लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने उन सब बहनों के लिए आरंभ किया है जो पक्के घर में नहीं रहती हैं। इस तरह से इस योजना की शुरुआत करके महिलाओं को सुरक्षित और पक्का घर प्रदान किया जाएगा।
तो इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने लाभ लेने के लिए अपना आवेदन पत्र जमा किया है तो इन सबको अब लाडली बहना योजना आवास लिस्ट को चेक करना चाहिए। दरअसल अगर इस सूची में आपका नाम सम्मिलित होगा तो इसी स्थिति में आपको पक्का घर बनाने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता मिल पाएगी।
अगर आपको भी लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को घर बैठे चेक करना है तो इसके लिए हमारा यह आर्टिकल आपके लिए पढ़ना मददगार हो सकता है। आज आपको इस लेख में हम यह जानकारी देंगे कि कैसे योजना की सूची को चेक किया जा सकता है और कैसे आपको लाभ मिल सकता है।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2025
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना की सूची को प्रकाशित कर दिया गया है। यह लाभार्थी लिस्ट जब तैयार की जाती है तो तब सबकी पात्रता को पहचाना जाता है। इसके लिए सभी आवेदनों और दस्तावेजों को गहराई के साथ सत्यापित किया जाता है।
तो एमपी सरकार केवल यही चाहती है कि जो वास्तविक रूप से इस योजना का फायदा लेने की हकदार बहने हैं केवल इनको ही योजना के तहत सहायता दी जाए। इस तरह से लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट की घोषणा की जा चुकी है जिसे आप सब महिलाएं संबंधित वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं।
Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल वकास विभाग |
| योजना का नाम | लाडली बहना आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | सितंबर 2023 |
| लेख का नाम | लाडली बहना आवास योजना लिस्ट |
| लाभ | गृह निर्माण के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त की राशि | ₹25000-₹40,000 |
| उम्र | 21 साल से 60 साल |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहना आवास योजना की जानकारी
मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना को गरीब परिवारों की बेघर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस तरह से इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से संचालित किया जा रहा है।
तो साल 2023 में आरंभ की गई इस योजना के अंतर्गत सभी गरीब और बेघर बहनों को सरकार ने पक्का मकान देने का उद्देश्य निर्धारित किया है। राज्य की जिन महिलाओं की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में है वे सब योजना के लिए अपना आवेदन जमा कर सकतीं हैं।
इस तरह से लाभार्थी बनाई गई सभी बहनों को 120000 रुपए की सहायता राशि राज्य सरकार से प्राप्त होगी। योजना का फायदा वे सब महिलाएं ले सकती हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं किया है।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लिए पात्रता
मध्य प्रदेश की जो भी महिलाएं योजना की सूची से जुड़ना चाहती हैं तो इन सबको आवेदन के समय कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करने की जरूरत होती है जैसे:-
- पंजीकरण हेतु जरूरी है कि महिला मध्य प्रदेश राज्य की निवासी हो।
- आवश्यक है कि महिला की उम्र 21 साल से 60 साल तक के बीच में हो।
- केवल विवाहित महिलाएं ही योजना के लिए अपना पंजीकरण फार्म भर सकती हैं।
- महिला ने पीएम आवास योजना का फायदा ना लिया हो और ना ही महिला का पहले से कोई पक्का घर हो।
- जो महिलाएं तलाकशुदा या विधवा हैं इन सबको भी योजना के तहत लाभ दिया जाता है।
- महिला खुद या फिर महिला का पति आयकर दाता ना हो और ना ही सरकारी सेवा में कार्यरत हो।
- संपूर्ण परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा ना हो।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आपने लाडली बहना आवास योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण पूरा किया है तो ऐसे में आपको लाभार्थी सूची निम्नलिखित तरीके से चेक करनी चाहिए:-
- लाडली बहना आवास योजना सूची को चेक करने हेतु सर्वप्रथम आपको संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- फिर होम पेज पर आपको स्टेक होल्डर वाला एक विकल्प मिलेगा आपको इसे दबाना होगा।
- आगे फिर आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलकर आएगा आपको यहां पर आईएवाई / पीएमएवाईजी बेनिफिशियरी वाले बटन को दबाना है।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही एक नया पेज आपके सामने खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी पंजीकरण संख्या को लिखकर सबमिट पर क्लिक करना है।
- अगर आपके पास पंजीकरण नंबर नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको एडवांस सर्च वाले बटन को दबाना है।
- यहां अब अगले पेज पर अपना राज्य, अपना जिला, ब्लॉक, अपनी पंचायत का चयन करके योजना में लाडली बहना आवास योजना को चुनना है।
- आगे फिर आपको वित्तीय वर्ष का चयन करना है और सर्च वाला बटन दबा देना है।
- इस तरह से अब आपके सामने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपने नाम को चेक कर सकतीं हैं।
FAQs
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
लाडली बहना आवास योजना की सूची को आप योजना की वेबसाइट पर जाकर निर्देशों का पालन करते हुए सरलता पूर्वक डाउनलोड कर सकते हैं।
मुझे लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट को चेक करने हेतु कौन से विवरण की जरूरत पड़ेगी?
आपको इसके लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करने की आवश्यकता होगी। या फिर आप एडवांस सर्च वाले विकल्प को दबाकर संबंधित जानकारी का चयन करने के बाद भी सूची को देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश की महिलाओं को योजना के तहत कितना पैसा प्राप्त होगा?
मध्य प्रदेश की महिलाओं को इस योजना के द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार से प्राप्त होगी।





