SSC GD Constable Vacancy 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल 10वी पास भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

On: December 6, 2025 7:16 AM
SSC GD Constable Vacancy

ऐसे उम्मीदवार जो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं परंतु 2025 में किसी भी कारण बस आयोजित भर्ती के अंतर्गत अपना फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके लिए एसएससी के द्वारा वर्ष 2026 की भर्ती के रूप में एक बार फिर से नए अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बताते चलें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। 2026 के लिए यह भर्ती 25487 पदों पर आयोजित की जाएगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल की इस भर्ती के प्रति उम्मीदवारों के बीच काफी उत्साहना देखने को मिल रही है तथा वे ऑनलाइन माध्यम से भारी संख्या में अपने आवेदन भी कर पा रहे हैं। अगर आप भी 2026 में एसएससी जीडी की सरकारी नौकरी चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म सबमिट कर देना चाहिए।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह भर्ती बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एसएसएफ इत्यादि पदों पर आयोजित करवाई जा रही है।

दिसंबर महीने की शुरुआत से एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसकी अंतिम तिथि को भी घोषित कर दिया गया है जो की 31 दिसंबर 2025 तक ही सीमित है। उम्मीदवार इस अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन कर दे अन्यथा उनके लिए भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।

SSC GD Constable Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामस्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
भर्ती का नामएसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026
पद का नामकांस्टेबल
शैक्षणिक योग्यता10वी पास के लिए
आवेदन प्रारम्भ 01 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025
कुल रिक्तियां25487 पद
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यताएं

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में योग्यताएं पद अनुसार अलग-अलग प्रकार से हैं जो निम्न है:-

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की नागरिकता मूल रूप से भारतीय होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार ने किसी भी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा दसवीं की परीक्षा पास की हो।
  • वह शारीरिक तथा मानसिक रूप से भी पूर्ण स्वस्थ होना चाहिए।
  • जो उम्मीदवार योग्यता संबंधी अधिक जानकारी चाहते हैं वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

वर्ष 2026 में एसएससी के द्वारा जारी करवाई जा रही एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क संबंधी क्षेत्र में काफी विशेष संशोधन करवाया गया है जिसके अंतर्गत केवल अनारक्षित श्रेणी जैसे सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों से ही आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

बताते चले कि अनारक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए आवेदनशुल्क के तौर पर ₹100 तक का भुगतान करना आवश्यक होगा इसके अलावा यहां से उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणी जैसे अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति इत्यादि के अंतर्गत आते हैं उनके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा विवरण निम्न प्रकार से है:-

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 23 वर्ष तक के उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जा रही है।
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया काफी विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली है अर्थात जो उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करते हैं उनके लिए अपनी पूर्ण तैयारी के साथ शामिल होना आवश्यक होगा।

भर्ती की चयन प्रक्रिया के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होते हैं उनके शारीरिक दक्षता तथा मानक परीक्षण करवाए जाएंगे। इसके बाद अंत में उनके मेडिकल चेकअप होंगे। निम्न सभी चरणों में सफल हो जाने के बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उन्हें पद नियुक्त किया जाएगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन नोटिफिकेशन पर जाना होगा।
  • नोटिफिकेशन पर भर्ती से संबंधित पूरे निर्देशो का अध्ययन करें।
  • इसके बाद अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा जिसके बाद फॉर्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • फार्म का कार्य पूरा हो जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अब अगर अनारक्षित श्रेणी से होते हैं तो आवेदनशुल्क का भुगतान करना भी आवश्यक होगा।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दे इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2026 कब होंगे?

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2026 मार्च या फिर अप्रैल महीने में करवाए जा सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में आरक्षण कितना होगा?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में पद अनुसार आरक्षण संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन से ही चेक करें।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का पूरा शेड्यूल कहां से जाने?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का पूरा शेड्यूल एसएससी की ही आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से मिल सकेगा।

Leave a Comment