यूपी पुलिस भर्ती हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से असिस्टेंट ऑपरेटर के रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।
अगर आपको भी उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी प्राप्त करनी है तो आप अपना आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं। इस तरह से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है और अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म 2 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।
यदि आपको यूपी पुलिस भर्ती से संबंधित प्रत्येक जानकारी चाहिए तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह लेख आखिर तक पढ़ना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस वैकेंसी हेतु शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि कौन सी तय की गई है।
यूपी पुलिस भर्ती 2025
उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी युवा पुलिस में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इन सबके लिए काफी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा असिस्टेंट ऑपरेटर के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
तो ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है वे सब अपना फॉर्म ऑनलाइन संबंधित बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। इस तरह से आप सभी उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र अंतिम तारीख यानी 2 जनवरी तक जमा कर पाएंगे। यहां यह भी बताते चलें कि इस भर्ती के माध्यम से 44 खाली पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
UP Police Vacancy 2025 Overview
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| भर्ती का नाम | यूपी पुलिस भर्ती 2025 |
| पद का नाम | असिस्टेंट ऑपरेटर |
| कुल पद | 44 |
| योग्यता | 12वीं कक्षा भौतिकी और गणित से पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 3 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 जनवरी 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
यूपी पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पूरा करने की जरूरत होगी:-
- जरूरी है कि उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा भौतिकी और गणित जैसे विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास की हो।
- यदि आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी चाहिए तो आप संबंधित नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा आयु सीमा कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है:-
- अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 22 साल तक होनी चाहिए।
- आवेदकों की आयु की गणना को 1 जुलाई साल 2025 के अनुसार पूरा किया जाएगा।
- जबकि जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं इन सबको सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आप सभी उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के आवेदन पत्र को जमा करने के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा और इसके बारे में जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 500 रूपए का जमा करना पड़ेगा।
- जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी के हैं इन सबको 400 रूपए आवेदन फीस के रूप में जमा करने करेंगे।
- समस्त अभ्यर्थियों को अपने शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके करना होगा।
यूपी पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों की परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी बताते चलें कि सर्वप्रथम लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।
तो जितने भी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे फिर इन सबको पीएसटी और पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों को पूरा करने के पश्चात फिर अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
इस तरह से फिर सबसे आखिर में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सारे चरणों में पास हो जाएंगे इन सबको अंतिम रूप से नियुक्ति किया जाएगा।
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-
- सबसे शुरुआत में आपको यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- फिर यहां पर आपको यूपी पुलिस भर्ती संबंधित लिंक को ढूंढना है।
- इस तरह से आपके सामने जब उत्तर प्रदेश पुलिस वैकेंसी का अप्लाई करने वाला लिंक आ जाए तो आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद अगले पृष्ठ पर आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी को लिखना है।
- अब जो भी दस्तावेज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए अनिवार्य किए गए हैं आपको इन सबको स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको एक बार अपना आवेदन पत्र चेक करना है और अगर कोई त्रुटि नहीं है तो फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाना है।
- आपको अब अपने फार्म का प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है ताकि जब आपको इसकी जरूरत पड़े तो आप इसका उपयोग कर सकें।
FAQs
यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख कौन सी है?
इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कितने पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा?
यूपीपीआरपीबी के द्वारा इस भर्ती के माध्यम से 44 खाली पदों को भरे जाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
मैंने 12वीं कक्षा भौतिकी और गणित में पास की है तो क्या मैं आवेदन दे सकता हूं?
जी हां आप आवेदन जमा करने हेतु पात्रता रखते हैं इसलिए आसानी के साथ फॉर्म भरा जा सकता है।





