Ladki Bahin Yojana Installment: इस दिन मिलेंगे लाड़की बहिन योजना के 1500 रुपए

On: July 7, 2025 10:11 AM
Ladki Bahin Yojana Installment

जैसा कि आप सभी को पता है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार द्वारा लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की गई थी जिसके अंतर्गत हर महीने महिलाओं को वित्तीय योगदान दिया जाता है परंतु जून महीने में किसी भी महिलाओं को वित्तीय योगदान नहीं मिला है जिस कारण से महिलाओं के मध्य में साफ तौर पर चिंता देखी जा रही है लेकिन अब उनको चिंता नहीं करनी है।

चूंकि लाड़की बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं को जून महीने की किस्त प्राप्त नहीं हुई और और साथ में भी जुलाई की भी किस्त नहीं मिली है हालांकि अब महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जून महीने की किस्त को हाल ही में जारी किया जा चुका है और अब लाभार्थी महिलाओं को बैंक अकाउंट में पैसे प्राप्त होना शुरू हो चुके हैं और अब बहुत जल्द ही महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जुलाई महीने की किस्त यानी की 13वीं क़िस्त भी महिलाओं को ट्रांसफर की जाएगी।

यदि आप सभी महिलाओं को जून महीने की किस्त यानी की 12वीं किस्त का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है तो हम आप सभी महिलाओं के लिए इस आर्टिकल के अंतर्गत जून महीने की किस्त एवं जुलाई महीने की किस्त आपको कब तक प्राप्त हो सकती है इसकी जानकारी बताएंगे। यदि आप सभी महिलाएं जानकारी को जानना चाह रही हैं तो आपको हमारे साथ आर्टिकल में लास्ट तक जुड़े रहना होगा।

Ladki Bahin Yojana Installment

लाड़की बहिन योजना के अंतर्गत जुलाई महीने की किस्त का इंतजार करने वाली लाभार्थी महिलाओं के लिए एक राहत की खबर सामने निकल कर आ रही है क्योंकि कुछ समय पहले ही जून महीने की किस्त जारी की गई है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जून महीने की किस्त को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 4 जुलाई 2025 को जारी किया गया है और जिन महिलाओं को अभी तक यह 12वीं किस्त प्राप्त नहीं हुई है उन्हें 10 जुलाई तक किस्त का लाभ बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएगा।

इसके अलावा इसी महीने जुलाई महीने की किस्त यानी कि 13वीं किस्त को भी जारी किया जाने वाला है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राज्य की लाभार्थी महिलाओं के लिए जुलाई की किस्त दो चरणों में प्राप्त हो सकती है। आप सभी महिलाओं के लिए इस आर्टिकल के अंतर्गत किस्त कैसे देख सकते हैं यह बताया गया है जहां तक आप आने वाली किस्त और प्राप्त हुई है या नहीं इसकी स्थिति चेक कर सकती है।

लाड़की बहिन योजना किस्त कब आएगी

यदि हम इस योजना की जुलाई महीने की किस्त कब तक जारी की जा सकती है इसकी बात करें तो फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि यह 13वीं क़िस्त जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में जारी की जा सकती है।

परंतु अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और जैसे ही कोई तिथि जारी होती है आपको अवगत करवा दिया जाएगा और फिर आप जान सकती हैं की किस्त कब जारी होगी।

लाडकी बहिन योजना की जानकारी

लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है जो महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जारी की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की योग्य युग महिलाओं को हर महीने ₹1500 का वित्तीय योगदान दिया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत अब तक महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 क़िस्त जारी की जा चुकी है और जल्दी ही आगामी किस्त जारी की जाने वाली है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से राज्य की एक करोड़ 41 लाख से भी अधिक महिलाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

लाड़की बहिन योजना के लिए पात्रता

  • आप सभी महिलाएं महाराष्ट्र की स्थाई निवासी हो।
  • आपकी आयु न्यूनतम 21 से अधिकतम 65 वर्ष के बीच हो ।
  • आवेदिका महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो डीबीटी से लिंक हो।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए अधिक न हो।
  • आवेदिका के घर में ट्रैक्टर और अन्य चार पहिया वाहन न हो।
  • आवेदन फार्म में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न रहे और सभी दस्तावेज पूरे हो।

लाड़की बहिन योजना का स्टेटस कैसे चेक करे?

  • सर्वप्रथम आप योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करे।
  • आपके समक्ष नया पेज खुलेगा जहां आप पंजीकृत मोबाइल नंबर पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आप दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और लोगिन कर लें।
  • अब आपको भुगतान स्थिति का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद एप्लीकेशन नंबर एवं कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद में आपकी स्क्रीन पर लगभग सभी किस्तों का विवरण दिखाई देने लगेगा।
  • इस तरह से आप जून एवं जुलाई महीने की किस्त स्थिति जान सकती है।

Leave a Comment