बड़ी संख्या में नागरिक मनोरंजन के लिए कुछ समय टीवी को जरूर देखते हैं। और इसके लिए अनेक नागरिकों ने अपने घर पर फ्री डिश को लगवाया हुआ है जिसमें सभी चैनल मुक्त में चलते हैं किसी भी चैनल के लिए हर महीने कोई भी रिचार्ज नहीं करवाना होता है। अभी हमारे भारत देश में बहुत सारी डीटीएच कंपनियां मौजूद है जैसे कि एयरटेल डिजिटल टीवी टाटा प्ले डीटुएच तथा और भी सभी में ही फ्री चैनल मिलते है।
डीटीएच फ्री डिश की सबसे बढ़िया बात यह है कि आगे से नए चैनल भी लॉन्च किए जाते है जिसकी वजह से नागरिकों को नए चैनल पर चलने वाले प्रोग्राम देखने का मौका भी मिलता है शुरुआती समय से अभी तक काफी चैनल आ चुके हैं और अभी भी चैनल जारी किए जा रहे हैं। कुछ डीटीएच कंपनियां ऐसी भी है जो कि ग्राहकों के लिए फ्री और रिचार्ज दोनों तरह के चैनल उपलब्ध करवाती है।
डीटीएच फ्री चैनल लिस्ट 2025
डीटीएच फ्री चैनल लिस्ट को देखकर सभी नागरिक तुरंत जानकारी को जान सकते हैं कि वर्तमान समय में डीटीएच फ्री डिश में कितने फ्री वाले चैनल चल रहे है तथा कौन-कौन से नए चैनल आए हैं और कौन-कौन से पुराने चैनल है। यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तथा और भी अलग-अलग तरीके मौजूद थे जिनके माध्यम से आसानी से चेक की जा सकती है।
डीटीएच फ्री डिश में पहले केवल कुछ चैनल चलते थे लेकिन वर्तमान में ज्यादा संख्या में चैनल आ चुके हैं और अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भी चैनल मौजूद है जिसकी वजह से नागरिकों का सबसे बड़ा फायदा यह है वह अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी टीवी में चलने वाले प्रोग्राम को देख सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक बिना किसी मासिक शुल्क के समाचार और अन्य प्रकार की जानकारी पहुंच सके इसके लिए सरकार ने डीडी फ्री डिश की शुरुआत की थी।
DD Free Dish Channel List 2025 Overview
| विभाग का नाम | प्रसार भारती |
| लेख का नाम | डीटीएच फ्री चैनल लिस्ट |
| सेवा की शुरुआत | दिसंबर 2004 |
| प्रसारण | सम्पूर्ण भारत |
| मुख्य संगीत चैनल | B4U Music, Masti, 9xM, Music India, MTV, Zing, Suno TV |
| मुख्य न्यूज़ चैनल | डीडी न्यूज़, एबीपी न्यूज़, संसद टीवी |
| भक्ति चैनल | आस्था भजन, डीडी भारती, संस्कार, साधना |
| सेवा शुल्क | निशुल्क |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://prasarbharati.gov.in/hi/ |
डीटीएच फ्री चैनल कैटिगरी वाइज
डीडी फ्री डिश पर अलग-अलग कैटेगरी के चैनल मौजूद है जिसमें समाचार कैटेगरी के चैनल को चलाकर सभी नागरिक देश तथा राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी खबरों की जानकारी को जान सकते हैं। धार्मिक चैनल जिन पर आयोजित होने वाले अनेक प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम को देख सकते हैं मनोरंजन कैटेगरी के चैनल भी उपलब्ध है जिन पर मनोरंजन से संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम चलते हैं।
कार्टून कैटिगरी के चैनल जिन पर कार्टून में प्रोग्राम चलते हैं छोटे बच्चे कार्टून भी देख सकते हैं। इसके अलावा फ़िल्म संगीत शिक्षा स्पोर्ट्स आदि कैटिगरी के भी चैनल मौजूद है। नागरिक किसी भी समय टीवी को चालू करके बिना किसी समस्या के किसी भी कैटिगरी का चैनल चला सकते हैं।
डीटीएच फ्री डिश के फ़ायदे
- बच्चे हो महिलाएं हो बुजुर्ग व्यक्ति हो युवा सभी के लिए चैनल उपलब्ध है।
- सभी चैनल सेटेलाइट से चलते हैं।
- हर एक नागरिक को डीटीएच फ्री डिश में एक बार ही राशि लगानी होती है जिसके बाद में कोई भी राशि नहीं लगानी होती है।
- 24 घंटे और सातों दिन डीटीएच फ्री डिश पर प्रोग्राम चलते रहते है।
- जिन्हें रेडियो सुनना है वह रेडियो चैनल चलाकर रेडियो को भी सुन सकते हैं।
- क्षेत्रीय भाषा में चैनल उपलब्ध होने की वजह से भाषा समझ में आ जाती है।
डीटीएच फ्री डिश में पॉपुलर चैनल
पॉपुलर चैनल में साधना, संस्कार, आज तक, बिफोर यू मूवीज, शेमारू टीवी, डीडी राजस्थान, सुदर्शन न्यूज़, ज़ी अनमोल, सांसद टीवी, सोनी वाह, स्पोर्ट्स आदि चैनल है। इनके अलावा कुछ नए पॉपुलर चैनल जो कि रिचार्ज वाले डीटीएच में चलते हैं वह भी कभी-कभी फ्री डिश पर लॉन्च कर दिए जाते हैं जिसकी वजह से फ्री वाले डिश पर भी अनेक पॉपुलर चैनल देखने को मिल जाते है।
डीटीएच फ्री डिश का सेटअप
बहुत सारे नागरिक रिचार्ज वाला डिश उपयोग में ले रहे हैं ऐसे में यदि वह चाहे तो फ्री वाला डिश भी लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें डीडी फ्री डिश सेटअप बॉक्स की आवश्यकता पड़ेगी डिश एंटीना चाहिए और एलएनबी तथा आरएफ केबल भी चाहिए। सभी उपकरण मार्केट में उपलब्ध है जहां से कोई भी नागरिक खरीद सकते हैं और डीडी फ्री डिश लगा सकते हैं। एक बार लगाने के बाद में हर महीने कोई भी रिचार्ज नहीं करवाना होगा।
डीटीएच फ्री चैनल लिस्ट कैसे चेक करें?
- चैनल लिस्ट को सभी नागरिक स्मार्टफोन को उपयोग में लेकर देख सकते हैं।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल या फिर ब्राउज़र ओपन करके उसमें डीटीएच फ्री चैनल लिस्ट 2025 लिखकर सर्च करें।
- अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट को ओपन करें और लिस्ट में सभी चैनल को देखें।
- यह सबसे आसान तरीका है जिससे आसानी से पूरी चैनल की लिस्ट देख सकते हैं।
- इसके अलावा रिमोट में बटन भी उपलब्ध है जिस पर क्लिक करके सभी चैनल को देखकर आसानी से पता किया जा सकता है कि कौन-कौन से नए चैनल है।
FAQs
क्या अभी आगे डीडी फ्री डिश पर नए चैनल आएंगे?
जी हां डीडी फ्री डिश पर नए चैनल आते रहते हैं जिसकी वजह से आगे भी आएंगे।
फ्री चैनल कैसे देखें?
जो भी नागरिक फ्री चैनल देखना चाहते हैं वह घर पर डीडी फ्री डिश को लगवाएं क्योंकि इसमें ही फ्री चैनल चलेंगे।
डीडी फ्री डिश पर चैनल कैसे लाएं?
यदि चैनल डिलीट हो गए हैं तो ऐसे में चैनल को वापस लाने के लिए मेनू बटन को दबाकर प्रोग्राम सेटअप पर जाकर चैनल सर्च करने होंगे चैनल फिर से आ जाएंगे।










