रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से वर्ष 2025 की शुरुआत में ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया गया था जिसकी आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन पुरी की गई है।
मार्च महीने में भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने भर्ती में अपना आवेदन सबमिट किया है उन सभी के लिए बेसब्री से यह इंतजार रहा है की भर्ती की परीक्षा कब होगी तथा इसका आगे का शेड्यूल किस प्रकार से रहेगा।
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए कुछ दिनों पहले ही आरआरबी की तरफ से ग्रुप डी के पदों की परीक्षा को लेकर आधिकारिक निर्णय जारी कर दिए गए है तथा परीक्षा की तिथि संबंधी विवरण को भी तय किया जा चुका है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
आरआरबी की तरफ से ग्रुप डी की भर्ती की परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिस के अनुसार परीक्षाओं को 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक का करवाया जाएगा जिसके अंतर्गत 32400 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों के लिए चयनित किया जाएगा।
परीक्षा की तिथि अब नजदीक ही है जिसके चलते अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा विभाग की तरफ से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षा में शामिल होना चाहते है उन सभी के लिए अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लेना होगा।
Railway Group D Admit Card 2025 Overview
| संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 |
| लेख का प्रकार | एडमिट कार्ड |
| कुल रिक्तियां | 32,438 |
| परीक्षा तिथि | 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक |
| एडमिट कार्ड तिथि | 24 नवंबर 2025 |
| परीक्षा का प्रकार | कंप्यूटर आधारित परीक्षण |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rrbcdg.gov.in/ |
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में एडमिट कार्ड की आवश्यकता
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकताए निम्न प्रकार से हैं:-
- परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश हेतु एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से आवश्यक होगा।
- एडमिट कार्ड के जरिए ही परीक्षा केंद्र में उनके लिए पहचान मिल सकेगी।
- आंसर शीट में महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के लिए भी एडमिट कार्ड आवश्यक होगा।
- जो भी परीक्षार्थी बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में पाए जाते हैं उन पर शख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- परीक्षा के बाद रिजल्ट आ जाने तक अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कहाँ से डाउनलोड करें
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड करवाया जा रहा है ताकि सभी परीक्षार्थी आसानी के साथ अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकें।
ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड तो कर ही सकते हैं इसके अलावा उनके लिए परीक्षा हॉल में ले जाने हेतु उसका प्रिंट भी निकाल लेना होगा अन्यथा उनके लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की जानकारी
- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की मुख्य परीक्षा कंप्यूटर आधारित होने वाली है।
- परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
- सीबीटी की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जो निर्धारित समय में परीक्षार्थियों के लिए हल करने होंगे।
- प्रत्येक गलत प्रश्न पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू किया गया है।
- अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की पद्धति भी अपनी जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा आयोजित करवाई जा रही ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया को मुख्य रूप से चार चरणों के अंतर्गत पूरा करवाया जाएगा। भर्ती के पहले चरण में उम्मीदवारों के लिए सीबीटी यानी ऑनलाइन मोड की परीक्षा में आमंत्रित किया जा रहा है।
जो उम्मीदवार अपने प्रदर्शन तथा योग्यताओं के आधार पर परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं उन सभी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल चेकअप में भी सफल होना आवश्यक होगा। अंतिम चरण में उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा जिसके बाद ही वे पद नियुक्त हो सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड निम्न प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं:-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और एडमिट कार्ड वाली लिंक को सर्च कर ले।
- लिंक मिल जाती है तो उसे सेलेक्ट करते हुए अगले ऑनलाइन पेज पर जाना होगा।
- यहां से उम्मीदवार के लिए अपनी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना आवश्यक होगा।
- जानकारी दर्ज हो जाने के बाद कैप्चा कोड ध्यान पूर्वक भरें और सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से ऑनलाइन स्क्रीन पर एडमिट कार्ड शो हो जाएगा जिसे डाउनलोड टैब की सहायता से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
FAQs
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है?
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक सामग्री पंजीकरण क्रमांक, जन्मतिथि तथा पासवर्ड है।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में आरक्षण किसे मिलेगा?
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में महिला उम्मीदवारों समेत आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार जैसे एससी-एसटी के लिए विशेष आरक्षण दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सेंटर कैसे जाने?
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का एग्जाम सेंटर एडमिट कार्ड से जान सकते हैं।











