पढ़ाई करने वाले अनेक उम्मीदवारों का सपना रेलवे में नौकरी पाने का है ऐसे उम्मीदवारों के लिए रेलवे की तरफ से बहुत ही बढ़िया अपडेट जारी किया गया है और अपडेट यह है कि रेलवे के द्वारा 1700 से भी अधिक रिक्त पदों पर बड़ी भर्ती निकाली गई है जो की अप्रेंटिस के पद के लिए आयोजित की जाएगी। जो भी रेलवे का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं वह सभी इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करके इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया हाल ही में 18 नवंबर से शुरू की गई है जो की 17 दिसंबर 2025 तक चलाई जाएगी तो इस तारीख के अनुसार ही उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना होगा वही आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है। इस भर्ती से संबंधित उम्मीदवारों के लिए समस्त जानकारियां जारी की जा चुकी है ऐसे में केवल जानकारियो को जानने की आवश्यकता है जिसके बाद में आसानी से आवेदन किया जा सकेगा।
रेलवे भर्ती 2025
दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 1785 रिक्त पदों को लेकर निकला है और वर्तमान में जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा ली जाएगी उसके बाद में चयन प्रक्रिया को अपनाते हुए इतने ही रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह सभी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा चयन प्रक्रिया और आवेदन की प्रक्रिया इनसे संबंधित संपूर्ण जानकारी को हासिल करके ही आवेदन करें।
सभी उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप की यह एक सीधी भर्ती है और इसके माध्यम से अलग-अलग ट्रेड में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें इलेक्ट्रीशियन मशीनिस्ट पेंटर मैकेनिक कारपेंटर एसी मैकेनिक लाइनमैन आदि शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि डायरेक्ट ही चयन प्रक्रिया के अन्य स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन होगा।
Railway Vacancy 2025 Overview
| संगठन का नाम | आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे |
| भर्ती का नाम | रेलवे भर्ती 2025 |
| पद का नाम | इलेक्ट्रीशियन मशीनिस्ट, पेंटर, मैकेनिक कारपेंटर एसी मैकेनिक, लाइनमैन आदि |
| भर्ती का प्रकार | अप्रेंटिस |
| कुल पद | 1785 |
| योग्यता | आईटीआई, 10वीं कक्षा पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 18 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 दिसंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rrcser.co.in/ |
रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी जिसमें उम्मीदवारों से मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10वीं कक्षा पास की मांग की गई है। वही जिन्होंने आगे की पढ़ाई की हुई है वह उम्मीदवार भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस पढ़ाई के अलावा उम्मीदवारों ने आईटीआई का सर्टिफिकेट भी जरूर प्राप्त किया हुआ होना चाहिए और यह सर्टिफिकेट भी उस ट्रेड में लिया हुआ होना चाहिए जिसमें अप्रेंटिसशिप करनी है।
रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 15 साल से 24 साल के बीच में ही होनी चाहिए। और जो भी ऐसे उम्मीदवार है वह सभी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आयु की गणना करते समय आधिकारिक रूप से जन्म प्रमाण पत्र या फिर 10वीं कक्षा की मार्कशीट देखी जाएगी और इनमें लिखित जन्मतिथि ही मान्य की जाएगी।
रेलवे भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही किया जाएगा तो उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा में प्राप्त अंक देखें जाएंगे और जिन्होंने भी ज्यादा अंक प्राप्त किए हुए हैं केवल उन्हीं उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा तथा मेरिट लिस्ट जारी करके उन्हें सूचना दी जाएगी।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवारों से 100 रूपये का लिया जा रहा है लेकिन महिलाओं उम्मीदवारों से तथा एससी एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है इन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। वही जो आवेदनशुल्क का भुगतान करेंगे उन्हें ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड यूपीआई आदि में से किसी के भी जारी हैं आवेदन शुल्क को जमा कर देना है।
रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- रेलवे की भर्ती के लिए आवेदन हेतु आरआरसी एसईआर के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाएं।
- अब होम पेज पर इस भर्ती से संबंधित लिंक देखने को मिलेगा तो लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के बटन के जरिए रजिस्ट्रेशन कर लेना है और आवेदन फॉर्म को खोलना है।
- फिर आवेदन फॉर्म में आवेदक को स्वयं की महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज कर देनी है।
- जानकारियो को दर्ज करते समय ध्यान रखना है कि नाम पता तथा प्रत्येक जानकारी सही होनी चाहिए।
- प्रत्येक दस्तावेज को भी अपलोड करना है और साथ ही सिग्नेचर फोटो आदि भी अपलोड कर देने है।
- इतना करके किसी भी विकल्प का चयन करके 100 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- अब फॉर्म को सबमिट कर देना है और सबमिट करते ही रेलवे की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
FAQs
क्या रेलवे की 2025 में कोई वैकेंसी उपलब्ध है?
जी हां वर्ष 2025 में इसी नवंबर महीने के अंतर्गत अप्रेंटिस के पदों पर रेलवे की भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 17 दिसंबर तक किया जा सकेगा।
क्या रेलवे अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
जी हां रेलवे अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करने का लिंक मौजूद है।
रेलवे की सीधी भर्ती कब निकलेगी?
रेलवे की सीधी भर्ती वर्तमान समय में निकली हुई है जिन उम्मीदवारों को आवेदन करना है वह नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े और फिर आवेदन करें।








