RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 रिजल्ट यहाँ से चेक करें

On: November 25, 2025 8:20 AM
RRB NTPC UG Result

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी के स्नातक पदों की सीबीटी 1 की परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 9 सितंबर 2025 तक करवाया गया जिसके अंतर्गत कुल 3058 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है।

कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 को सफल हो जाने के बाद विभाग के द्वारा रिजल्ट भी तैयार किया जा चुका है जो की 21 नवंबर 2025 को सभी राज्यों के लिए जारी कर दिया गया है।

ऐसे उम्मीदवार जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी फर्स्ट की परीक्षा में शामिल हुए हैं तथा अच्छे स्तर पर अपना प्रदर्शन दिया है उन सभी के लिए रिजल्ट की स्थिति को जरुर चेक कर लेना चाहिए ताकि उनके लिए पता चल सके की उन्हें कितने अंक प्राप्त हुए हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी यूजी की परीक्षा के परिणाम के साथ कट ऑफ अंकों का विवरण भी जारी किया जा चुका है जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए स्पष्ट रूप से परीक्षा में अपने श्रेणीवार अंकों के आधार पर सफलता की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने रिजल्ट चेक नहीं किया है उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट तथा कट ऑफ चेक करने की पूरी विधि बताने वाले हैं जिसके लिए ध्यान पूर्वक हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।

RRB NTPC CBT-1 Result 2025 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा
कुल रिक्तियां3058
परीक्षा तिथि7 अगस्त से लेकर 9 सितंबर 2025
पोस्ट का प्रकारस्नातक स्तर
आवश्यक विवरणपंजीकरण क्रमांक, रोल नंबर
परिणाम तिथि21 नवंबर 2025
परिणाम का माध्यम ऑनलाइन
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rrbcdg.gov.in/

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 कट ऑफ

आरआरबी एनटीपीसीयूजी की सीबीटी फर्स्ट की परीक्षा के कट ऑफ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार से है:-

  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी फर्स्ट की परीक्षा का कट ऑफ सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रकार से संशोधित है।
  • सभी क्षेत्र के लिए यह कट ऑफ श्रेणीवार अलग अलग प्रकार से तय किया गया है।
  • अनारक्षित श्रेणी की तुलना में आरक्षित श्रेणियां के लिए कटऑफ में काफी छूट मिलेगी।
  • यह कट ऑफ अंक अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के अगले चरण में प्रवेश हेतु पात्र करेंगे।

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक विवरण

ऐसे उम्मीदवार जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी फर्स्ट की परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक करने जा रहे हैं तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन स्क्रीन पर रिजल्ट तभी प्रदर्शित हो पाएगा जब अभ्यर्थी अपने महत्वपूर्ण विवरण को वेबसाइट के पेज पर दर्ज करेंगे।

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक विवरण के तौर पर अभ्यर्थियों के लिए अपना पंजीकरण क्रमांक, रोल नंबर ,जन्मतिथि तथा पासवर्ड आवश्यक हो सकता है। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन जरूर करें।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 के लिए योग्यता अंक

आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में सामान्य तौर पर श्रेणी वार योग्यता अंक इस प्रकार से हैं:-

  • अनारक्षित श्रेणी यानी सामान्य पर पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाली श्रेणियां के लिए योग्यता अंक 40% है।
  • वहीं अगर हम अनुसूचित जाति की बात करें तो उनके लिए यह योग्यता अंक 35% तक के होंगे।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता अंक 25% तय हैं।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण

ऐसे अभ्यर्थी जो आरआरबी एनटीपीसी यूजी की भर्ती में शामिल हुए हैं उन सभी के लिए जानकारी होगी कि यह भर्ती मुख्य तौर पर तीन चरणों में आयोजित होने वाली है जिसका पहला चरण सीबीटी फर्स्ट तथा दूसरा चरण सीबीटी सेकंड और अंतिम चरण फाइनल मेरिट लिस्ट का होगा।

बताते चलें की जो उम्मीदवार अपने प्रदर्शन के आधार पर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी की फर्स्ट की परीक्षा में सफल हुए हैं उन सभी के लिए सीबीटी सेकंड में आमंत्रित किया जाएगा हालांकि सीबीटी फर्स्ट की परीक्षा के अंक डीबीटी सेकंड परीक्षा या फिर फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज नहीं होंगे।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी फर्स्ट रिजल्ट ऑनलाइन निम्न प्रक्रिया के आधार पर चेक कर सकते हैं:-

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट कॉर्नर में रिजल्ट की जड़ी लिंक मिल जाएगी जिसे क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां से उम्मीदवार की जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अगर कैप्चा कोड आवश्यक होता है तो उसे भरते हुए सबमिट कर दें।
  • सबमिट करते ही ऑनलाइन स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा इस प्रकार से अभ्यर्थी अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।

FAQs

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी फर्स्ट कट ऑफ कैसे चेक करें?

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी फर्स्ट कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्रवार जाकर चेक कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी सेकंड टेस्ट कब होगा?

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी सेकंड टेस्ट के लिए कोई शेड्यूल सामने नहीं आया है।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में आरक्षण कितना है?

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में सभी श्रेणियां के लिए अलग-अलग प्रकार से आरक्षण सुनिश्चित किया गया है जिसकी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

Leave a Comment