ऐसे अभ्यर्थी जिनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बिल्कुल ही कमजोर है परंतु वे पढ़ाई में होनहार है इन अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु तथा अच्छा मार्गदर्शन देने हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा बहुत ही अच्छी पहल की जा रही है जिसके अंतर्गत एसबीआई प्लेटटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की गई है।
एसबीआई बैंक शाखा के अंतर्गत शुरू की गई आशा स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 9वी से लेकर कालेज तथा विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कक्षा के अनुसार अलग-अलग छात्रवृत्ति सहायता दी जाती है।
बताते चलें कि एसबीआई आशा स्कॉलरशिप को वर्ष 2025-26 के शैक्षिक सत्र में भी सक्रिय किया गया है जिसके अंतर्गत निरंतर ही अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने हेतू जागरूक किया जा रहा है। आशा स्कॉलरशिप स्कीम की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर संचालित है।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप 2025
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई बैंक शाखा के निर्देशानुसार जुबली आशा स्कॉलरशिप स्कीम की आवेदन प्रक्रिया को अक्टूबर महीने तक सीमित किया गया था हालांकि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कॉलरशिप स्कीम की आवेदन प्रक्रिया की स्थिति में जफा कर दिया गया है।
ऐसे अभ्यर्थी जो अक्टूबर महीने तक एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है यानी इस महीने भी योग्य तथा पात्र विद्यार्थी आसानी से अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 Overview
| शाखा का नाम | स्टेट बैंक आफ इंडिया |
| योजना का नाम | एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना |
| लेख का प्रकार | स्कॉलरशिप |
| लाभ | ₹15000-₹75000 तक की स्कॉलरशिप |
| पात्रता | पिछली सभी कक्षाओं में 75% या फिर उससे ऊपर के अंक रहे |
| लाभार्थी | 9वी से 12वी, स्नातक |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.sbiashascholarship.co.in/ |
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम के पात्रता मापदंड इस प्रकार से हैं:-
- एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम केवल भारतीय अभ्यर्थियों के लिए ही संचालित है।
- कक्षा नौवीं से लेकर स्नातक के अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक का 3 लाख रुपए तक सीमित है।
- इसके अलावा बैजनाथ तक उत्तर या संबंधित अन्य किसी भी कोर्स में अध्यनरत अभ्यर्थियों की पारिवारिक का ₹6 लाख तक ही होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी के पिछली सभी कक्षाओं में 75% या फिर उससे ऊपर के अंक रहे हो।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में कितनी मिलेगी धनराशि
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए उनके कक्ष तथा पाठ्यक्रम के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की छात्रवृत्ति वितरित करवाई जाती है। बताते चलें कि ऐसे अभ्यर्थी जो कक्षा 9 में से लेकर कक्षा 12वीं तक में अध्ययन कर रहे हैं उन सभी के लिए छात्रवृत्ति लिमिट न्यूनतम ₹15000 तक की होती है।
इसके अलावा स्नातक तथा स्नातकोत्तर की डिग्री में अध्ययन करें विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति लिमिट को 75000 रूपये तक रखा गया है। अगर हम स्कॉलरशिप स्कीम की अधिकतम लिमिट की बात करें तो यह 20 लाख रुपए तक की है जो की विदेश में अध्यनरत अभ्यर्थियों के लिए दी जाती है।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की विशेषताएं
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम की विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत स्कूल से लेकर कॉलेज तक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों के लिए लाभार्थी किया जाता है।
- स्कॉलरशिप स्कीम की लिमिट को काफी अच्छे स्तर पर निर्धारित किया गया है जो अभ्यर्थियों के लिए संतुष्टीजनक होती है।
- इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन संबंधी प्रक्रिया अभी बिल्कुल ही फ्री होती है।
- पाठ्यक्रमों में अध्यनरत अभ्यर्थी हर साल इस स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का उद्देश्य
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा चलाई जा रही प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप स्कीम का उद्देश्य केवल यही है कि जो अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई से संबंधित खर्चों को उठाने में असमर्थ है परंतु वे आगे की पढ़ाई करके अपनी भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं उन सभी की मदद हो सके तथा वे अच्छे स्तर पर पढ़ाई कर पाए।
एसबीआई एकमात्र ऐसी बैंक शाखा है जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान करवाई जा रही है जिसके चलते देश के अभ्यर्थियों के बीच शिक्षा के प्रति रुचि तो बढ़ेगी ही साथ में साथ में उनके लिए अच्छा खासा प्रोत्साहन में मिल पाएगा।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:-
- एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत होकर अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से व्यक्तिगत जानकारी को करना होगा।
- इसके बाद आशा स्कॉलरशिप का फॉर्म कंप्लीट करें डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंत में अपनी जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा।
FAQs
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम में सबसे ज्यादा लाभ किसे मिलता है?
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप स्कीम में सबसे ज्यादा लाभ विदेश में अध्यनरत अभ्यर्थियों के लिए दिया जाता है जो की 20 लाख रुपए तक का होता है।
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप किस प्रकार से मिलती है?
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप अभ्यर्थियों के लिए डीबीटी के माध्यम से खाता में ट्रांसफर की जाती है।
आरक्षित अभ्यर्थियों के लिए एसबीआई आशा स्कॉलरशिप में कितने अंक आवश्यक होते हैं?
आरक्षित श्रेणियां के अभ्यर्थियों के लिए एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए पिछली कक्षा में 67% अंक आवश्यक होते हैं।








