Peon Vacancy 2025: चपरासी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: July 17, 2025 6:08 AM
Peon Vacancy

चपरासी भर्ती के लिए राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ से एक नया नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। इसके माध्यम से ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है इन सबसे 5670 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। तो महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

यहां आपको हम बता दें कि अगर आपको चपरासी भर्ती के लिए अप्लाई करना है तो आप 27 जून से 26 जुलाई तक अपने आवेदन फार्म को भर सकेंगे। इस तरह से हम आपको यह भी बता दें कि अंतिम तारीख के बाद यदि आप आवेदन पत्र जमा करते हैं तो तब वह स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

अगर आपको राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती के पदों का विवरण, आवेदन फीस, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा में पास होने के लिए अनिवार्य अंक और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे।

Peon Vacancy 2025

राजस्थान हाई कोर्ट ने दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए चपरासी भर्ती का नया विज्ञापन घोषित किया है। आपको हम जानकारी के लिए बता दे कि इसके तहत 570 रिक्त पदों पर महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान की जाएगी।

ऐसे में हम आपको बता दें कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 जून से 26 जुलाई तक चलेगी और आवेदन शुल्क को जमा करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई तय की गई है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि जो उम्मीदवार इस भर्ती के तहत चपरासी के पद पर नियुक्त किए जाएंगे इन्हें हर महीने 17700 रूपए से लेकर 56200 रूपए तक का वेतन मिलेगा।

यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि राजस्थान उच्च न्यायालय के इस जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान जिला न्यायालय और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी यानी चपरासी के पद पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

चपरासी भर्ती के तहत पदों की जानकारी

राजस्थान उच्च न्यायालय चपरासी भर्ती के अंतर्गत पदों से संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार से है –

  • चपरासी भर्ती के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय में 244 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
  • जबकि जिला न्यायालय में सामान्य श्रेणी हेतु इस भर्ती के तहत 4784 पर और अनुसूचित वर्ग हेतु 237 पद खाली हैं।
  • इसी प्रकार से राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में चपरासी भर्ती के माध्यम से 16 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी।
  • वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में सामान्य श्रेणी हेतु 348 और अनुसूचित जाति हेतु 23 पद तय किए गए हैं।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

अगर आपको राजस्थान उच्च न्यायालय चपरासी भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करना है तो तब आपको अपने वर्ग के मुताबिक शुल्क भी जमा करना होगा जैसे –

  • राजस्थान राज्य के उम्मीदवारों और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन फीस 650 रूपए रखी गई है।
  • जो अभ्यर्थी राजस्थान के अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के तहत आते हैं इन सबके लिए आवेदन फीस 550 रुपए है।
  • इस तरह से राजस्थान राज्य के ऐसे निवासी जो अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति अथवा भूतपूर्व सैनिक हैं तो इन सबके लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए का रखा गया है।
  • दिव्यांग जनों को इस बात की छूट है कि वे निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं।

चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा

राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के तहत जो उम्मीदवार आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आयु सीमा कुछ इस तरह से होनी चाहिए –

  • राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल तक हो।
  • जबकि राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती के तहत अधिकतम आयु 40 साल तक तय की गई है।
  • सब आवेदकों की उम्र की गिनती को 1 जनवरी वर्ष 2026 के अनुसार होगी।

चपरासी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आप चपरासी भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं और राजस्थान उच्च न्यायालय के तहत नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपकी शैक्षणिक योग्यता कुछ इस तरह से होनी चाहिए –

  • अनिवार्य है कि आवेदक व्यक्ति ने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से पास की हो।
  • आवेदक को हिंदी को लिखना और साथ में बोलना आता हो।
  • अभ्यर्थी को राजस्थान की संस्कृति से संबंधित जानकारी भी होनी जरूरी है।
  • उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

चपरासी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

राजस्थान उच्च न्यायालय चपरासी भर्ती के अंतर्गत जो उम्मीदवार अपने आवेदन जमा करेंगे तो इन सबको सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस तरह से लिखित परीक्षा को पास करने वाले सभी सफल परीक्षार्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।

इसके बाद फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल की प्रक्रिया को चलाया जाएगा। इसके बाद जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा इन सबकी एक मेरिट लिस्ट को तैयार करके प्रकाशित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को राजस्थान उच्च न्यायालय के अंतर्गत चपरासी के पद पर नियुक्ति मिलेगी।

चपरासी भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न

चपरासी भर्ती के लिए वे सब उम्मीदवार जो आवेदन जमा करेंगे तो इन सबको लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, राजस्थानी संस्कृति और बोलियां आदि पर आधारित सवाल हल करने होंगे। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यह सभी सवाल बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

आप सभी परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय प्रश्न पत्र को हल करने के लिए मिलेगा। इस तरह से यह भी बताते चलें कि इस परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार होगा। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यह परीक्षा 85 अंकों की होगी और साक्षात्कार 15 अंकों का रखा जाएगा। तो कुल मिलाकर 100 अंकों में से उम्मीदवारों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करने होंगे।

चपरासी भर्ती की परीक्षा के तहत अंक

राजस्थान उच्च न्यायालय चपरासी भर्ती के तहत सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। इस प्रकार से यहां हम आपको बता दें कि आप सभी परीक्षार्थियों को निम्नलिखित न्यूनतम अंक अपनी श्रेणी के मुताबिक लाने होंगे –

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को लिखित और साक्षात्कार के 100 अंकों में से 45 अंक न्यूनतम हासिल करने होंगे।
  • जो अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक या फिर दिव्यांग हैं इन्हें कुल 100 अंकों में से कम से कम 40 अंक प्राप्त करने पड़ेंगे।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

जो इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान उच्च न्यायालय की चपरासी भर्ती के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें ऑनलाइन निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको इस भर्ती का विज्ञापन दिखाई देगा जिसे आपको सही तरह से समझना है और पढ़ लेना है।
  • आगे फिर आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन को क्लिक करना है और आवेदन फार्म को भर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना मौजूदा समय का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर एवं अहम दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • आगे आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क का ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करते हुए भुगतान कर देना है।
  • फिर आपको चपरासी भर्ती का फॉर्म सबमिट करना है और प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Leave a Comment