Panchayat Sachiv Vacancy 2025: पंचायत सचिव भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फॉर्म भरना शुरू

On: November 22, 2025 10:28 AM
Panchayat Sachiv Vacancy

पंचायत सचिव भर्ती के लिए मध्य प्रदेश राज्य में बंपर पदों हेतु आवेदन की जल्दी शुरू की जाएगी। दरअसल इस भर्ती के माध्यम से 23011 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा इस भर्ती की परीक्षा को भी आयोजित करवाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह से अब से पहले तक पंचायत सचिव भर्ती हेतु कोई परीक्षा नहीं करवाई जाती थी लेकिन अब योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। ‌

अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और पंचायत सचिव के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं तो आपके लिए हमारा आज का यह लेख पढ़ना फायदेमंद रहेगा। तो चलिए आपको हम बताते हैं पंचायत सचिव भर्ती हेतु आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन कैसे दिया जा सकता है।

पंचायत सचिव भर्ती 2025

कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा पंचायत सचिव भर्ती के लिए परीक्षा ली जाएगी। इस तरह से जो उम्मीदवार इस पद पर काम करना चाहते हैं इन सबको अपना आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जमा करना पड़ेगा।

साथ में आपको हम यह भी बताते चलें कि यह एक काफी बड़ी भर्ती होगी जिसके माध्यम से 23011 पदों पर उम्मीदवारों को काम करने का अवसर मिलेगा। तो इस तरह से आपको बता दें कि उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे।

Panchayat Sachiv Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी), भोपाल
भर्ती का नामपंचायत सचिव भर्ती 2025
पद का नामग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक
कुल पद 23011
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
नौकरी का स्थानमध्य प्रदेश
परीक्षा तिथिमार्च-अप्रैल 2026 में (संभावित)
आयु सीमा23 साल से लेकर 35 साल तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in/

पंचायत सचिव भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवार को निम्नलिखित शिक्षण योग्यता को पूरा करना होगा:-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास किया हो।
  • अभ्यर्थी को भली-भांति हिंदी टाइपिंग करना आना चाहिए।
  • केवल मध्य प्रदेश के रहने वाले निवासी ही अपना आवेदन दे सकेंगे।

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आपको पंचायत सचिव भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित आयु सीमा के मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा:-

  • उम्मीदवार की उम्र 23 साल से लेकर 35 साल तक होनी चाहिए।
  • लेकिन जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग के हैं इनके लिए अधिकतम आयु 40 साल तक तय की गई है।
  • इसी प्रकार से महिलाओं की ऊपरी आयु 40 साल तक रखी गई है।

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश के जो भी नागरिक पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित शुल्क भी जमा करना होगा:-

  • सामान्य वर्ग के सभी उम्मीदवारों को आवेदन फीस 500 रूपए की जमा करनी पड़ेगी।
  • जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपए का शुल्क रखा गया है।

पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको अभी कुछ इंतजार करना होगा। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। बता दें कि एमपी कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से अगले साल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

इस प्रकार से साल 2026 के जनवरी या फिर फरवरी महीने में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है। इसके बाद फिर भर्ती के तहत परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 में करवाई जा सकती है।

पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा पैटर्न

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पंचायत सचिव भर्ती की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यह परीक्षा एमपी के इंदौर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, सीधी, नीमच आदि बहुत से शहरों में ली जाएगी। तो उम्मीदवार परीक्षा में जो अंक हासिल करेंगे इसके आधार पर ही इन्हें पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

FAQs

पंचायत सचिव भर्ती आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

पंचायत सचिव भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अगले साल जनवरी-फरवरी के महीने में शुरू होगी।

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती की परीक्षा का आयोजन कौन करेगा?

एमपी कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा पंचायत सचिव भर्ती की परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

इस भर्ती के लिए कितनी शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है?

उम्मीदवार ने स्नातक की डिग्री हासिल की हो और इसके अलावा इसे हिंदी टाइपिंग की जानकारी भी होनी चाहिए।

Leave a Comment