PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आवेदन शुरू

On: July 15, 2025 9:28 AM
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

दिन प्रतिदिन देश के नागरिक बढ़ते हुए बिजली के खर्च और बिजली की समस्या से ऊब चुके हैं और उन्होंने अब सौर ऊर्जा की प्रति देखना शुरू कर दिया है क्योंकि सौर ऊर्जा की मदद से ना तो बिजली की समस्या होती है और ना ही बिजली का खर्च परेशान करता है। जो व्यक्ति सौर ऊर्जा से जुड़ना चाहते हैं उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है जिससे आप सौर ऊर्जा से जुड़ सकेंगे।

लोगों के बढ़ते हुए बिजली के खर्च और उनकी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लांच किया गया है जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त में बिजली मिलेगी। इस योजना को देश के कौने कौने में फैलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा से जुड़ सके और जागरूक हो सके।

आप सभी को पता होगा कि ग्रामीण स्तर पर अनेक लोगों के लिए बिजली की समस्याएं होती है और अब उनकी यह समस्या एक दीर्घकालिक समय के लिए समाप्त हो सकती है और यह पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से संभव हो सकता है। जो भी व्यक्ति मुफ्त में बिजली प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस योजना की जानकारी को जान लेना चाहिए जिसका पूर्ण वर्णन हमने इस आर्टिकल में किया है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जाती है जिससे उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट की मुफ्त बिजली प्राप्त होती है और इस योजना में शामिल होने वाले लोगों की बिजली की समस्या खत्म हो जाती हैं। यह योजना पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी लाभदायक है क्योंकि इससे पर्यावरण प्रभावित नहीं होगा। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर बिजली उपभोक्ताओं के मध्य सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता लाना है ।

यह योजना सफलतापूर्वक कार्य करती रहे इसके लिए 75000 करोड रुपए का बजट भी निर्धारित है जिससे पात्र बिजली उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा। इस योजना में देश के एक करोड़ से भी अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा और उनके घर सोलर सिस्टम स्थापित करवाया जाएगा। इस योजना के लाभ के लिए आप सभी को आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए आपके पास पात्रता होनी चाहिए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता

जिन लोगों के पास भारतीय नागरिकता है वह आवेदन फॉर्म भर सकते हैं लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि उनके यहां पहले से सोलर सिस्टम स्थापित नहीं होना चाहिए साथ ही उनके घर वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।

इसके बाद आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म भरने वालों की वार्षिक आय 150000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए और इन बातों का पालन करने के बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है और बिजली जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है एवं बिजली के खर्चे से भी बचा जा सकता है।

इस योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में पाए जाने वाले पात्र उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली प्राप्त हो सकती है। इस योजना से न केवल ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो के मध्य जागरूकता आएगी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचे।
  • होम पेज पर जाकर “Apply For Rooftop Solar” पर क्लिक करें ।
  • अब अपने स्टेट का नाम , जिला, ग्राम और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • विद्युत वितरण कंपनी का नाम दर्ज करे और उपभोक्ता खाता क्रमांक भरे।
  • अब आप पंजीकरण पूरा कर लें जिसमें जरूरी मांगी गई जानकारी भरे।
  • उसके बाद अपने मुख्य दस्तावेज अपलोड करे एवं फॉर्म का जमा करके उसका प्रिंट निकाल ले।
  • इस तरह से आपका आवेदन फॉर्म भर जाएगा और फिर आप लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Comment