov.in/ |
सीबीएसई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने किसी भी विषय से बैचलर की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई न्यूनतम 55% अंकों के साथ में की हुई होनी चाहिए/ कॉमर्स/ इकोनॉमिक्स/बिजनेस स्टडीज/ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स/ फाइनेंस आईसीडब्ल्यूए/ एमबीए या कॉस्ट अकाउंटिंग में बैचलर डिग्री को प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल हो सकते है। 12वीं पास उम्मीदवार और हिंदी में मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पोस्ट के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए और अकाउंट अकाउंटेंट् पद के लिए उम्मीदवार को टाइपिंग भी आनी चाहिए और टाइपिंग की स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश में तथा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
सीबीएसई भर्ती के लिए आयु सीमा
सीबीएसई भर्ती हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की निर्धारित की गई है तो यही आयु होनी चाहिए वही अधिकतम आयु पदों के अनुसार तय की गई है जिसमें आयु 27 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। यानी की अधिकतम आयु कुछ पदों के लिए 27 वर्ष है तो कुछ के लिए इससे ज्यादा है और ऐसे करके 35 तक है। ऊपरी आयु में उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
सीबीएसई भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही कुछ पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को चयन करने के लिए इंटरव्यू का आयोजन भी किया जाएगा तो उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भी ज़रूर शामिल होना है। चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी प्रत्येक उम्मीदवार को एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी ज़रूर हासिल करनी है।
सीबीएसई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क एससी एसटी एक्स सर्विसमैन पीडब्ल्यूडी तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये का रखा गया है तो जो उम्मीदवार ग्रुप ए बी सी के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है इसके अलावा आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार और ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार जो कि ग्रुप ए के फॉर्म के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 1750 रुपए ग्रुप बी और सी हेतु 1050 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके जानकारी को जानकर आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन नजर आएंगे जिसमें से पहले से रजिस्टर्ड होने पर ऑलरेडी रजिस्टर्ड कैंडिडेट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और नहीं होने पर नया रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इतना करके फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज कर देनी है तथा डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देने है।
- इसके बाद आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान कर देना है तथा फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
- इस तरीके से सभी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
FAQs
सीबीएसई की नई भर्ती कब आएगी?
सीबीएसई की नई भर्ती वर्तमान समय में निकल चुकी है जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। वह समय निकालकर आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई भर्ती हेतु आवेदन के लिए आखिरी तारीख क्या है?
इस भर्ती के आवेदन के लिए आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2025 है तो इस तारीख से पहले ही आवेदन करें।
क्या ऑफलाइन भी सीबीएसई भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।










