प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को हमारी भारत सरकार ने साल 2017 में आरंभ किया था। इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। आपको बता दें कि इस योजना के द्वारा जो गर्भवती महिलाएं होती हैं इन सबको वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
यह सहायता राशि इसलिए मिलती है ताकि गर्भवती महिलाओं को अपने नवजात शिशु का और अपना ध्यान रखने में कोई वित्तीय समस्या ना हो। तो यहां आपको हम बता दें कि इस योजना के तहत सरकार केवल उन सब महिलाओं को लाभ देती हैं जो निर्धन परिवारों से हैं और गर्भवती होती हैं।
आपको भी यदि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह लेख पूरा पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि पीएम मातृत्व वंदना योजना उद्देश्य, सहायता राशि, पात्रता दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि सरकार ने क्या निर्धारित की है।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आरंभ किया गया है। इस तरह से इस योजना की शुरुआत साल 2017 में आरंभ की गई थी और तब से ही योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा चलाया जा रहा है।
इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता की जाती है। यहां आपको बता दें कि अगर महिला के बेटा जन्म लेता है तो तब 5,000 रूपए मिलते हैं। जबकि बेटी के जन्म लेने पर 6,000 रूपए की राशि का लाभ मिलता है। इस प्रकार से इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करके सरकार इस बात को सुनिश्चित करना चाहती है कि गर्भवती महिलाएं अपना और अपने नवजात बच्चे का ख्याल रख सकें।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य
पीएम मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान करने वाली गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस तरह से सरकार चाहती है कि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। दरअसल अगर मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य सही रहता है तो किसी भी बीमारी का खतरा नहीं होता है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि हमारे देश में शिशु और मां की मृत्यु दर को कम किया जाए। तो उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया जाता है जो निर्धन परिवारों से संबंध रखती हैं। नवजात बच्चे का समय पर टीकाकरण इत्यादि के लिए भी इस योजना के तहत प्रेरित किया जाता है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत सहायता राशि
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से महिलाओं को जो सहायता राशि मिलती है वह तीन किस्तों में कुछ इस प्रकार से मिलती है –
- पहली किस्त का फायदा तब मिलता है जब महिला गर्भावस्था की स्थिति में पंजीकरण करवाती है और इसके तहत 1000 रूपए की राशि मिलती है।
- दूसरी किस्त को सरकार तब प्रदान करती है जब महिला को गर्भवती हुए 6 महीने हो जाते हैं और इसके तहत 2000 रूपए मिलते हैं।
- तीसरी और आखिरी किस्त 2000 रूपए की होती है और बच्चे के जन्म लेने के बाद महिला को प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए पात्रता
देश की जो भी महिलाएं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इन सबको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ता है –
- मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि महिला की उम्र न्यूनतम 19 साल हो।
- महिला के परिवार की वार्षिक कमाई 8 लाख रुपए से कम हो।
- जरूरी है कि महिला के पास मनरेगा कार्ड हो या फिर ई-श्रम कार्ड या बीपीएल कार्ड हो।
- महिला ने राज्य सरकार या फिर केंद्र सरकार के तहत चलाई जाने वाली किसी दूसरी मातृत्व वाली योजना का फायदा ना लिया हो।
- ऐसी महिलाएं जो निजी क्षेत्र में या फिर सरकारी कार्यालय में काम करती हैं इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
- अगर महिला दूसरी बार मां बनती है तो तब बेटी होने पर ही योजना का फायदा मिलता है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ लेने के लिए आप सभी महिलाओं के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन देते समय अवश्य होने चाहिएं जैसे –
- आधार कार्ड
- पति का आधार कार्ड
- गर्भावस्था का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है और गर्भावस्था के दौरान व बाद में लाभ लेना है तो इसके लिए आप निम्नलिखित तरीके से पंजीकरण कर सकती हैं –
- सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां अब होम पेज पर आपको साइन अप करने के लिए अपना मोबाइल नंबर या ईमेल को दर्ज कर देना है।
- आपके मोबाइल नंबर पर अब एक ओटीपी मिलेगा जिसे दर्ज करके आपको लॉगिन करना है।
- आगे फिर आपको रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- यहां पर अब पीएम मातृत्व वंदना योजना का आवेदन पत्र आ जाएगा जिसे आपको पूरा भरना है।
- सारी पूछी गई जानकारी को दर्ज करने के बाद फिर आपको दस्तावेज भी सही से अपलोड करने हैं।
- सबसे अंत में फिर आपको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का फार्म जमा कर देना है।










