Nrega Job Card List: नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट जारी

On: November 26, 2025 6:23 AM
Nrega Job Card List

ऐसे श्रमिक जिन्होंने अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मनरेगा योजना के अंतर्गत अपना नरेगा जॉब कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया है उन सभी के लिए लेटेस्ट अपडेट है क्योंकि योजना के अंतर्गत नरेगा जॉब कार्ड की नई लिस्ट को संशोधित कर दिया गया है।

योजना के अंतर्गत जारी की गई नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में सभी पात्र श्रमिकों के लिए क्रमवार सिलेक्ट किया गया है। अर्थात जिन श्रमिकों के नाम नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट में शामिल हुए हैं केवल उन्हीं के लिए जॉब कार्ड दिया जाने वाला है।

आवेदक श्रमिकों के लिए नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन ऑफलाइन किसी भी माध्यम से चेक कर लेना चाहिए। बताते चले कि यह लिस्ट ऑफलाइन पंचायत या फिर सचिव कार्यालय में देखने को मिल जाएगी इसके अलावा ऑनलाइन लिस्ट का मुआयना आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2025

मनरेगा योजना के अंतर्गत हर साल नए श्रमिकों के जॉब कार्ड तैयार करवाए जाते हैं जिसमें उनके रोजगार संबंधी पूरे विवरण को दर्ज किया जाता है। क्षेत्रीय रोजगारों में नरेगा जॉब कार्ड की काफी महत्वता है जो लोगों के द्वारा सराहनीय भी हैं।

ऐसे व्यक्ति जिन्होंने जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन तो किया है परंतु उन्हें जॉब कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने की पर्याप्त विधि ज्ञात नहीं है उन सभी की सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल में संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को उपलब्ध करवाने वाले जिसके लिए अंत तक जरूर बने रहे।

Nrega Job Card Beneficiary List 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग 
लेख का प्रकारबेनिफिशियरी लिस्ट
क्षेत्रसभी राज्य
पात्रताग्रामीण परिवार
आयु सीमा18 वर्ष से अधिक
लाभश्रमिकों को 100 दिनों तक रोजगार
अतिरिक्त भुगतान10% तक
कार्ड की वैधता5 वर्ष
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nregastrep.nic.in/

नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्रता मापदंड

नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए पात्रता मापदंड इस प्रकार से हैं:-

  • भारतीय मूल निवासी व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं उनके लिए जॉब कार्ड बनाया जाता है।
  • जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन के नाम पर कोई आधिकारिक संपत्ति या भूमि ना हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही चार पहिया वाहन हो।
  • श्रमिक व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से ऊपर की तथा 60 वर्ष से नीचे की होनी चाहिए।

लिस्ट में नाम है तो कब तक मिलेगा जॉब कार्ड

ऐसे श्रमिक व्यक्ति जिन्होंने पिछले दिनों के अंतर्गत नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए अपने आवेदन किए हैं तथा उनके नाम जारी की गई लिस्ट में शामिल है तो ऐसे में इन श्रमिक व्यक्तियों के लिए अधिकतम 15 दिनों के भीतर ही जॉब कार्ड प्रदान करवाया जाएगा।

सरकारी नियम अनुसार यह जॉब कार्ड पंचायत कार्यालय के माध्यम से श्रमिकों के लिए दिया जाता है। अगर आपके लिए जॉब कार्ड प्राप्त करने से संबंधित अन्य कोई दुविधा है तो इसकी जानकारी अपने नजदीकी कार्यालय से ही ले सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड की विशेषताएं

मनरेगा योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले नरेगा जॉब कार्ड की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-

  • मनरेगा योजना के अंतर्गत नरेगा जॉब कार्ड को बिल्कुल ही फ्री में तैयार किया जाता है।
  • जॉब कार्ड श्रमिकों के लिए कानूनी तौर पर 100 दिनों तक का गारंटी रोजगार उपलब्ध करवाता है।
  • नरेगा जॉब कार्ड श्रमिकों के क्षेत्रीय रोजगारों के विवरण को व्यवस्थित रखता है।
  • जॉब कार्ड के अंतर्गत महिला तथा पुरुषों को सामान मजदूरी प्रदान की जाती है।
  • इसके अंतर्गत श्रमिकों के लिए मजदूरी के साथ रोजगार भत्ते भी प्रदान करवाएं जाते हैं।

ग्राम पंचायत बार चेक करें नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिक व्यक्तियों के लिए सुविधा देते हुए नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट को ग्राम पंचायत बार संशोधित किया जाता है ताकि श्रमिकों के लिए किसी भी बड़ी लिस्ट में नाम चेक करने की समस्या ना हो तथा वह अपनी स्थिति को आसानी से चेक कर पाए।

ग्राम पंचायत बार लिस्ट चेक करने की सुविधा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से व्यवस्थित की गई है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी हम नीचे चरणबद्ध उपलब्ध करवाने वाले हैं।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

  • नरेगा जॉबकार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर लॉगिन करते हुए जॉब कार्ड लिस्ट पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद नई ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड इत्यादि को पूरा करते हुए सर्च वाले टैब पर क्लिक कर दें।
  • अंततः ऑनलाइन स्क्रीन पर लिस्ट खुल जाएगी जहां से श्रमिक अपना नाम चेक कर सकते हैं।

FAQs

नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत कितनी मजदूरी मिलती है?

नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत अप्रैल 2025 के नियम अनुसार 261 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है।

नरेगा जॉब कार्ड का वेतन भुगतान कितने दिनों में होता है?

नरेगा जॉब कार्ड का वेतन भुगतान 2 सप्ताह में किया जाता है।

नरेगा जॉब कार्ड का उद्देश्य क्या है?

नरेगा जॉब कार्ड का उद्देश्य मजदूरों के लिए क्षेत्रीय रोजगारों के अवसर प्रदान करना और और उनके लिए गारंटीड काम देना है।

Leave a Comment