आईबी एमटीएस भर्ती के लिए 300 से भी अधिक खाली पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दरअसल यह विज्ञापन इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से घोषित किया गया है।
तो जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं वे 22 नवंबर से अपना फार्म भरकर जमा कर सकेंगे। इस तरह से आपको अपना फार्म भरने के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा।
अगर आपको आईबी एमटीएस की सारी जानकारी चाहिए तो ऐसे में आप हमारा आज का यह लेख पूरा पढ़ सकते हैं। आपको हम आज इस भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। तो चलिए आपको सारी जानकारी विस्तृत रूप से बताते हैं ताकि आप अपना आवेदन जमा कर पाएं।
आईबी एमटीएस भर्ती 2025
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए 364 खाली पदों हेतु जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दरअसल जो उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी खुफिया एजेंसी में काम करना चाहते हैं वे सब 22 नवंबर से अपना आवेदन जमा कर पाएंगे।
इस तरह से जो युवा इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के पद पर काम करने के इच्छुक हैं इन सबको अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा। दरअसल इस भर्ती के लिए गृह मंत्रालय के द्वारा ऑफलाइन प्रक्रिया नहीं रखी गई है।
IB MTS Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | गृह मंत्रालय भारत सरकार |
| भर्ती का नाम | आईबी एमटीएस भर्ती |
| पद का नाम | मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) (सामान्य) |
| कुल पद | 364 |
| योग्यता | न्यूनतम 10वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 22 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 दिसंबर 2025 |
| आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष |
| प्रारंभिक वेतन | ₹18000/- प्रतिमाह |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mha.gov.in |
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
गृह मंत्रालय की इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पूरा करने की जरूरत है:-
- अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या फिर बोर्ड से कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
- अगर आपको आईबी एमटीएस पद की आयु से संबंधित ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप संबंधित नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आपको आवेदन जमा करने के लिए गृह मंत्रालय के द्वारा निर्धारित आयु सीमा को पूरा करने की जरूरत होगी:-
- अभ्यर्थी की उम्र आईबी एमटीएस भर्ती के लिए न्यूनतम 18 साल तक हो।
- जबकि अधिकतम आयु उम्मीदवार की 25 वर्ष से अधिक ना हो।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को गृह मंत्रालय के द्वारा नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।
- अभ्यर्थियों की आयु की गिनती 14 दिसंबर साल 2025 के अनुसार की जाएगी।
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आईबी एमटीएस भर्ती के तहत आवेदन देने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के मुताबिक शुल्क का भुगतान भी करना होगा और इसकी जानकारी नीचे दी गई है:-
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपए और साथ में 100 रूपए का शुल्क जमा करना होगा। इस तरह से 650 रुपए का शुल्क उम्मीदवारों को चुकाना होगा।
- जबकि एससी, एसटी महिला, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 550 रुपए का देना होगा। इन सबको अलग से 100 रूपए फीस के तौर पर नहीं जमा करने होंगे।
आईबी एमटीएस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करेंगे इन सबको गृह मंत्रालय द्वारा लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आपको यहां पर जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करवाया जाएगा।
इस प्रकार से पहले चरण में उम्मीदवारों से सीबीटी आधारित परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा हम बता दें कि इस कंप्यूटर आधारित टेस्ट में जो आवेदक पास हो जाएंगे इन सबको फिर दूसरे चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बताते चलें कि जो दूसरे चरण की परीक्षा है इसे ऑफलाइन तरीके से आयोजित करवाया जाएगा। इस तरह से जो उम्मीदवार सफल हो जाएंगे इन्हें फिर साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
गृह मंत्रालय की आईबी मल्टी टास्किंग स्टाफ की इस भर्ती के लिए आपको निम्नलिखित तरीके से आवेदन जमा करना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको रिक्रूटमेंट में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक खोज कर इस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन जमा करने वाला लिंक आ जाएगा।
- इस प्रकार से आपको सारे महत्वपूर्ण चरणों का पालन करते हुए अपना फॉर्म भरना होगा।
- आगे आईबी एमटीएस पद हेतु जितने भी जरूरी दस्तावेज हैं इन सबको आपने अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपना आईबी एमटीएस का आवेदन पत्र जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।
FAQs
आईबी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
इसके लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 22 नवंबर से शुरू किया जा रहा है।
मैं इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टीटास्किंग स्टाफ के आवेदन पत्र को कहां जमा कर सकता हूं?
आप इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टीटास्किंग स्टाफ के आवेदन पत्र को गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।
कुल कितने पदों पर गृह मंत्रालय द्वारा भर्ती करवाई जाएगी ?
गृह मंत्रालय के द्वारा 362 खाली पदों को भरा जाएगा।








