हमारे देश के बहुत सारे नागरिक डेयरी फार्मिंग का काम करना चाहते हैं विशेष तौर से ग्रामीण नागरिक। लेकिन समस्या यह है कि पैसों की कमी की वजह से इस कार्य को वे शुरू नहीं कर पाते हैं। परंतु क्या आपको पता है कि अब आप डेयरी फार्मिंग लोन लेकर अपना खुद का दूध का व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि हमारी सरकार के द्वारा और बहुत से बैंकों के द्वारा डेयरी फार्मिंग लोन दिया जाता है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि आपको ना तो इसके लिए कहीं जाना होगा और ना ही लोन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल आप घर से अपने आवेदन को जमा कर सकते हैं और आपके लोन को भी स्वीकृति बहुत जल्दी मिल जाती है।
अगर आपको भी डेयरी फार्मिंग के लिए लोन चाहिए तो ऐसे में हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना होगा। आज हम आपको यह बताएंगे कि आप कैसे अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप से डेयरी फार्म के लिए लोन ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि डेयरी फार्म हेतु लोन की पात्रता, दस्तावेज, लोन की राशि, आवेदन प्रक्रिया आदि क्या है।
Dairy Farming Loan Apply Online
सरकार के द्वारा लगातार दूध उत्पादन के कारोबार को बढ़ाने के लिए गांव के निवासियों को मदद की जा रही है। इस तरह से हम आपको बता दें कि अब वे लोग भी आसानी के साथ डेयरी फार्म शुरू कर सकते हैं जिनके पास वित्तीय समस्या है। दरअसल हम आपको बता दें कि अब आप सभी जरूरतमंद लोगों को डेयरी फार्मिंग लोन उपलब्ध कराया जाता है।
इस ऋण को प्राप्त करके आप अपना खुद का डेयरी फार्म का कारोबार आरंभ कर सकते हैं। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा लाभार्थियों को डेयरी फार्मिंग लोन योजना के माध्यम से 10 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
तो अगर आप गांव में रहते हैं और आप अपना डेयरी फार्मिंग का व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको डेयरी फार्मिंग लोन लेना चाहिए। तो इस तरह से हमारे देश की अर्थव्यवस्था का विकास होगा और दूध उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि आप डेयरी फार्मिंग लोन एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक ऑफ़ इंडिया इत्यादि से ले सकते हैं। इस तरह से आपको इस लोन पर जो ब्याज दर जमा करनी होगी वह आपके द्वारा लिए गए लोन के ऊपर निर्भर होगी।
डेयरी फार्मिंग लोन योजना के लाभ
डेयरी फार्म लोन योजना के माध्यम से देश के बेरोजगारों को एक नहीं बल्कि बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं जैसे –
- इस योजना के द्वारा प्रत्येक लाभार्थी व्यक्ति को 10 लाख से लेकर 12 लाख तक का कर्ज प्रदान किया जाता है। कुछ बैंकों में यह राशि और भी ज्यादा हो सकती है।
- डेयरी फार्म लोन योजना से सरकार हमारे देश में दूध के उत्पादन में उन्नति करना चाहती है।
- अगर आप अपना डेयरी फार्म शुरू कर लेते हैं तो ऐसे में आप अपने क्षेत्र के आसपास के बेरोजगार लोगों को काम दे सकते हैं।
- देश में बेरोजगारी कम होगी और अर्थव्यवस्था उन्नत बनेगी।
डेयरी फार्मिंग लोन योजना के लिए पात्रता
अगर आपको डेयरी फार्मिंग लोन लेना है तो इसके अंतर्गत आपको तभी लाभ मिल सकता है जब आप नीचे बताई गई सारी पात्रता शर्तों को पूरा कर पाएंगे –
- डेयरी फार्मिंग लोन हेतु आवश्यक है कि आवेदक भारत का निवासी हो।
- आवेदक व्यक्ति को दूध उत्पादन से जुड़ा हुआ काम करने का अनुभव होना चाहिए।
- डेयरी फार्म को आरंभ करने के लिए उपयुक्त और पशुओं के हिसाब से जगह होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 साल से लेकर अधिकतम 60 साल तक होनी जरूरी है।
- डेयरी फार्म व्यवसाय की परियोजना आपके पास होनी चाहिए।
डेयरी फार्मिंग लोन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
अगर आप चाहते हैं कि आप सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करके अपना खुद का दूध उत्पादन का व्यवसाय आरंभ करें तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- डेयरी फार्म की परियोजना रिपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
डेयरी फार्मिंग लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
डेयरी फार्मिंग लोन अप्लाई ऑनलाइन करना बेहद सरल है और इसके लिए आपको हम कुछ महत्वपूर्ण चरण बता रहे हैं ताकि आप बिना किसी कठिनाई के कुछ ही देर में आवेदन दे पाएं –
- डेयरी फार्मिंग लोन आवेदन हेतु सबसे पहले आपको संबंधित बैंक की शाखा में चले जाना है।
- अब बैंक के शाखा प्रबंधक से आपको डेयरी फार्मिंग लोन की प्रत्येक जानकारी जान लेनी है।
- आगे फिर आपको लोन लेने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपना आवेदन फार्म सही प्रकार से पूरा भर लेना है।
- अब जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाने के बाद फॉर्म में लगा देना है।
- फिर आगे आपको बैंक प्रबंधक के पास अपना डेयरी फार्मिंग लोन फॉर्म जमा कर देना है।
- अगर आप पात्र होंगे तो फिर आपको निश्चित तौर पर और शीघ्र ही लोन की राशि प्रदान कर दी जाएगी।










