Indian Navy Recruitment 2026: इंडियन नेवी 10वी पास भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

On: March 28, 2026 7:04 AM
Indian Navy Recruitment

भारतीय नौसेना की तरफ से मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में इंडियन नेवी एमआरएसएसआर अग्नि वीर के पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया गया है जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू करवाई गई है।

भर्ती के अंतर्गत मुख्य रूप से मैट्रिक स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेतु पुरुष एवं महिला दोनों ही उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है। बताते चले कि यह भर्ती ऑल इंडिया के लिए जिसके अंतर्गत देश के किसी भी राज्य की उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

14 मार्च 2026 से आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहने वाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते है उन सभी के लिए 6 अप्रैल रात 12:00 के पहले अनिवार्य रूप से अपना आवेदन कर देना होगा अन्यथा में भर्ती से वंचित हो जाएंगे।

इंडियन नेवी भर्ती 2026

अगर आप भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके लिए जानकारी हो होनी चाहिए की नोटिफिकेशन के निर्देश अनुसार यहां पर विवाहित पुरुष तथा अविवाहित महिलाएं ही आवेदन के लिए पात्र की गई है जिनके लिए विशेष योग्यता मानदेय भी निर्धारित है।

इंडियन नेवी एमआर एसएसआर की भर्ती के संदर्भ में आज हम इस आर्टिकल में महत्वपूर्ण विवरण को उपलब्ध करवाने वाले हैं जिसके तहत जो उम्मीदवार इस समय आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए यह जानकारी काफी सहायता जनक साबित हो सकती है।

Indian Navy Vacancy 2026 Overview

भर्ती निकायभारतीय नौसेना भर्ती निदेशालय
भर्ती का नामइंडियन नेवी भर्ती
बैच01/2027 और 02/2027
पद का नामअग्निवीर SSR और अग्निवीर MR
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वी पास
वेतन₹30000 से अधिकतम ₹40000 तक
आयु सीमा17.5 वर्ष से 21 वर्ष
चयन प्रक्रियाआईनेट परीक्षा, पीएफटी, लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.joinindiannavy.gov.in/

इंडियन नेवी भर्ती के लिए योग्यताएं

इंडियन नेवी की तरफ से जारी की गई भर्ती में निम्न योग्यताएं अनिवार्य की गई है:-

  • भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार मूल रूप से भारतीय निवासी होने चाहिए।
  • उन्होंने किसी भी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा दसवीं में 50% अंकों के साथ सफलता हासिल की हो।
  • इसके अलावा कक्षा 12वीं में भी गणित और भौतिकी विषय के साथ 50% अंक होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ वोकेशनल कोर्स भी होना चाहिए।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

EventsDates
Notification Release Date14 मार्च 2026
Online Application Start14 मार्च 2026
Last Date to Apply06 अप्रैल 2026
Fee Payment Last Date06 अप्रैल 2026
Correction Date10 से 11 अप्रैल 2026

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इंडियन नेवी की तरफ से जारी की गई एमआर एसएसआर अग्नि वीर की इस भर्ती में आवेदनशुल्क भी लागू किया गयाहै। आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी उम्मीदवारों के लिए 550 रुपए तक का आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई के द्वारा भुगतान करना होगा जिसके बाद ही उनका आवेदन स्वीकृत हो सकेगा।

बताते चलें कि यह आवेदन सभी वर्ग तथा श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक समान रखा गया है जिसमें किसी भी प्रकार का कोई आरक्षित भेदभाव शामिल नहीं है।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आयु सीमा

इंडियन नेवी भर्ती के तहत आयु सीमा का बेसिक विवरण नीचे दिया गया है:-

  • इस भर्ती में 17.5 की न्यूनतम आयु के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
  • न्यूनतम आयु सीमा के अलावा अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तक के लिए सीमित है।
  • सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आयु सीमा एक समान ही लागू है।
  • आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी को विस्तार पूर्वक जानने के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

इंडियन नेवी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इंडियन नेवी एमआरएसएसआर अग्नि वीर भर्ती के तहत उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया आमतौर पर चार चरणों के माध्यम से पूरी करवाई जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का होगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों के फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी लिए जाएंगे जिसमें उनका पूर्ण रूप से फिट होना बहुत ही जरूरी है। अंतिम चरण में उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन भी होंगे इसके बाद ही उनके लिए जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इंडियन नेवी भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया चालू होगी।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लॉगिन करें और भर्ती के नोटिफिकेशन पर पहुंचे।
  • नोटिफिकेशन में से भर्ती की अप्लाई वाली लिंक मिलेगी जिसे सेलेक्ट करना होगा।
  • अब ऑनलाइन स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूरी जानकारी भरे।
  • फॉर्म भर जाने के बाद अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आवश्यकता होगी।
  • अंत में अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

इंडियन नेवी एमआरएसएसआर अग्निवीर भर्ती की परीक्षा कब होगी?

इंडियन नेवी एमआरएसएसआर अग्नि वीर भर्ती की परीक्षा संभावित मई 2026 में करवाई जा सकती है।

इंडियन नेवी एमआरएसएसआर अग्निवीर का कार्यकाल क्या होगा?

इंडियन नेवी एमआरएसएसआर अग्निवीर पदों की सेवा का कार्यकाल चार वर्ष तक के लिए सीमित है।

अग्निवीर के एमआरएस आर पदों का वेतनमान क्या है?

अग्निवीर के एमआरएसएसआर पदों का शुरुआती वेतनमान ₹30000 से अधिकतम ₹40000 तक प्रतिमाह होता है।

Leave a Comment