ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले अनेक परिवार ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति आज भी बहुत ही ज्यादा कमजोर है और इसी वजह से वह अपने लिए पक्के घर का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं इसे देखते हुए ऐसे परिवारों के लिए सरकार ने देश के अंतर्गत पीएम आवास योजना लागू की हुई है जिसका लाभ प्रदान करके ऐसे नागरिकों के लिए पक्के घर का निर्माण करवाया जा रहा है और इस योजना का लाभ लगातार नागरिकों को मिल रहा है।
जिसके लिए सरकार पहले पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट जारी कर रही है और इसमें नाम मौजूद रहने वाले नागरिकों के बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों के माध्यम से पूरी राशि प्रदान की जा रही है। लिस्ट अभी भी आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद है ऐसे में जिन नागरिकों ने अभी लिस्ट में नाम चेक नहीं किया है वह सभी वर्तमान समय में आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद लिस्ट में स्वयं का नाम अवश्य चेक करे।
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी यह योजना गरीब परिवारों के लिए चलाई जाने वाली खास योजना है। क्योंकि इस योजना का लाभ मिल जाने की वजह से नागरिको का पक्के घर का निर्माण हो जाता है और उन्हें लोन लेकर या किसी से पैसे उधार लेकर पक्के घर का निर्माण करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में अनेक घर मौजूद है जो कि इस योजना का लाभ लेकर बनाए गए हैं।
वही अभी भी अनेक घर बनेंगे क्योंकि पहले जिन नागरिकों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें भी अब सरकार सभी दस्तावेज मौजूद होने पर और कच्चा घर होने पर तथा इस योजना के लिए पात्र होने पर राशि प्रदान कर रही है। पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट को देखने की प्रक्रिया भी आसान है नागरिक स्मार्टफोन कंप्यूटर या फिर लैपटॉप किसी में भी पोर्टल को ओपन करके लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके लिस्ट में नाम को चेक कर सकते हैं।
PM Awas Yojana List 2025 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2016 में की गई |
| लाभ | गृह निर्माण हेतु ₹1,20,000 की वित्तीय सहायता |
| प्रथम क़िस्त की राशि | ₹25,000-₹40,000 |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| लाभार्थी | भारत देश के समस्त पात्र नागरिक |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य
सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों के लिए पक्के घर का निर्माण करवाना है ताकि उन्हें कच्चे घर में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाए और गरीब परिवार के पास भी एक पक्का मकान हो जिसमें परिवार के सभी सदस्य अपने जीवन को व्यतीत कर सके। वही इस योजना का लाभ मिलने की वजह से अनेक नागरिकों का पक्का मकान बनाने का सपना भी पूरा होता है।
पीएम आवास योजना में मिलने वाली राशि
भारत सरकार ने इस योजना के लिए एक निश्चित राशि तय की हुई है और वही राशि नागरिकों को प्रदान की जाती है जिसमें नागरिकों को 120000 रुपए की राशि मिलती है और इस राशि को उपयोग में लेकर ही नागरिक को पक्के घर का निर्माण करवाना होता है। हालांकि सरकार यह पूरी राशि अलग-अलग किस्तों के माध्यम से बैंक में ट्रांसफर करती है ताकि राशि का उपयोग केवल और केवल पक्के घर के निर्माण के लिए ही हो सके।
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता मापदंड
- कच्चे घर और झोपड़ी में रहने वाले नागरिक तथा बेघर नागरिक सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- कुछ राज्यों के अंतर्गत राज्य सरकार भी आवास निर्माण के लिए राशि प्रदान करती है तो ऐसी योजना से भी राशि प्राप्त नहीं की हुई होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल गरीब नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं।
- परिवार में यदि कोई व्यक्ति इनकम टैक्स को जमा करने वाला है तो ऐसे परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- नरेगा जॉब कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
- ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिक पीएम आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- अब आवाससॉफ्ट के ऑप्शन का चयन करें।
- इसके बाद ड्रॉप डाउन में अलग-अलग ऑप्शन नजर आ जाएंगे तो ड्रॉप डाउन में दिखने वाले रिपोर्ट के ऑप्शन का चयन करें।
- इतना करके जिस भी राज्य के निवासी हैं उसका चयन करें साथ ही अन्य जानकारियों का भी सही-सही चयन करें।
- फिर कैप्चा कोड की जानकारी मांगी जाएगी तो कैप्चा कोड की जानकारी भी दर्ज करें।
- अब सर्च या सबमिट से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट खुल जाएगी।
FAQs
पीएम आवास योजना की लिस्ट में मेरा नाम आ गया है क्या मुझे योजना का लाभ मिलेगा?
जी हां यदि पीएम आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट में नाम आ गया है तो जरूर पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा।
क्या पीएम आवास योजना का लाभ दोबारा लिया जा सकता है?
जी नहीं इस योजना का लाभ नागरिक को केवल एक ही बार प्रदान किया जाता है।
पीएम आवास योजना में पहली किस्त कितने रुपए की आती है?
इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त 15000 रूपये की आती है।








