ई-श्रम कार्ड धारकों की सहूलियत के लिए तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु केंद्र सरकार के द्वारा कई प्रकार के कल्याणकारी प्रयास किए जा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ समय अनुसार वित्तीय लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।
अगर हम ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत दिए जाने वाले भत्तों की बात करें तो यहां पर, मासिक भत्ते, रोजगार संबंधी भत्ते ,चिकित्सा भत्ते, वृद्धा पेंशन भत्ते इत्यादि शामिल है। बताते चलें कि इन भत्तों के लिए अलग-अलग प्रकार की पात्रताएं भी सुनिश्चित की गई है।
ऐसे व्यक्ति जिन्होंने हाल ही में अपना नया ई-श्रम कार्ड तैयार करवाया है तथा ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ और भत्तों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए आज हम यहां पर विस्तृत जानकारी देने वाले हैं जिसके लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
ई-श्रम कार्ड भत्ता 2025
देश के ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे व्यक्ति जो अपनी दैनिक जरूरत के लिए केवल मजदूरी पर आश्रित है उन सभी के लिए ई-श्रम कार्ड दस्तावेज बहुत ही सहायता जनक है। आंकड़ों की माने तो अब तक देश के 30 करोड़ से अधिक श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड तैयार करवा चुके हैं।
श्रम तथा रोजगार मंत्रालय तथा केंद्र सरकार के द्वारा श्रमिकों की सहूलियत के लिए ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभों में आवश्यकता अनुसार संशोधन भी करवाए जाते हैं ताकि श्रमिकों के बीच समन्वय बना रहे सके।
E Shram Card Bhatta Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
| लेख का नाम | ई-श्रम कार्ड भत्ता 2025 |
| योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2021 |
| मासिक भत्ता | ₹1000/- |
| ई-श्रम पेंशन राशि | ₹3000/- |
| आवश्यक विवरण | यू एन ए नंबर |
| हस्तांतरण | सीधे बैंक खाते में (DBT) |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई-श्रम कार्ड भत्ता के लिए पात्रताएं
सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए निम्न पात्रताओं के आधार पर विभिन्न भत्ते प्रदान करवाएं जाते हैं:-
- ऐसे श्रमिक जिनके पास आय का कोई भी साधन नहीं है उनके लिए मासिक भत्ता दिया जाता है जो ₹1000 तक का होता है।
- जिन क्षेत्रों में रोजगार की कमी है तथा श्रमिकों के लिए पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाता है वहां पर रोजगार संबंधी भत्ते दिए जाते हैं।
- ऐसे श्रमिक जो गंभीर रूप से बीमार है उन सभी के लिए चिकित्सा संबंधी भत्तों को प्रदान किया जाता है।
- वृद्धा पेंशन भत्ते 60 वर्ष से ऊपर के श्रमिकों के लिए सुनिश्चित किए गए है।
खातों में ट्रांसफर वित्तीय भत्ते
सरकार के द्वारा बिल्कुल ही सुरक्षित तरीके से डायरेक्ट श्रमिकों तक वित्तीय भत्तों का लाभ पहुंचाने के लिए तकनीकी सुविधा को अपनाया गया है जिसके चलते श्रमिकों के लिए सभी वित्तीय लाभ डायरेक्ट ही उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं।
वित्तीय भत्तों का लाभ आसानी से प्राप्त करने के लिए सभी श्रमिकों को अपने बैंक खाते में डीबीटी तथा केवाईसी करवाना बहुत ही आवश्यक है अन्यथा उनके लिए वित्तीय भत्ते प्राप्त करने में रुकावट या परेशानी हो सकती है।
ई-श्रम कार्ड भत्ता के लाभ
ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत दिए जाने वाले वित्तीय भत्तों के फायदे श्रमिकों के लिए निम्न प्रकार से हैं:-
- वित्तीय भत्तों से श्रमिकों के लिए अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति करने में आसानी हो पाती है।
- रोजगार न मिल पाने पर उनके लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
- वे अपने साथ अपने परिवार की सभी प्रकार की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
- इन वित्तीय भत्तों से श्रमिको के जीवन में पहले से बेहतर सुधार आ पाए हैं और वे आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं।
- सरकारी तौर पर उनके लिए आकर्षक प्रोत्साहन भी मिल पाता है।
ई-श्रम कार्ड वित्तीय भत्तों का उद्देश्य
श्रम तथा रोजगार मंत्रालय तथा केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों के लिए जो वित्तीय भत्ते प्रदान करवाएं जाते हैं उनका उद्देश्य केवल यही है कि श्रमिकों के लिए आर्थिक मदद प्रदान करवाई जाए ताकि वह अपने जीवन स्तर को बेहतर बना पाए।
इसके अलावा श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु और उनकी स्थिति को नई दिशा प्रदान करने के लिए भी ई-श्रम कार्ड की यह भत्ते काफी कल्याणकारी साबित है।
ई-श्रम कार्ड भत्ता का स्टेटस कैसे चेक करें?
ऐसे श्रमिक व्यक्ति जिनके लिए ई-श्रम कार्ड के आधार पर किसी भी प्रकार के भत्ते प्राप्त होते हैं उनके लिए ऑनलाइन बेनिफिशियरी स्टेटस निम्न प्रकार से चेक कर लेना चाहिए:-
- सबसे पहले ई-श्रम कार्ड वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करें और बेनिफिशियरी स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- यहां से नई ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां पर श्रमिक की मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब कैप्चा कोड भरते हुए सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करने इस प्रकार से ऑनलाइन स्टेटस शो हो जाएगा।
FAQs
ई-श्रम कार्ड वृद्धा पेंशन भत्ते में कितने रुपए मिलते हैं?
ई-श्रम कार्ड वृद्धा पेंशन भत्ते में ₹3000 मासिक रूप से दिए जाते हैं।
ई-श्रम कार्ड में सबसे प्रमुख क्या होता है?
ई-श्रम कार्ड में सबसे प्रमुख यू एन ए नंबर होता है जो श्रमिक की पहचान को स्पष्ट करता है।
ई-श्रम कार्ड के भत्तों से संबंधित अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें?
ई-श्रम कार्ड के भत्तों से संबंधित अधिक जानकारी नजदीकी श्रमिक कार्यालय या फिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जान सकते हैं।








