असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिक वर्ष 2021 से श्रम कार्ड को बनवा रहे हैं जिसके चलते अभी तक करोड़ों नागरिकों ने श्रम कार्ड को बनवा लिया है और इस कार्ड को उपयोग में लेकर नागरिक अपने अनेक आवश्यक कार्य पूरे कर पा रहे हैं तथा जरूरी स्थान पर इस कार्ड को उपयोग में भी ले पा रहे हैं। वहीं अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण खबरें अक्सर इस कार्ड से संबंधित मीडिया के अंतर्गत आती रहती है।

विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इस कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है जिसकी वजह से यह कार्ड होना श्रमिकों के लिए जरूरी हो गया है। और इस कार्ड को बनवाना भी आसान है ऐसे में पहले तो जिन श्रमिकों ने अभी तक आवेदन करके इसे नहीं बनवाया है वह जितना जल्दी हो सके आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करते हुए इस कार्ड को बनवा लें। जो नागरिक लिस्ट से जुड़ी जानकारी को जानना चाहते हैं वह पूरी जानकारी को पढ़ें।

E Shram Card List

ई-श्रम कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिस पर श्रमिक की संपूर्ण जानकारी मौजूद रहती है। साथ ही श्रमिक का फोटो भी रहता है जिससे श्रमिक की पहचान आसानी से हो जाती है। यह कार्ड आधार कार्ड की साइज का ही होता है और इसे कहीं पर भी लेकर जाया जा सकता है। सरकार ने देश के अंतर्गत श्रमिकों के लिए जो भी लाभदायक और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हुई है उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब इस कार्ड की भी मांग की जाने लगी है।

ऐसे में यदि यह कार्ड मौजूद ना रहे तो उन योजनाओं का लाभ लेने से श्रमिक वंचित भी रह सकते है तो नागरिक स्वयं समझ सकते हैं कि आखिर में नागरिकों के लिए यह दस्तावेज कितना जरूरी हो चुका है। और इसे बनवाना क्यों जरूरी है। वही ई-श्रम कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया हुआ है ताकि नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने अनेक जरूरी सवालों के जवाब जान सके और अनेक जरूरी कार्य आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पूरे कर सकें ।

ई-श्रम कार्ड योजना का विवरण

इस योजना की शुरुआत 26 अगस्त 2021 के दिन की गई थी यह योजना सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है हमारे देश में बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत मजदूर कार्य कर रहे हैं लेकिन उनका सरकार के पास डाटा मौजूद नहीं था और डाटा नहीं होने की वजह से सही तरीके से इन श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था इसी समस्या का हल करते हुए ही सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की।

जिसके चलते वर्तमान समय में आसानी से श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है तथा आगे भी पहुंचेगा वहीं सरकार आपातकालीन की स्थिति में भी श्रमिकों की आर्थिक मदद कर सकेंगी। इस कार्ड के होने की वजह से तुरंत ही श्रमिक की पहचान हो जाएगी और फिर केवल योग्य श्रमिको को ही लाभ प्राप्त होगा जबकि पहले अपात्र नागरिक भी श्रमिकों को मिलने वाला लाभ उठा लेते थे।

ई-श्रम कार्ड की विशेषताएं

  • ई-श्रम कार्ड में सभी श्रमिकों को 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर प्राप्त होता है जिसे पूरे भारत में कहीं पर भी उपयोग में ले सकते हैं।
  • महिला मजदूर और पुरुष मजदूर सभी के लिए सरकार के द्वारा श्रम कार्ड को जारी किया जाता है ऐसे में कोई भी इसे बनवा सकते हैं।
  • एक बार श्रम कार्ड बनवा लेने के बाद में कभी भी पोर्टल के माध्यम से ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकलवाकर इसे उपयोग में लिया जा सकता है।
  • श्रम कार्ड से बैंक खाता भी लिंक किया जाता है जिसकी वजह से डायरेक्ट ही श्रम कार्ड के तहत मिलने वाली किसी भी प्रकार की राशि बैंक खाते में आ जाती है।

ई-श्रम कार्ड होने पर मिलने वाला वित्तीय लाभ

अन्य लाभ तो श्रम कार्ड होने से मिलते ही हैं उनके अलावा वित्तीय लाभ भी प्राप्त होते हैं। जिसमें नागरिक श्रम कार्ड को उपयोग में लेकर पेंशन योजना के लिए आवेदन करके हर महीने पेंशन को प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने पहले नागरिकों को ₹1000 का भत्ता भी प्रदान किया था जो कि यदि आगे भी प्रदान किया जाता है तो नागरिक उसे भी प्राप्त कर सकेंगे। गर्भवती महिलाएं आंगनवाड़ी में श्रम कार्ड को उपयोग में लेकर संबंधित अन्य योजनाओ से वित्तीय सहायता भी प्राप्त कर सकती है।

ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए योग्यता

  • केवल श्रमिक जो कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं वही ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए योग्य है।
  • श्रमिक की उम्र 16 से 59 साल के बीच में ही होनी चाहिए।
  • निर्माण मजदूर, ड्राइवर, हेल्पर, रेहड़ी पटरी वाले, बिजली मिस्त्री, धोबी, मछुआरे, दर्जी, ढाबा कर्मचारी, कृषि मजदूर आदि सभी श्रम कार्ड को बनवाकर इसे उपयोग में ले सकते हैं।
  • सभी भारतीय श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड जारी किया जाता है।
  • ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए नागरिक ईपीएफओ के सदस्य नहीं होने चाहिए।

ई-श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

  • ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने पर डायरेक्ट ही लाभार्थी का श्रम कार्ड बन जाता है।
  • फिर भी जो नागरिक लाभार्थी सूची को देखना चाहते हैं वह सभी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब ऑलरेडी रजिस्टर्ड के विकल्प का चयन करें और यूएएन नंबर तथा जन्मतिथि की जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड की जानकारी मांगी जाएगी तो कैप्चा कोड की जानकारी को दर्ज करके जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब प्राप्त होने वाले ओटीपी को दर्ज करें साथ ही अन्य जानकारी भी पूछी जाएगी तो वह भी दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर जानकारी आ जाएगी इससे पता चल जाएगा कि श्रम कार्ड की लाभार्थी सूची में नाम शामिल है।
  • हालांकि ध्यान रहे सरकार डायरेक्ट लाभार्थी सूची जारी करके नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं करवाती है।

FAQs

मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें और फिर डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। ‌

ई-श्रम कार्ड को उपयोग में लेकर 3000 रूपये की पेंशन कैसे प्राप्त करें?

3000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए सभी नागरिक श्रम कार्ड की वेबसाइट पर जाकर मानधन योजना के लिए आवेदन करें।

क्या श्रमिक स्वयं श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

जी हां श्रमिक स्वयं श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *