सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक बचत वाली योजना है जिसके माध्यम से 10 वर्ष से कम आयु की कन्याओं हेतु खाता शुरू किया जाता है। दरअसल सरकार अपने देश की सभी बेटियों के भविष्य को वित्तीय तौर पर सुरक्षित बनाना चाहती है और इसीलिए यह योजना शुरू की गई है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता अपनी बालिका का खाता खुलवाकर इसमें छोटी-छोटी राशि को निवेश कर सकते हैं। इस तरह से योजना में लंबे समय तक निवेश करने पर काफी ज्यादा पैसा जमा हो जाता है। तो आप अपनी कन्या के लिए इस खाते की शुरुआत किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर या संबंधित बैंकों की शाखा में जाकर कर सकते हैं।
यदि आपको नहीं पता कि सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आपको कैसे शुरू करना चाहिए तो इसमें आज हम आपकी मदद करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको योजना की प्रत्येक जानकारी देंगे ताकि आप अपनी बालिका के लिए सरलता पूर्वक निवेश खाता शुरू करवा सकें। चलिए आपको बताते हैं योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और खाता शुरू करवाने की प्रक्रिया।
सुकन्या समृद्धि योजना 2025
हमारे देश में बालिकाओं की पढ़ाई लिखाई में और फिर इसके बाद इनकी शादी के समय काफी ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन हर परिवार के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे अपनी बेटी की शिक्षा और विवाह जैसे कार्यों को पूरा कर सकें।
बहुत से परिवार तो इतने ज्यादा निर्धन होते हैं कि वे अपनी बालिका की शिक्षा को भी पूरा करवाने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में जब कन्या की उम्र शादी की होती है तो तब माता-पिता किसी से कर्ज लेकर या लोन लेकर बेटी का विवाह करवाते हैं।
इस प्रकार की और भी बहुत ही समस्याओं को देखते हुए हमारी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया है। योजना के अंतर्गत आप बचत करके हर वर्ष न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए की धनराशि योजना में जमा कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Account 2025 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय डाक विभाग |
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2016 से हुई |
| परिपक्वता समय | 15 साल |
| ब्याज प्रतिशत | 8.2% |
| बेटी की आयु | 10 साल तक या इससे कम हो |
| न्यूनतम निवेश राशि | 250 रूपए |
| अधिकतम निवेश | 1.5 लाख रूपए |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in/ |
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना में अगर आप कन्या के लिए बचत करके पैसे जमा करते हैं तो आपको वार्षिक ब्याज का लाभ भी मिलता है। इस तरह से आपको 8.2% का सालाना ब्याज इस योजना के जरिए से प्राप्त होता है।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि आपको सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्षों तक के लिए लगातार धनराशि को जमा करना होता है। इस तरह से फिर योजना के परिपक्व होने पर आपको आपकी जमा की गई धनराशि और ब्याज की राशि मिल जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता शर्तें
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहते हैं तो ऐसा आप तभी कर सकते हैं जब निम्नलिखित पात्रता शर्तों को आप पूरा कर पाएंगे:-
- सुकन्या समृद्धि खाता आरंभ करवाने के लिए आवश्यक है कि कन्या की उम्र 10 साल तक या इससे कम हो।
- एक घर की दो बालिकाओं का खाता इस योजना के तहत शुरू किया जा सकता है।
- कन्या का जन्म जरूरी है कि भारत में हुआ हो।
- यदि किसी घर में जुड़वां कन्याएं जन्म लेती हैं और एक बेटी पहले से घर में है तो तब इन तीनों बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो माता-पिता अथवा कानूनी अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना का खाता अपनी बेटी के लिए शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- बिटिया का आधार कार्ड
- माता और पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म
- न्यूनतम जमा की जाने वाली राशि
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको आवेदन जमा करने के लिए जिन चरणों को अपनाना होगा इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- सर्वप्रथम आपको अपने घर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर संबंधित बैंक की शाखा में जाना होगा।
- अब यहां पर मौजूद अधिकारी से आपको योजना के बारे में सारा विवरण जान लेना है।
- आपको सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म लेकर इसे पूरा भरना होगा।
- इसके बाद आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवा कर अपने फार्म में संलग्न करनी है।
- फिर आपको जरूरी स्थान पर हस्ताक्षर करके फोटो को लगा देना है।
- अब आपको फिर संबंधित अधिकारी के पास सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म जमा कर देना है।
- अपने आवेदन पत्र के साथ आपको न्यूनतम जमा राशि का भुगतान भी कर देना है।
- इस प्रकार से आपकी बेटी के लिए फिर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आरंभ कर दिया जाएगा।
FAQs
सुकन्या समृद्धि योजना को हमारी केंद्र सरकार ने कब आरंभ किया था?
बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की तरफ से सुकन्या समृद्धि योजना साल 2015 में शुरू की गई थी।
यदि मैं हर महीने 15 साल तक 2000 रूपए की राशि योजना में जमा करूं तो मुझे कितने पैसे मिलेंगे?
आपको 15 सालों में 360000 रुपए की धनराशि को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करना होगा। इस तरह से इस राशि पर आपको जो ब्याज मिलेगा वह 748412 रुपए का होगा। तो आपको परिपक्वता के समय कुल धनराशि 1108412 रुपए की प्राप्त होगी।
कन्या की पढ़ाई के लिए कब राशि को निकाला जा सकता है?
जब कन्या की उम्र 18 साल की हो जाती है तो ऐसे में शिक्षा हेतु 50% की राशि को निकाला जा सकता है।








