रेल कौशल विकास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा संचालित करवाई जा रही है जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं के लिए रेलवे संबंधित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कौशल संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करवाएं जाते हैं।
ऐसे उम्मीदवार जो अपनी योग्यताओं के आधार पर रेलवे विभाग के कार्यों में संलग्न होना चाहते हैं या इसी संबंध में रोजगार की तलाश में है तो उन सभी के लिए रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित करवाई जाने वाली प्रशिक्षण में शामिल जरूर होना चाहिए।
सरकार के द्वारा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण बिल्कुल ही फ्री में प्रदान करवाए जाते हैं। इन प्रशिक्षण का लाभ देश के राज्यों की महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवार उठा सकते हैं। रेल कौशल विकास योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करना आवश्यक होता है।
रेल कौशल विकास योजना 2025
बताते चले कि सरकार की तरफ से रेल कौशल विकास योजना के प्रतिक्षणों को हर साल अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर ही पूरी करवाई जाती है।
ऐसे उम्मीदवार जो इस बार रेल कौशल विकास योजना में शामिल होना चाहते हैं तो उन सभी के लिए सबसे पहले योजना के सभी प्रकार के पहलुओं की जानकारी प्राप्त करना बहुत ही जरूरी है। उम्मीदवारों को योजना से परिचित होने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा।
PM Rail Kaushal Vikash Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | रेल मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | रेल कौशल विकास योजना |
| योजना की शुरुआत | सितंबर 2021 |
| आवश्यक उपस्थिति | 75% |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वी पास के लिए |
| लाभ | फ्री ट्रेनिंग + सर्टिफिकेट एवं रोजगार के लिए कौशल |
| आयु | न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष |
| प्रशिक्षण अवधि | 18 से 21 दिन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://railkvy.indianrailways.gov.in/ |
रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मापदंड
रेल कौशल विकास योजना में सरकार की तरफ से लागू किया गया पात्रता मापदंड प्रकार से है:-
- भारतीय नागरिक उम्मीदवार जो देश के किसी भी राज्य में निवास करते हैं।
- उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष तक की होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत शामिल होने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं या फिर उससे अधिक होनी चाहिए।
- वर्तमान में उम्मीदवार के पास कोई परमानेंट रोजगार की व्यवस्था न हो।
रेल कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण अवधि
अगर हम रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षकों की बात करें तो यह अधिकतम 18 दिनों तक के होते हैं अर्थात उम्मीदवारों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में तीन सप्ताह तक का समय देना होता है। बताते चलें कि यह प्रशिक्षण ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से आयोजित करवाए जाते हैं।
रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत ऐसे कार्य जो महत्वपूर्ण विशेषता रखते हैं उन सभी के लिए प्रशिक्षण की अवधि कुछ ज्यादा दिनों तक की हो सकती है। रेल कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
रेल कौशल विकास योजना की विशेषताएं
रेल कौशल विकास योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- रेल कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण बिल्कुल ही फ्री में दिए जाते हैं।
- इन प्रशिक्षकों में उम्मीदवारों के लिए रेल विभाग से संबंधित विभिन्न कार्य सिखाए जाते हैं।
- प्रशिक्षण के साथ योजना के अंतर्गत लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।
- महिला तथा पुरुष दोनों के लिए ही प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाई गई है।
रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य
सरकार के द्वारा चलाई जा रही रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे उम्मीदवार जो रेल संबंधित कार्यों में रुचि तो रखते हैं परंतु पर्याप्त जानकारि या फिर कौशलता न होने के कारण इन कार्यों में संलग्न होने से वंचित है उन सभी के लिए रेल विभाग में रोजगार के अवसर प्रदान करवाएं जाएं।
इसके अलावा उन्हें उनकी स्किल संबंधी कार्यों के आधार पर अधिक गुणवत्ता प्रदान करना है ताकि वे कहीं भी जाकर इन कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सके और अपनी योग्यता के आधार पर इनकम हासिल कर पाए।
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- रेल कौशल विकास योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सबसे पहले पंजीकृत होना जरूरी होगा।
- पंजीकृत हो जाने के बाद बेसिक जानकारी को सेलेक्ट करते हुए फॉर्म तक जाएं।
- योजना के फॉर्म में पूरी जानकारी भरनी होगी और डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे।
- अंत में अपनी जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देते हैं तो इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।
FAQs
रेल कौशल विकास योजना प्रशिक्षण में कितनी उपस्थित होना अनिवार्य है?
रेल कौशल विकास योजना में उम्मीदवार की न्यूनतम 75% उपस्थित होना अनिवार्य है।
रेल कौशल विकास योजना प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन डिटेल कहां से जाने?
विकास योजना के प्रशिक्षण राज्य द्वारा अलग-अलग प्रकार से आयोजित करवाए जाते हैं जिसकी रजिस्ट्रेशन संबंधित डिटेल को आधिकारिक वेबसाइट से जान सकते हैं।
रेल कौशल विकास योजना कब शुरू हुई है?
रेल कौशल विकास योजना 17 सितंबर 2021 से शुरू की गई है।








