Ladli Behna Yojana 31st Installment: इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 1500 रूपए की 31वी क़िस्त

On: November 27, 2025 10:56 AM
Ladli Behna Yojana 31st Installment Date

दिसंबर के महीने में जारी की जाने वाली लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त का इंतजार मध्य प्रदेश की सभी बहनों को है। दरअसल करोड़ों महिलाओं हेतु दिसंबर का यह महीना इसलिए विशेष है क्योंकि इसमें बहनों को 1500 रूपए प्राप्त होंगे।

तो ऐसे में यदि आप भी मध्य प्रदेश की एक ऐसी बहन हैं जो इस योजना की लाभार्थी हैं तो आपको भी अपनी किस्त की तारीख के बारे में पता होना चाहिए। आज आपको हम बताएंगे कि कौन सी तारीख तक एमपी सरकार आप सभी बहनों को 31वीं किस्त के 1500 रूपए की राशि हस्तांतरित करेगी। साथ में आप सभी बहनों को 5 हजार रुपए का लाभ भी अतिरिक्त दिया जाएगा।

आज इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की 31वी क़िस्त से संबंधित जानकारी देंगे। इस तरह से अगर आपको अपनी किस्त के बारे में सारा विवरण प्राप्त करना है तो यह पोस्ट आपको आखिर तक पढ़ना होगा। इस लेख को पढ़ने के बाद फिर आपके मन में अपनी किस्त को लेकर किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं रहेगी।

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त 2025

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए लाई गई है। योजना के अंतर्गत मासिक तौर पर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तो ऐसे में हर महीने की जो 10 तारीख आती है तो तब महिलाओं को किस्त का पैसा बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

तो ऐसे में हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की सभी बहनें अब आर्थिक रूप से वित्तीय तौर पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं अपनी और अपने परिवार की एवं बच्चों की बहुत सारी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने योग्य बन रही हैं। आपको हम यहां बता दें कि महिलाओं को 30 किस्तों का लाभ राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किया जा चुका है और अब 31वीं किस्त की बारी है।

Ladli Behna Yojana 31st Installment Date 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडली बहना योजना
आगामी क़िस्त31वी
क़िस्त की राशि₹1500
30वी क़िस्त तिथि12 नवंबर 2025
31वी क़िस्त तिथि10 दिसंबर 2025 (संभावित)
राज्यमध्य प्रदेश
हस्तांतरणसीधे बैंक खाते में
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य की पात्र महिलायें
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त कब होगी जारी

जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि लाडली बहना योजना की 30 किस्तें महिलाओं को मिल चुकीं हैं। इस तरह से अब दिसंबर के महीने में 31वीं किस्त का लाभ महिलाओं को प्राप्त होगा।

तो अगर हम किस्त का शेड्यूल देखें तो हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं को धनराशि मिल जाती है। इसलिए संभावना है कि दिसंबर की 10 तारीख तक या इससे पहले-पहले महिलाओं को अगली किस्त का लाभ प्राप्त हो जाएगा।

लाडली बहना योजना को लेकर ताजा अपडेट

लाडली बहना योजना को लेकर एक काफी बड़ा ऐलान भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है। दरअसल योजना के अंतर्गत ऐसी घोषणा की गई है कि महिलाओं को इनके बैंक खाते में 1500 रूपए की राशि के अलावा अलग से वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि जो महिलाएं उद्योगों में काम करती हैं इन सबको मासिक 5000 रूपए की राशि अलग से दी जाएगी। इस तरह से सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र बनाया जाए।

इस तरह से यह राशि उन सब महिलाओं को मिलेगी जो किसी फैक्ट्री या फिर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में नियमित रूप से नौकरी करती हैं। साथ ही महिलाओं का नाम ईपीएफ/ ईएसआई/ फैक्ट्री में दर्ज होना चाहिए।

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त के लिए पात्रता

यदि आप लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष तक हो।
  • लाडली बहना योजना की किस्त प्राप्त करने हेतु आवश्यक है कि महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हों।
  • जो महिलाएं गरीब परिवार के तहत आती हैं केवल इन्हें ही योजना का लाभ दिया जाता है।
  • जरूरी है कि आवेदक महिला की वार्षिक आय ढाई लाख तक या इससे कम हो।
  • लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि महिला ना आयकर दाता हो और ना ही सरकारी पद पर कार्यरत हो।

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपको लाडली बहना योजना के पेमेंट स्टेटस को चेक करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा:-

  • भुगतान की स्थिति के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति से संबंधित लिंक ढूंढना है।
  • जब आपको लिंक मिल जाए तो इसके बाद आपको इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको अपनी आवेदन संख्या को या फिर अपनी समग्र आईडी को लिखना है।
  • तो अब आपको सर्च वाले बटन को दबाना है और अब आपके सामने आपकी किस्त की स्थिति आ जाएगी।

FAQs

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त कितने रुपए की जारी की जाएगी?

31वीं किस्त लाभार्थी बहनों को 1500 रूपए की प्राप्त होगी।

किन महिलाओं को योजना के तहत मासिक 5000 रूपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी?

जो महिलाएं नौकरी करती हैं इन सबको राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रुपए की सहायता अलग से मिलेगी।

लाडली बहना योजना 31वी क़िस्त तिथि कौन सी है?

लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त 10 तारीख तक महिलाओं को जारी की जाएगी।

Leave a Comment