आजकल घर या बिल्डिंग बनवाने से पहले पूरी प्लानिंग कर ली जाती है कि कहां पर कितना खर्चा होगा जिसमें सबसे ज्यादा खर्च सरिया में होता है। इसके अलावा सीमेंट में भी अच्छा खासा खर्च करना होता है। इनकी कीमतों में गिरावट होने पर काफी ज्यादा नागरिक कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू कर देते हैं और अभी भी बड़े लेवल पर कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है क्योंकि अभी की कीमत में गिरावट आई हुई है।
सभी नागरिक इस गिरावट का फायदा उठाते हुए सरिया और सीमेंट की खरीदारी कर सकते हैं इससे पहले की तुलना में कम लागत में ही कंस्ट्रक्शन का कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं अगर कीमत में बढ़ोतरी हो जाती है तो ऐसी स्थिति में सभी नागरिकों को फिर से पहले की तरह ही ज्यादा राशि का भुगतान करना होगा। नागरिकों को वर्तमान समय की सरिया सीमेंट की कीमत पता नहीं है वह सभी आज कीमत को जरूर जाने।
Sariya Cement New Rate
मकान खड़ा करने के लिए लोगों के द्वारा लाखों रुपए की राशि खर्च कर दी जाती है और इसीलिए कहीं ना कहीं लोग इंतजार करते हैं कि कीमत कम होने पर ही काम शुरू किया जाए ताकि कम कीमत में ही मकान बन जाए। अलग-अलग शहरों में वर्तमान समय में अलग-अलग कीमत पर सरिया सीमेंट मिल रहा है और वर्तमान की कीमत पहले की तुलना में कम है जिसकी वजह से वर्तमान में सरिया सीमेंट खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा फायदे का सौदा है।
सितंबर के महीने में सरिया की कीमत अचानक से कम हुई थी जिसके बाद में नवंबर के अंत में कीमत के अंतर्गत कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली फिर भी यदि कीमत की तुलना सितंबर महीने से कर दी जाए तो अभी भी सितंबर महीने की तुलना में तो कम ही है। वही अभी जो भी कंस्ट्रक्शन का काम नहीं करवाना चाहते हैं वह भी सरिया और सीमेंट को खरीदकर रख सकते हैं और बाद में उपयोग में ले सकते हैं।
सरिया सीमेंट की कीमत में होने वाला उतार चढ़ाव
रायपुर में सितंबर के महीने में सरिया की कीमत मैट्रिक टन में 39400 रूपये थी। जबकि नवंबर के महीने में कीमत 38900 रूपये की हो गई। राजगढ़ में 38,700 थी और बाद में 38,400 हो गई कोलकाता में 39,700 थी तथा बाद में 39,200 हो गई अन्य शहरों में भी इसी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि इन कीमतों के अंतर्गत भी बदलाव होता रहता है जिसकी वजह से जब भी सरिया सीमेंट को खरीदना हो एक बार आधिकारिक रूप से कीमत जरूर जान लेनी है।
सरिया सीमेंट की कीमत कम होने का कारण
सरिया और सीमेंट की कीमत में बदलाव होने का जो सबसे बड़ा कारण रहा है वह कारण जीएसटी का है क्योंकि सरकार ने जीएसटी को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया था जिसमें जीएसटी घटाई गई थी और इसी वजह से वर्तमान तक भी सरिया और सीमेंट की कीमत पहले की तुलना में कम है मुख्य कारण यही है। वही कीमत के अंतर्गत आए दिन जो कुछ कम ज्यादा कीमत होती रहती है उसके पीछे अनेक कारण है।
सरिया सीमेंट की आवश्यकता और सीमेंट की कीमत
सीमेंट की मांग देश के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में बनी हुई है और लगातार लोगों के द्वारा इनकी खरीदारी की जा रही है क्योंकि इन्हें उपयोग में लेकर अनेक लोग स्कूल का निर्माण करवा रहे हैं तो अनेक लोग घर बनवा रहे हैं वहीं अपनी आवश्यकता के अनुसार सभी उपयोग में ले रहे हैं।
सीमेंट की कीमत बोरी के हिसाब से तय की गई है पहले सीमेंट की बोरी खरीदने पर 28% जीएसटी का भुगतान भी करना पड़ता था लेकिन अब 18% जीएसटी का ही भुगतान करना पड़ता है इसकी वजह से अब ग्राहकों को पहले की तुलना में सीमेंट भी कम कीमत पर मिल जाती है। अल्ट्राटेक कंपनी की सीमेंट की एक बोरी पहले 550 रुपए मिलती थी जो कि वर्तमान में लगभग 500 रूपए तक में मिल जाती है यानी की 50 रूपये का अंतर देखने को मिला है।
सरिया सीमेंट की कीमत कम होने से लाभ
- सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि जो महंगाई की वजह से सरिया सीमेंट की खरीदारी नहीं कर पा रहे थे वह भी अब खरीदारी कर सकते हैं।
- पूरे देश में सरिया सीमेंट की कीमतों में बदलाव हुआ है जिसकी वजह से पूरे देश के ही लोग सरिया सीमेंट को कम कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं।
- कम कीमत में आवश्यक सामग्री मिल जाने की वजह से बचत होने वाली राशि का उपयोग अन्य आवश्यक जरूरत के लिए किया जा सकेगा।
सरिया सीमेंट का भाव कैसे पता करें?
- सरिया और सीमेंट की कीमत नागरिकों को अलग-अलग शहरों में अलग-अलग देखने को मिलेगी जिसमें कहीं पर कीमत कुछ ज्यादा रहेगी तो कहीं पर कुछ कम रहेगी।
- ऐसे में सरिया और सीमेंट की खरीदारी करने से पहले सभी को अपने शहर में चलने वाली कीमत का पता लगाना होगा और इसके लिए अलग-अलग तरीके मौजूद है।
- सबसे पहला तरीका नागरिक सही और सीमेंट की जानकारी देने वाले पोर्टल पर जाकर भाव को जान सकते हैं।
- दूसरा तरीका नजदीकी सरिया और सीमेंट बेचने वाले अलग-अलग व्यापारी से भी मिल सकते हैं और वहां से भी सरिया सीमेंट का भाव पता कर सकते हैं।
- इन अलग-अलग तरीकों में से जो भी तरीका सही लगे उसे अपनाना है और भाव जरूर पता कर लेना है।
FAQs
क्या पहले की तुलना में अब सरिया सीमेंट का भाव कम है?
जी हां पहले की तुलना में अब सरिया सीमेंट का भाव कम है है।
अलग-अलग कंपनियों का सरिया का भाव कम ज्यादा क्यों है?
ब्रांड और गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग कंपनियों में वर्तमान में सरिया का भाव कम ज्यादा चल रहा है।
आगे सरिया और सीमेंट का भाव कम होगा या नहीं?
इस विषय से संबंधित अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है किसी प्रकार की जानकारी आने पर खबरों के माध्यम से जानकारी मिल जाएगी।










