सब इंस्पेक्टर वैकेंसी के लिए नया विज्ञापन घोषित किया गया है। इस नोटिफिकेशन को जम्मू कश्मीर के होम डिपार्मेंट की तरफ से जारी किया गया है।

इस तरह से जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से आरंभ की जाएगी। सभी इच्छुक युवा अपना आवेदन फिर 13 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से जमा कर पाएंगे।

अगर आपको भी सब इंस्पेक्टर भर्ती की पूरी जानकारी चाहिए तो आप हमारा आज का यह पोस्ट पढ़ सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सब इंस्पेक्टर वैकेंसी की आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जैसी जानकारी देंगे।

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर टेलीकम्युनिकेशन के लिए भर्ती का नया विज्ञापन जारी हुआ है। इस तरह से 83 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी तक चलेगी। तो इसलिए जो उम्मीदवार अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें अंतिम तारीख तक अपना फार्म जमा करना जरूरी है। इसके पश्चात फिर उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

Sub Inspector Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामजम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB)
भर्ती का नामसब इंस्पेक्टर भर्ती 2025
पद का नामसब इंस्पेक्टर
कुल पद83
आवेदन प्रारम्भ 15 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि13 जनवरी 2026
योग्यताइंजीनियरिंग बैचलर डिग्री
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा/PST-PET/मेडिकल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jkssb.nic.in/

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर की इस भर्ती के लिए जो शिक्षा योग्यता आप सभी उम्मीदवारों से मांगी गई है इस सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-

  • आवेदन देने वाले अभ्यर्थी ने जरूरी है कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 वर्ष की इंजीनियरिंग अथवा टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की हो।
  • इस तरह से अभ्यर्थी ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, डाटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, मेकैट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग जैसे विषयों में स्नातक किया हो।
  • पुरुषों की ऊंचाई 5.6 इंच होनी चाहिए और महिलाओं की ऊंचाई 5.2 इंच तक होनी आवश्यक है।
  • इस तरह से पुरुषों का सीना 32 सेंटीमीटर और फुलाने के पश्चात 33.5 सेंटीमीटर तक होना जरूरी है।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा

सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जो शारीरिक परीक्षा देनी होगी इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-

  • जिन उम्मीदवारों की आयु 30 साल तक है इन सबको 100 मीटर की जो दौड़ है इसे 6.5 मिनट में पूरा करना होगा। इसके साथ ही 20 पुश अप, 4 केज का शॉट पुट 14.5 फिट तक फेंकना पड़ेगा और 1000 मीटर की लंबी दौड़ में शामिल होना होगा।
  • जो अभ्यर्थी 30 साल से लेकर 40 साल तक और 40 वर्ष से अधिक उम्र के हैं इन सबके लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं जिन्हें आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जो आयु सीमा मानदंड सभी उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं वह कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • उम्मीदवार की सब इंस्पेक्टर भर्ती की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तक होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सब इंस्पेक्टर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

सब इंस्पेक्टर भर्ती हेतु आवेदन देने के पश्चात उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा को पास कर लेंगे फिर इन्हें आगे शारीरिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस तरह से सभी चरणों को पास करने के पश्चात उम्मीदवारों को फिर मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। तो सभी अभ्यर्थियों को फिर इनकी योग्यता के आधार पर चुना जाएगा।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के तहत वेतन

जितने भी उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किए जाएंगे इन सबको लेवल 6 सी के अनुसार वेतन दिया जाएगा। आपको यहां जानकारी के लिए बताते चलें उम्मीदवारों को मासिक रूप से 35700 रूपए से लेकर 113100 रूपए तक की सैलरी मिलेगी।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आपको अगर सब इंस्पेक्टर भर्ती के अपने आवेदन पत्र को जमा करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन निम्नलिखित बताया गया पूरा तरीका दोहराना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको रिक्रूटमेंट वाले अनुभाग में जाकर सब इंस्पेक्टर भर्ती का विकल्प ढूंढना है।
  • आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन को क्लिक करना होगा और अपनी पूछी गई जानकारी को पंजीकरण हेतु लिखना होगा।
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद फिर आपको लॉगिन करना है और अपनी शिक्षा, आयु, घर के पते से जुड़ी हुई जानकारी को भरना है।
  • फिर इसके बाद आपको अपना फोटो, हस्ताक्षर आदि को अपलोड करना है।
  • जो भी आवेदन शुल्क आप पर लागू किया है आपको इसे ऑनलाइन जमा करके अपना फार्म जमा करना है।
  • सबसे अंतिम चरण के तहत आपको सब इंस्पेक्टर भर्ती के जमा किए आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लेना है।

FAQs

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलने वाली है?

जेकेएसएसबी के द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी।

मैंने इंजीनियरिंग में स्नातक किया है तो क्या मैं आवेदन दे सकता हूं?

अगर आपने इंजीनियरिंग में स्नातक किया है तो आप अपना आवेदन देने हेतु योग्यता रखते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या रखी गई है?

आप सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षण में पास होना होगा।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *