NPCIL Recruitment 2025: डिप्टी मैनेजर और हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: November 26, 2025 5:54 AM
NPCIL Recruitment

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर देते हुए उप प्रबंधक तथा जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों की भर्ती को जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है।

ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी करने की तलाश में है तथा विभिन्न जगहों पर अपना प्रयास कर रहे हैं उन सभी के लिए एनपीसीआईएल की इस भर्ती में अपना आवेदन जरूर करना चाहिए। बताते चले की भर्ती में महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

एनपीसीआईएल के द्वारा भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2025 को जारी किया गया है जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 7 नवंबर से ही शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होती ही निरंतर ही उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं।

एनपीसीआईएल भर्ती 2025

एनपीसीआईएल की भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें की भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से लेकर 27 नवंबर 2025 तक की सक्रिय रहने वाली है।

जो उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर सबमिट करते हैं केवल उनके लिए भी भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पत्र किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार अधिकारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और साथ में इस आर्टिकल का अध्ययन भी कर ले।

NPCIL Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामन्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
भर्ती का नामएनपीसीआईएल भर्ती 2025
पद का नामउप प्रबंधक तथा जूनियर हिंदी अनुवादक
कुल पद 122
योग्यतास्नातक की डिग्री
आवेदन प्रारम्भ 7 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि27 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.npcil.nic.in/

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए योग्यताएं

एनपीसीआईएल के अंतर्गत जारी किए गए पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार की निम्न योग्यताएं आवश्यक होगी:-

  • इस भर्ती के अंतर्गत भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
  • उम्मीदवार ने अपनी बेसिक कक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया हो।
  • उप प्रबंधक के पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक की डिग्री भी आवश्यक होगी।
  • जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर होना बहुत जरूरी है।
  • उम्मीदवार के लिए संबंधित भाषाओं का ज्ञान अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
  • साथ में उसे कंप्यूटर क्षेत्र में भी विशेष नॉलेज होना बहुत जरूरी है।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एनपीसीआईएल भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पद अनुसार अलग-अलग प्रकार का आवेदनशुल्क उम्मीदवार के लिए जमा करना होगा। अनारक्षित श्रेणी जैसी सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए उप प्रबंधक यानी डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए₹500 का आवेदन शुल्क तथा हिंदी ट्रांसलेटर के पद हेतु केवल 150 रुपए लागू है।

ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित है यानी एससी, एसटी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदनशील को पूर्ण रूप से माफ किया गया है जिसके अंतर्गत वे फ्री में ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं और भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आयु सीमा

एनपीसीआईएल भर्ती में आयु सीमा संबंधी विवरण इस प्रकार से है:-

  • डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष तक की लागू है।
  • इसके अलावा हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणियां के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी आयु सीमा में विशिष्ट छूट प्रदान करवाई जाएगी।
  • इसके अलावा ऐसे उम्मीदवार जो विकलांग है उनके लिए 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान सुनिश्चित है।
  • आयुसीमा संबंधी अधिक विवरण को नोटिफिकेशन के माध्यम से ही जाने।

एनपीसीआईएल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एनपीसीआईएल भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पदों के लिए चयन प्रक्रिया विशिष्ट तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली है जिसमें मुख्य रूप से उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया के लिखित परीक्षा को ऑनलाइन मोड में पूरा करवाया जाएगा।

ऐसे उम्मीदवार जो अपने प्रदर्शन तथा योग्यताओं के आधार पर लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं उन सभी के लिए इंटरव्यू आयोजित होंगे। लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू दोनों में अच्छे अंकों के साथ सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर पद नियुक्त किया जाएगा।

एनपीसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एनपीसीआईएल भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती वाले सेक्शन में पहुंचकर भर्ती के नोटिफिकेशन को सेलेक्ट करें।
  • अब नोटिफिकेशन में पूरी जानकारी का अध्ययन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
  • फॉर्म भर जाने के बाद उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • उम्मीदवार जिस भी पद के लिए आवेदन करते हैं उसके हिसाब से आवदेनशुल्क जमा करें।
  • अंत में सभी विवरण को चेक करते हुए सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

एनपीसीआईएल डिप्टी मैनेजर पद के लिए वेतनमान क्या है?

एनपीसीआईएल डिप्टी मैनेजर के पद के लिए 86955 रुपए तक का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

एनपीसीआईएल हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए वेतनमान क्या है?

एनपीसीआईएल हिंदी ट्रांसलेटर के पदों के लिए 54870 तक का वेतनमान हर माह दिया जाएगा।

एनपीसीआईएल भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?

एनपीसीआईएल भर्ती की चयन प्रक्रिया 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

Leave a Comment