Ladli Behna Awas Yojana List: लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी

On: November 21, 2025 6:17 AM
Ladli Behna Awas Yojana List

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को संबंधित विभाग की तरफ से जारी किया जा चुका है। तो ऐसे में मध्य प्रदेश की जिन बहनों ने पक्के मकान के लिए अपना आवेदन जमा किया है तो इन सबको लाभार्थी सूची को तुरंत चेक करना होगा।

दरअसल सूची में जिन महिलाओं का नाम दर्ज किया गया है इन सबको पक्के घर को बनाने के लिए एमपी सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी। इस तरह से महिलाएं फिर अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में रहने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगीं।

यदि आपको नहीं पता कि लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को कैसे चेक किया जा सकता है तो यह आर्टिकल आपको पढ़ना चाहिए। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको लाडली बहना आवास योजना सूची को चेक करने के अलावा और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी पता चलेंगीं।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट

मध्य प्रदेश में ऐसी बहुत सारी गरीब महिलाएं रहती हैं जिनके पास सुरक्षित और पक्का घर नहीं है। ऐसे में इन सब महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती है और इसीलिए राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना लाई गई है।

तो इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत महिलाओं को 120000 रुपए की मदद एमपी सरकार से मिलेगी। ऐसे में महिलाओं को यह राशि राज्य सरकार कई किस्तों में प्रदान कर देगी।

फिर सभी पात्रता रखने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश सरकार से योजना के तहत पैसा प्राप्त करके आसानी के साथ अपने रहने के लिए पक्का घर बना सकती हैं। इस प्रकार से यह योजना उन सभी परिवारों के लिए बेहद कारगर और महत्वपूर्ण साबित हुई है जो वित्तीय तौर पर अत्यधिक कमजोर हैं।

Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडली बहना आवास योजना
लेख का प्रकारबेनिफिशियरी लिस्ट
योजना की शुरुआत28 जनवरी 2023
राज्यमध्यप्रदेश
उद्देश्यगरीब एवं बेघर महिलाओं के लिए पक्का मकान
आयु सीमा21 से 60 वर्ष तक
सहायता राशि₹1,20,000-₹1,40,000/-
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश में आरंभ की गई लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को पक्के घर के लिए जरूरी वित्तीय सहायता देना है। इस तरह से राज्य सरकार यह चाहती है कि राज्य में जितनी भी गरीब महिलाएं रहती हैं इन सबको योजना का फायदा देकर सुरक्षित आवास प्रदान किया जाए। तो जानकारी के लिए बताते चलें कि जो बहनें अत्यंत गरीब हैं इन सबका जीवन स्तर राज्य सरकार बेहतर बनाना चाहती है।

लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता

लाडली बहना आवास योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण पात्रता को निर्धारित किया है और जो महिलाएं इन सबको पूरा करती हैं वही लाभ लेने के लिए योग्य मानी जाती हैं:-

  • वे महिलाएं जो मध्य प्रदेश की रहने वाली मूल निवासी हैं सब पात्र हैं।
  • महिला की आयु जरूरी है न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 60 साल हो।
  • जिन महिलाओं की शादी हो चुकी है वही आवेदन जमा कर सकती हैं।
  • विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिलाओं को भी पात्र माना गया है।
  • आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि महिला का कहीं पर भी कोई पक्का घर ना हो।
  • महिला के घर का कोई भी सदस्य आयकर दाता ना हो।
  • स्वयं महिला या फिर इसका पति सरकारी नौकरी ना करता हो।
  • महिला के पूरे परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए तक हो।

लाडली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाडली बहना आवास योजना के लिए जिन महिलाओं को अपना आवेदन जमा करना है तो इन सबके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं:-

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

मध्य प्रदेश की महिलाओं को अगर लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को चेक करना है तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित सारे चरणों को दोहराना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको लाडली बहना आवास योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अब लाभार्थी लिस्ट से संबंधित विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके सामने एक दूसरा पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां पर अब आपको जिला, पंचायत, गांव इत्यादि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का चयन करना होगा।
  • आगे फिर आपको अपनी पंजीकरण संख्या या फिर समग्र आईडी को दिए गए स्थान पर भरना है।
  • इतना कर लेने के बाद फिर आपको सबमिट वाले बटन को दबाना होगा।
  • यहां पर अब आपके सामने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट आएगी और अब आप इसमें अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

FAQs

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में नाम आने पर क्या होगा?

अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम आ जाता है तो ऐसे में आपको पक्के घर को बनाने के लिए धनराशि प्राप्त होगी।

क्या विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी योजना का फायदा मिलेगा?

जी हां जो महिला विधवा अथवा तलाकशुदा हैं इन सबको योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा।

मेरा नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में नहीं आया तो मैं क्या करूं?

ऐसी स्थिति में बेहतर होगा कि आप लाडली बहना आवास योजना के संबंधित विभाग से संपर्क करें। या फिर आप अपनी शिकायत वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी जमा कर सकती हैं।

Leave a Comment