Home Guard Vacancy 2025: होमगार्ड 10वी पास भर्ती के आवेदन शुरू

On: November 21, 2025 9:59 AM
Home Guard Vacancy

उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा राज्य में मौजूद 41,424 रिक्त पदों पर होमगार्ड भर्ती का आयोजन करवाने को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और इससे संबंधित शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है ऐसे में जो भी उम्मीदवार राज्य के अंतर्गत इस भर्ती के इंतजार में है उन सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस भर्ती के आयोजन को लेकर गाइडलाइन की भी मंजूरी दी जा चुकी है।

साथ ही अनेक प्रकार की संबंधित जानकारियां सामने आ चुकी है जिसके चलते अब यूपी होमगार्ड भर्ती का इंतजार करने वाले सभी उम्मीदवार जल्द ही भर्ती में शामिल हो सकेंगे और चयन प्रक्रिया से गुजरकर नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती के इंतजार में है वह सभी आज विस्तृत रूप से इस भर्ती को लेकर जानकारी को अवश्य हासिल करें साथ ही इस भर्ती को लेकर पूरी तरीके से तैयार रहे।

होमगार्ड भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश राज्य में इस बार होमगार्ड की बड़ी भर्ती का आयोजन होने वाला है जिसके चलते पूरी संभावना है कि इस बार होमगार्ड की भर्ती में बहुत ही ज्यादा संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे तथा ज्यादा ही उम्मीदवारों का चयन होगा। इस भर्ती को लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिया गया है साथ ही दो बड़े बदलाव भी किए गए हैं पहला बदलाव इस भर्ती का करवाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिली है।

वही दूसरा बदलाव यह है कि इस बार 10वीं कक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार भी यूपी होमगार्ड की भर्ती में शामिल हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य के अलग-अलग जिलों में निवास करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस बार इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा जिसकी वजह से सभी ही भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

Home Guard Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नामहोमगार्ड भर्ती 2025
नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश
कुल पद 40000+
योग्यता10वी पास के लिए
आवेदन प्रारम्भ 18 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/

होमगार्ड भर्ती के लिए पात्रता मापदंड

होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मापदंड के अनुसार पात्रता पूरी करनी होगी इसके बाद ही आवेदन किया जा सकेगा पात्रता में नियम अनुसार आयु होनी चाहिए। और आयु न्यूनतम में 18 वर्ष तथा अधिकतम में 30 वर्ष की तक रखी जाती है। अधिकतम आयु में ओबीसी एससी एसटी तथा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी।

वही शैक्षणिक योग्यता में 10वीं कक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से ही पास की हुई होनी चाहिए। 10वीं कक्षा की मार्कशीट जरूर मौजूद होनी चाहिए। जिस भी जनपद के लिए रिक्त पद मौजूद रहेगा उम्मीदवार उसी जनपद का मूल निवासी जरूर होना चाहिए। विस्तृत रूप से जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी होगी और वह जानकारी हासिल करके ही उम्मीदवारों को आवेदन करना है।

होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी जो कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए है वहीं महिलाओं उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा शारीरिक मानक परीक्षण के लिए भी उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों की हाइट देखी जाएगी जो की पुरुष उम्मीदवारों की 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए और महिलाओं की 152 सेंटीमीटर की होनी चाहिए।

इनके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक प्रशिक्षण में और भी चरण आयोजित किए जाएंगे तथा उम्मीदवारों को सारे ही पूरे करने होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से पूरी तरीके से तैयार रहना है और अपने आप को फिट रखना है ताकि पहली ही बार में यूपी होमगार्ड की भर्ती में चयन हो जाए।

होमगार्ड भर्ती का संपूर्ण विवरण

अभी होमगार्ड भर्ती की विस्तृत जानकारी वाला बड़ा नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है जिसमें संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। नोटिफिकेशन में आवेदन की प्रारंभिक तारीख आवेदन की अंतिम तारीख आवेदन शुल्क की जानकारी आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा शारीरिक मानक परीक्षण चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन में जाकर चेक कर सकते हैं।

होमगार्ड भर्ती में होगी लिखित परीक्षा

होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा का भी आयोजन करवाया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की रहेगी। वहीं पेपर को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। जो भी उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करें उन्हें परीक्षा में ज़रूर सम्मिलित होना है।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आगे आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाने पर उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और रजिस्ट्रेशन किया हुआ रहने पर लॉगिन की जानकारी दर्ज करते हुए लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद यूपी होमगार्ड भर्ती का फॉर्म खोलकर फॉर्म को पूरी तरीके से अच्छे से भरना होगा और कंप्लीट करना होगा।
  • फिर आवेदनशुल्क की राशि का भुगतान करना होगा और फॉर्म के सभी स्टेप्स पूरे करने होंगे।
  • इतना करने के बाद फॉर्म को पूरी तरीके से कंप्लीट होने पर सबमिट करना होगा और फिर इस तरीके से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

क्या होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है?

जी हाँ यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या रहेगी?

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रखी गई है जिसके चलते उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

Leave a Comment