PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के नए आवेदन शुरू

On: November 27, 2025 5:40 AM
PM Awas Yojana Gramin Survey

अगर आप भारत के किसी ग्रामीण इलाके के निवासी हैं और आपके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है तो हमारे पास आज आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। दरअसल पीएम आवास योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। ‌

तो हम आपको बताते चलें कि जो लोग गांव में रहते हैं और जिनकी वित्तीय स्थिति कमजोर है इन सबको पक्के घर के लिए सरकार से मदद मिलेगी। लेकिन इसके लिए सबसे पहले पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे किया जाएगा। सर्वेक्षण में चयन किए गए ग्रामीण निवासियों को पक्के आवास के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी।

तो अब क्योंकि पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे प्रारंभ है तो आपको इसमें हिस्सा जरूर लेना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं। इस तरह से इस पोस्ट को पढ़कर आपको यह जानकारी मिलेगी कि योजना के सर्वे के लिए आपको क्या-क्या करना होगा।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2025

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम आवास योजना को सभी गरीब निवासियों के लिए शुरू किया गया है। ऐसे में हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि जो गांव में रहने वाले लोग हैं इन सबके लिए सर्वेक्षण की शुरुआत की गई है।

इस सर्वे में वे सब ग्रामीण निवासी भाग ले सकते हैं जो कच्चे या फिर खस्ता घरों में रहते हैं। तो जिनको इस सर्वे के माध्यम से चयन किया जाएगा इन सबको हमारी सरकार की तरफ से 120000 रुपए की मदद घर बनाने के लिए दी जाएगी।

इस प्रकार से जो भी ग्रामीण निवासी अत्यधिक गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं इन सबके लिए यह एक बड़ा मौका है अपना खुद का घर बनाने का। इसके लिए आपको सर्वे में भाग लेना होगा ताकि आपको योजना का फायदा मिल पाए।

PM Awas Yojana Survey 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का नामपीएम आवास योजना
लेख का प्रकार सर्वेक्षण
सर्वे की शुरुआतजनवरी 2025
सर्वे एप्लीकेशनआवास प्लस एप्लीकेशन
लाभपक्के मकान के निर्माण हेतु 1,20,000 की वित्तीय सहायता
लाभार्थीभारत के समस्त बीपीएल धारक परिवार
सर्वे का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmaymis.gov.in/

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य

हमारे देश में ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण शुरू है। ‌इस तरह से इसके माध्यम से सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्थाई और सुरक्षित आवास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

तो योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जरूरतमंद और कच्चे और टूटे-फूटे घरों में रहने वाले लोगों को मदद की जाती है। यही वजह है कि सरकार पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को संचालित कर रही है ताकि वास्तविक हकदार लोगों की पहचान करके इन्हें पक्के घर के लिए सहायता की जाए।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता मानदंड

अगर आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का हिस्सा बनना है तो इसके लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता पड़ेगी जैसे:-

  • आवेदक परिवार भारत के ग्रामीण क्षेत्र का स्थाई निवासी हो और वित्तीय तौर पर कमजोर हो।
  • परिवार अनिवार्य तौर पर साल 2011 की सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में सम्मिलित होना चाहिए।
  • ऐसे गांव के नागरिक जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन्हें भी पात्र माना गया है।
  • गांव की गरीब महिलाएं जो विधवा हो चुकी हैं इन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलता है।
  • विकलांग और गांव के बुजुर्ग व्यक्ति भी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने गए हैं।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो ग्रामीण नागरिक पीएम आवास योजना के सर्वे में शामिल होना चाहते हैं तो इन सबको इसके लिए बहुत से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जैसे:-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • घर की जमीन के दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • घर की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण सर्वेक्षण का हिस्सा बनना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना चाहिए:-

  • सर्वेक्षण हेतु सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आवास प्लस और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवास प्लस एप्लीकेशन को खोलकर सेल्फ सर्वेक्षण वाले बटन को दबाना है।
  • सेल्फ सर्वे के बटन को दबाने के बाद आपको फिर ऑथेंटिकेट वाले बटन को क्लिक करना होगा।
  • यहां पर ऑथेंटिकेट वाले बटन को दबाते ही आधार फेस आरडी ऐप खुद खुल जाएगी।
  • अब आपको सत्यापन हेतु अपना चेहरा स्कैन करना होगा।
  • इस तरह से फेस स्कैनिंग के बाद आपको सर्वेक्षण का फॉर्म भर लेना है।
  • फिर जो दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं आपको इन्हें भी अपलोड करना होगा।
  • इस तरह से सारी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अपना सर्वे का फॉर्म जमा कर देना होगा।

FAQs

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में कौन भाग ले सकते हैं?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे में वे सब लोग हिस्सा लेते सकते हैं जो गांव में रहते हैं और बीपीएल श्रेणी के तहत आते हैं।

मैं अपना पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्व कैसे पूरा कर सकता हूं?

आप अपना पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे आधार फेस आरडी और आवास प्लस ऐप के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

सर्वेक्षण के पश्चात ग्रामीण निवासियों को क्या फायदा होगा?

जिन ग्रामीण निवासियों को चुना जाएगा इन्हें घर बनाने के लिए सरकार से पैसे मिलेंगे।

Leave a Comment