प्रधानमंत्री जी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के सभी किसानों के लिए कृषि के क्षेत्र में राहत प्रदान करवाने हेतु कई प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिनमें से एक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा किसानों के लिए खरीब तथा रवि और वाणिज्य बागवानी जैसी फसलों हेतु बीमा की सुविधा प्रदान करवाई जाती है। जिन किसानों की फसलों के बीमा किए जाते हैं तथा आगामी समय में फसलों में कोई नुकसान होता है तो उन के लिए सरकार के द्वारा आकर्षक मुआवजा भी दिया जाता है।
कुछ महीनो पहले ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ की फसलों हेतु अपना बीमा करवाया था उन सभी के लिए व्यापक बजट के आधार पर बीमा राशि प्रदान करवाई गई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025
2024-25 की खरीफ की फसलों का बीमा किसानों के लिए प्रदान करवाएं जाने के बाद अब देश भर के विभिन्न राज्य में रवि 2025-26 की फसल के लिए बीमा की प्रयोजना तैयार करवाई जा रही है जिसके लिए जल्द ही किसानों के आवेदन तथा प्रीमियम भुगतान मांगे जाएंगे।
ऐसे किसान जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रवि की फसलों से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी की सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल में संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को दर्शाने जा रहे हैं जिसके लिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।
PM Fasal Bima Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
| सत्र | 2025-26 |
| योजना की शुरुआत | 13 फरवरी, 2016 |
| लाभ | फसल नष्ट होने पर मुआबजा |
| प्रीमियम | खरीफ की फसलों के लिए 2% रवि की फसलों के लिए 1.5% वाणिज्य बागवानी के लिए 5% |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmfby.gov.in/ |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पात्र किसान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की बेसिक पात्रताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना में शामिल होने के लिए किसानों के पास फसलों तथा बीमा योग्य भूमि होनी चाहिए।
- जो किसान फसल ऋण या केसीसी खाते के माध्यम से बीमा करवाते हैं वे स्वचालित रूप से पात्र होते हैं।
- किसानों के पास कृषि संबंधित दस्तावेज होने बहुत ही जरूरी है।
- योजना में किसानों के लिए किसी भी दोहरा बीमा का प्रावधान नहीं है अर्थात किसान के लिए एक ही कवरेज के माध्यम से बीमा मिल सकता है।
- फसल बीमा का लाभ लेने के लिए किसान के पास स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है जिसमें आधार मोबाइल नंबर लिंक हो।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रीमियम
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अगर हम किसानों के लिए प्रीमियम की बात करें तो यह फसलों के आधार पर अलग-अलग प्रकार से मामूली ही भुगतान करवाया जाता है बाकी का प्रीमियम केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है।
बताते चलें की योजना के अनुसार खरीफ की फसलों के लिए 2% प्रीमियम का नियम लागू किया गया है इसके अलावा रवि की फसलों के लिए किसानों को केवल 1.5% तक का प्रीमियम ही जमा करना होता है। जो किसान वाणिज्य बागवानी फसल उगाते हैं उनके लिए यह प्रीमियम 5% तक का हो सकता है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं:-
- किसानों के लिए अपनी फसलों पर सरकारी सहायता अनुसार कवरेज मिल पाता है।
- उनके लिए प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के खराब हो जाने या फिर नष्ट हो जाने पर चिंता कम होती है।
- किसानों के लिए सभी फसलों को उगाने के लिए बेहतर प्रोत्साहन मिल पाता है।
- फसल बीमा योजना के अंतर्गत मध्यम वर्गीय किसानों के लिए काफी राहत मिल पाती है।
फसल बीमा योजना की जानकारी
ऐसे किसान जिन्होंने इस समय रवि की फसलों की बुवाई की है उन सभी किसानों के के बीच यह जानने की भी काफी इच्छा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2025-26 के रवि की फसलों के आवेदन कब से शुरू किए जाएंगे।
बताते चले कि सरकार के द्वारा रवि की फसलों के लिए फसल बीमा योजना की आवेदन प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट निर्णय नहीं लिए गए हैं हालांकि अब जल्द ही इस विषय में जानकारी दी जा सकती है। आधिकारिक सूचना जारी हो जाने के बाद किसानों के लिए अपडेट दे दी जाएगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल है जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- आवेदन के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर किसान वाला कॉर्नर मिल जाएगा उसमें इंटर करना होगा।
- यहां से पंजीकरण का ऑप्शन आएगा जिसे क्लिक करते हुए जानकारी की मदद से पंजीकरण कंप्लीट करें।
- पंजीकरण हो जाने के बाद लॉगिन करना होगा और योजना के फॉर्म को भरना होगा।
- फॉर्म के साथ किसान की अन्य आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और साथ में ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आप अपने द्वारा दर्ज की गई जानकारी और दस्तावेजों को एक बार फिर से चेक करते हुए सबमिट कर दे।
- इस प्रकार से योजना का आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऑफलाइन आवेदन बीमा एजेंट के माध्यम से किया जा सकता है।
2025 खरीफ की फसलों के लिए आवेदन कब तक किए गए हैं?
2024-25 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ की फसलों के लिए आवेदन 31 अगस्त 2025 तक किए गए हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के लिए कितने दावों का भुगतान किया गया है?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शुरुआत से लेकर अब तक किसानों के लिए 1.83 लाख करोड़ दावों का भुगतान किया गया है।








