अगर आप अपने विभिन्न सरकारी कामों के लिए पैन कार्ड दस्तावेज को बनवाना तो चाहते हैं परंतु डर रहे हैं कि आपके लिए परेशानी होगी तथा आयकर विभागों के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो ऐसे में आप बिल्कुल ही गलत है।
बताते चले कि आयकर विभाग के द्वारा पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आवेदन प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपना पैन कार्ड तैयार करवाने हेतु ऑनलाइन माध्यम से बिना किसी कार्यालयो में भटके आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान समय में अब पैन कार्ड बनवाना कोई चुनौती पूर्ण कार्य नहीं है बल्कि इसके लिए कुछ सामान्य निर्देशों को ही समझना है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पैन कार्ड बनवाने की ऑनलाइन विधि की पूरी जानकारी स्पष्ट तरीके से बताने वाले हैं जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।
पैन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन
पैन कार्ड बनवाने के लिए सक्रिय की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सबसे आकर्षक बात यह है कि इस प्रकार से कोई भी व्यक्ति भारतीय तथा विदेशी दोनों ही प्रकार के पैन कार्ड आसानी से तैयार करवा सकते हैं।
पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत आयकर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी काफी राहत मिल पाई है तथा यहां पर लगने वाली लंबी लाइने भी अब कम हो चुकी है। लोगों के द्वारा पैन कार्ड की इस प्रक्रिया को काफी सराहना दी जा रही है।
PAN Card Online Apply 2025 Overview
| विभाग का नाम | आयकर विभाग (Income Tax Department) |
| दस्तावेज का नाम | पैन कार्ड |
| लेख का नाम | पैन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन |
| पैन कार्ड के लिए फॉर्म | 49a फॉर्म |
| विदेशी पैन कार्ड फॉर्म | 49aa |
| आयु | 18 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए |
| आवश्यकता | यह वित्तीय लेनदेन, कर भुगतान और पहचान के प्रमाण के रूप में आवश्यक है |
| आवेदन शुल्क | ₹107 का शुल्क लिया जाता है |
| विदेशी पैन कार्ड के लिए आवेदन शुल्क | ₹1007 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://incometaxindia.gov.in/ |
पैन कार्ड की विशेषताएं
आयकर विभाग के द्वारा तैयार करवाए जाने वाला पैन कार्ड काफी आवश्यक दस्तावेज है जिसकी विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- देश की किसी भी सरकारी बैंक शाखा में पैन कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
- पैन कार्ड के आधार पर ही बैंक शाखा में खाता खुलवाने से लेकर वित्तीय लेन देन संबंधी कार्य किए जाते हैं।
- बैंक के अलावा अन्य कानूनी कार्यों में भी पैन कार्ड की आवश्यकता अन्य दस्तावेजों की तरह ही होती है।
- पढ़ाई से लेकर रोजगार के लिए भी पैन कार्ड अब अनिवार्य रूप से मांगा जाता है।
ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए सामग्री
जो भी व्यक्ति अपना पैन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से तैयार करवाते हैं उन सभी के लिए आवश्यक दस्तावेजों के रूप में कुछ विशेष सामग्री की भी जरूरत पड़ती है जिसके आधार पर ही उनका पैन कार्ड का आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत हो पाता है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक सामग्री के रूप में लोगों को अपना आधार नंबर आय एवं निवास प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से जमा करना होता है। आवेदक से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवा रहे हैं वह वर्तमान में आपके पास वैलिड हो।
पैन कार्ड के लिए आवेदन शुल्क
ऑनलाइन माध्यम से पैन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो कुछ विशेष निर्धारित आवेदनशुल्क का भुगतान भी करना होता है जिसकी संबंधित जानकारी निम्न प्रकार से है:-
- भारतीय पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन ₹107 तक का आवेदन शुल्क रखा गया है।
- जो भी व्यक्ति विदेशी पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं उनके लिए यह शुल्क ₹1007 है।
- पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा पूरा किया जा सकता है।
- बिना फीस भुगतान किया पैन कार्ड का आवेदन स्वीकृत नहीं हो सकेगा।
पैन कार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से सुविधाए
पैन कार्ड बनवाने के लिए सक्रिय की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन प्रक्रिया के मुताबिक काफी आकर्षक है क्योंकि इस प्रकार से पैन कार्ड तैयार करवाते हैं तो आवेदकों के लिए काफी सुविधा होती हैं।
बताते चलें कि ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए ना तो अधिक कोई अतिरिक्त शुल्क देना होता है और नहीं किसी भी प्रकार की की धांधली का सामना करना होता है। आवेदक व्यक्ति गतिशील तरीके से बहुत ही कम समय में अपना पैन कार्ड ऑनलाइन माध्यम से तैयार करवा सकते हैं।
पैन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन माध्यम से पैन कार्ड बनवाना है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो महत्वपूर्ण जानकारी की मदद से पंजीकरण करें।
- पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद आगे जाते हुए पैन कार्ड के फॉर्म को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- फार्म सेलेक्ट हो जाता है तो इसमें पूरी जानकारी दर्ज करते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अब अन्य विवरण जमा करके जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा जिसकी पावती तथा रिफरेंस नंबर आपके लिए दिया जाएगा।
FAQs
आवेदन के बाद पैन कार्ड कब तक मिलेगा?
आवेदन के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर ही पैन कार्ड तैयार कर दिया जाता है।
भारतीय पैन कार्ड के लिए कौन सा फॉर्म होता है?
भारतीय पैन कार्ड के लिए 49a फॉर्म होता है।
विदेशी पैन कार्ड के लिए कौन सा फॉर्म लागू है?
विदेशी पैन कार्ड के लिए 49aa फॉर्म लागू है।











