पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को हमारी केंद्र सरकार के द्वारा घरों में सौर पैनल लगवाने हेतु शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी व्यक्ति को मुफ्त 300 यूनिट बिजली का लाभ दिया जाता है। इस तरह से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए से 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी भी दी जाती है।
इस योजना के माध्यम से सरकार चाहती है कि देश के सभी नागरिकों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके। तो ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित करवाएं तो आपको अपना आवेदन जमा करना होगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ी हुई सारी जानकारी जो आपके बहुत काम आने वाली है। इस लेख में हम आपको यह भी जानकारी देंगें कि सोलर पैनल लगवाने के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, उद्देश्य, लाभ इत्यादि क्या हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2025
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाया गया है। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि गरीब और मध्यम परिवारों के नागरिकों को बिजली का बिल भरने में काफी ज्यादा तंगी होती है।
तो ऐसे में इन सबको पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना चाहिए। दरअसल सरकार चाहती है कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले और साथ में लोगों की जो बिजली की समस्या है वह भी दूर हो जाए। इसलिए हमारी सरकार के द्वारा ऐसा उद्देश्य बनाया गया है कि इस योजना का फायदा देश के एक करोड़ घरों को प्रदान किया जाएगा।
इस तरह से हम आपको बता दें कि हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ-साथ सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। सब्सिडी की यह राशि आपके सोलर पैनल की क्षमता के अनुसार 78000 रूपए तक की प्रदान की जाती है।
PM Surya Ghar Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| लेख का नाम | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| सोलर पैनल क्षमता | 1 किलोवाट, 2 किलोवाट, 3 किलोवाट |
| योजना की शुरुआत | 15 फरवरी, 2024 |
| उद्देश्य | जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना |
| सब्सिडी | 78000 रुपए तक |
| अतिरिक्त लाभ | 300 यूनिट बिजली फ्री |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क आवेदन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in/ |
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य रूप से उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजना के माध्यम से सरकार ने अपना ध्यान ऐसे क्षेत्रों पर केंद्रित किया हुआ है जहां पर बिजली नहीं पहुंच पाती है।
इसके अलावा जो लोग बिजली के बिल को भरते-भरते परेशान हो चुके हैं वे भी योजना के तहत सोलर पैनल लगवा सकते हैं। साथ में हमारी सरकार ने इस योजना को शुरू करने के पीछे अपना यह मकसद भी बनाया है कि लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएं जाएं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बहुत से लाभ हैं जिनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-
- सरकार का लक्ष्य देश के 1 करोड़ लोगों को योजना के तहत फायदा देना है।
- हर महीने 300 यूनिट बिजली लाभार्थी व्यक्ति को बिल्कुल निशुल्क प्रदान की जाएगी।
- जो लोग सोलर पैनल खरीदेंगे तो इन्हें इस पर सरकारी सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त होगा।
- सरकार ने सोलर पैनल खरीदने हेतु लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है और आप बैंक के माध्यम से सरलता पूर्वक कर्ज ले सकते हैं।
- ऐसे क्षेत्र जहां पर बिजली की समस्या बनी हुई है वहां के रहने वाले नागरिकों को इससे छुटकारा मिलेगा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता
अगर आपको सोलर पैनल लगवाने के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने की आवश्यकता होगी:-
- सोलर पैनल स्थापित करवाने हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति भारत का निवासी हो।
- आवेदन देने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल या इससे अधिक हो।
- जो लोग गरीब या फिर मध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखते हैं इन्हें प्राथमिक आधार पर लाभ मिलेगा।
- आवेदक का अपना खुद का बैंक खाता होना आवश्यक है क्योंकि सब्सिडी का पैसा वहीं आएगा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
देश के जो नागरिक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन देने के इच्छुक हैं तो इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज भी जमा करने पड़ेंगे:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आपको आवेदन जमा करने हेतु जिन चरणों को अपनाना होगा वे कुछ इस प्रकार से नीचे दिए गए हैं:-
- सर्वप्रथम आपको पीएम सूर्य घर में बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- यहां अब आपको अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर वाला विकल्प ढूंढ कर फिर इसे दबा देना है।
- आपके क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने पंजीकरण पृष्ठ आएगा जिसमें आपको पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारी को भरना है।
- इस तरह से आपको अपना राज्य, अपनी बिजली वितरण कंपनी, उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि को लिखना है।
- अब निर्देशों का पालन करते हुए आपको पंजीकरण पूरा कर लेना है।
- आगे फिर आपको अपनी उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करना है।
- अब आपको पीएम सूर्य घर योजना का फार्म सही प्रकार से और पूरा भर लेना है।
- इसके बाद आपको सभी अहम दस्तावेज अपलोड करने हैं और अपना फार्म जमा करने के लिए सबमिट वाला बटन क्लिक करना है।
FAQs
क्या भारत के सभी क्षेत्रों में सौर पैनल लगाए जा सकते हैं?
जी हां भारत के सभी क्षेत्रों में सौर पैनल लगाए जा सकते हैं लेकिन ऐसे क्षेत्र जो दुर्लभ हैं या जहां पर बिजली की समस्या रहती हैं वहां पर प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाता है।
सोलर पैनल लगवाने पर मुझे कितनी सब्सिडी का लाभ मिलेगा?
आपको अधिकतम 78000 तक की सब्सिडी का फायदा मिलेगा जो आपके सोलर पैनल की क्षमता पर निर्भर होगा।
आवेदन जमा करने के बाद कितने दिनों में सब्सिडी की राशि मिल जाती है?
आवेदन जमा करने के 30 दिनों के अंदर आपको बैंक खाते में सब्सिडी की राशि प्रदान कर दी जाती है।








