PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 15000 रूपए के नए आवेदन शुरू

On: December 5, 2025 6:40 AM
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को हमारे देश की सरकार ने शिल्पकार, कारीगरों और हस्तशिल्प के काम से जुड़े हुए लोगों के लिए आरंभ किया है। इस तरह से सरकार चाहती है कि जो लोग पारंपरिक तरीके से यानी हाथों से काम करने वाले कामों से जुड़े हुए हैं इन सबको योजना का लाभ दिया जाता है।

इस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत जिन्हें लाभार्थी बनाया जाता है इन सबको कौशल प्रशिक्षण और साथ में टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपए की सहायता मिलती है। तो अपने लिए आधुनिक औजार खरीद कर गरीब व्यक्ति फिर अपना काम बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

अगर आपको भी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से संबंधित जानकारी चाहिए तो आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह योजना क्या है और इसके लिए आवेदन जमा करने हेतु पात्रता, दस्तावेज, योजना के उद्देश्य और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत रूप से बताएंगे।

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 2025

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को हमारी सरकार ने उन सब कारीगरों और शिल्पकारों के लिए शुरू किया है जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं। इस प्रकार से हस्तशिल्प के व्यवसाय से जो लोग जुड़े हुए हैं सरकार इन सबका सशक्तिकरण करना चाहती है।

तो ऐसे में इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब लोगों को वित्तीय और तकनीकी मदद प्रदान करना चाहती है। आपको यहां हम यह भी बताना चाहते हैं कि सुनार, नाई, दर्जी, कुम्हार, राजमिस्त्री, जूता बनाने वाले लोगों को सहायता की जाती है।

इस तरह से इस योजना के माध्यम से लाभार्थी कारीगरों व शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए सरकार मदद करती है। इस सबका यह फायदा होता है कि फिर शिल्पकार अपने काम को ज्यादा पेशेवर तरीके से पूरा कर सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
योजना का नामपीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना
योजना की शुरुआतसितंबर 2023
वित्तीय वर्ष 2025-26
लाभ टूलकिट खरीदने के लिए ₹15000
लाभार्थीशिल्पकार, कारीगरों और हस्तशिल्प के काम से जुड़े हुए लोग
लोन सुविधा ₹3 लाख तक
उद्देश्यपारंपरिक कारीगरों व शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvishwakarma.gov.in/

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य वित्तीय रूप से कमजोर पारंपरिक कारीगरों व शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि इन सब लोगों को इनके काम को करने के लिए आधुनिक औजारों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि वे अपना काम जल्दी और आसानी से पूरा कर सकें।

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए पात्रता

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए आवेदन जमा करने की पात्रता कुछ इस तरह से रखी गई है:-

  • आवेदक व्यक्ति जरूरी है कि भारत का नागरिक हो।
  • व्यक्ति पारंपरिक कारोबार से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु न्यूनतम 18 साल या इससे ज्यादा हो।
  • योजना का फायदा एक परिवार के केवल एक सदस्य को ही मिल सकता है।
  • योजना का फायदा लेने के लिए आवश्यक है कि आवेदक स्वयं या घर का कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में ना हो।
  • आवेदनकर्ता किसी अन्य वित्तीय सहायता वाली सरकारी योजना का फायदा ना ले रहा हो।

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का फायदा लेने के लिए जरूरी है कि आपके पास निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिएं:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पारंपरिक कारोबार का प्रमाण अगर उपलब्ध हो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की संबंधित वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन या फिर रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प मिलेगा आपको उसे क्लिक करना होगा।
  • यहां अब आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करना है।
  • जब ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो इसके पश्चात योजना का फॉर्म आपके सामने खुलेगा।
  • आपको अब इस आवेदन पत्र में अपनी सारी व्यक्तिगत और पारंपरिक कारोबार की जानकारी को लिखना है।
  • फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज एक-एक करके स्कैन करते हुए अपलोड कर देने हैं।
  • आगे फिर आपको अपने पीएम कौशल सम्मान योजना के फॉर्म को जमा कर देना है।
  • अंत में आपको एक रजिस्ट्रेशन संख्या या एप्लीकेशन आईडी मिलेगी जिसका इस्तेमाल आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
  • अगर आपका सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा तो आपको योजना का लाभार्थी बनाया जाएगा।

FAQs

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या फायदा है?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक औजार खरीदने के लिए वित्तीय सहायता की जाती है।

क्या मुझे इस योजना के माध्यम से लोन भी मिल सकता है?

जी हां आपको इस योजना के माध्यम से शुरू में 1 लाख और बाद में 2 लाख रुपए तक का लोन 5% की वार्षिक ब्याज दर पर मिल सकता है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के जरिए से प्रशिक्षण भत्ता कितना दिया जाता है?

इस योजना के जरिए से प्रशिक्षण भत्ता 500 रूपए प्रति दिन प्रदान किया जाता है।

Leave a Comment