LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

On: November 26, 2025 4:56 AM
LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online

महिलाओं के लिए रोजगार को प्राप्त करना वर्तमान समय में धीरे-धीरे आसान बनता जा रहा है क्योंकि महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं शुरू की जा रही है तथा महिलाओं के रोजगार को लेकर काफी महत्वपूर्ण फैसले सरकार के द्वारा लिए जा रहे हैं। इसी बीच भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा महिलाओं के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत भी की गई है जो की पूरी तरीके से महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली योजना है।

इस योजना से महिलाएं रोजगार को प्राप्त कर सकती हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती है। एलआईसी बीमा सखी योजना में हर महीने ही महिलाओं को राशि प्राप्त होती है लेकिन यह राशि केवल उन महिलाओं को मिलती है जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है तथा जिनका चयन हो जाता है ऐसे में जिन्होंने अभी आवेदन नहीं किया है पहले तो वह इस योजना के लिए आवेदन करें इसके बाद में चयन होगा और फिर इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

एलआईसी बीमा सखी योजना 2025

एलआईसी बीमा सखी योजना के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को बीमा एजेंट बनाकर बीमा करवाने का कार्य सौंपा जा रहा है जिसके बदले में भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा महिलाओं को हर महीने राशि प्रदान की जाएगी साथ ही अच्छे से कार्य करने पर अलग से कमीशन भी प्रदान किया जाएगा। ऐसी महिलाएं जो कि नौकरी की तलाश कर रही है या फिर घर से ही काम करने की सोच रही है वह सभी इस योजना से जुड़ सकती है।

वही इस योजना के लिए आवेदन करना भी आसान है घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है और घर से ही महिलाएं इस योजना से जुड़कर बीमा करने का कार्य कर सकेंगी तथा पैसे कमा सकेंगी। आवेदन करने का किसी भी महिला से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है और सभी भारतीय महिलाएं कहीं से भी पात्रता को चेक करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

LIC Bima Sakhi Yojana 2025 Overview

संगठन का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत9 दिसंबर 2024
उद्देश्यमहिलाओ को रोजगार प्रदान करना
शैक्षिक योग्यता10वी पास
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 70 वर्ष
वेतन₹7000/- प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in

एलआईसी बीमा सखी योजना में मिलेंगे 7000 रूपये

इस योजना के लिए आवेदन करने के बाद में महिलाओं का चयन किया जाएगा और जो भी महिलाएं चयनित हो जाएगी उन चयनित महिलाओं को सबसे पहले ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी ताकि अच्छे से महिलाएं अपने क्षेत्र में बीमा का कार्य कर सके और इसके बदले में हर महीने महिलाओं को पहले साल 7000 रूपये की राशि मिलेगी। दूसरे साल 6000 रूपये की राशि और तीसरे साल 5000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी और यह राशि हर महीने ही मिलेगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए योग्यता शर्ते

  • आवेदक महिला ने किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं कक्षा की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए।
  • महिला को लिखना और पढ़ना दोनों आना चाहिए।
  • महिला आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा की होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य एलआईसी का कर्मचारी नहीं बना होना चाहिए।
  • एलआईसी बीमा सखी योजना से जुड़कर केवल महिलाएं बीमा एजेंट बन सकती हैं।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आयु प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर

एलआईसी बीमा सखी योजना से होने वाला फायदा

एलआईसी बीमा सखी योजना से जुड़ने की वजह से महिलाओं को मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होगी क्योंकि महिलाएं मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर अपनी अनेक आवश्यक ज़रूरतें पूरी कर पाएंगी। वही इस योजना से चयनित होने वाली महिलाओं के लिए काम करने का कोई समय भी निश्चित नहीं रहता है महिलाएं जब चाहे तब कार्य कर सकती हैं। बार-बार काम ढूंढने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले गूगल, क्रोम ब्राउज़र या फिर मोबाइल में मौजूद कोई भी ब्राउज़र ओपन करें।
  • अब भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट सर्च करनी है तथा आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर बीमा सखी योजना को लेकर सक्रिय किए जाने वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने पर बीमा सखी योजना की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी तो प्रदर्शित होने वाली जानकारी अच्छे से हासिल कर लेनी है।
  • इसके बाद पात्रता मापदंड की जानकारी को जानकर पात्रता चेक करें और फिर आवेदन से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर फॉर्म में जानकारी को दर्ज करें और फॉर्म कंप्लीट करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • इस आसान तरीके को अपनाकर कोई भी महिला आवेदक आसानी से घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करने हेतु आखिरी तारीख क्या है?

इस योजना के लिए आवेदन हेतु कोई भी आखिरी तारीख घोषित नहीं की गई है जिसकी वजह से कभी भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

एलआईसी बीमा सखी योजना कब तक चलेगी?

इस योजना की शुरूआत किए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जिसकी वजह से लंबे समय तक यह योजना चलाई जा सकती है।

एलआईसी बीमा सखी योजना में आवेदन कैसे होता है?

एलआईसी बीमा सखी योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होता है और आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन करना होता है।

Leave a Comment