UP Scholarship 2025-26: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

On: July 14, 2025 10:07 AM
UP Scholarship 2025-26

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक छात्र हैं तो ऐसे में हम आपको बता दें कि आपको यदि पढ़ाई जारी रखने में वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो अब ऐसा नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा यूपी स्कॉलरशिप वाली योजना चलाई जा रही है।

इस छात्रवृत्ति वाली योजना का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता पहुंचाई जाए। तो इस प्रकार से सरकार चाहती है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को शिक्षा के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे दिए जाएं ताकि वे आसानी से उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।

आज इस आर्टिकल में आपको बताते चले की यूपी की स्कॉलरशिप योजना क्या है, योजना का प्रथम उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, आवेदन जमा करने के बारे में विशेष रूप से सारी और सही जानकारी देंगे। तो अगर आपको स्कॉलरशिप प्राप्त करनी है और अपनी शिक्षा को पूरा करके अपने सपने साकार करने हैं तो यह आर्टिकल अंत तक पढ़िए।

UP Scholarship 2025-26

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से अपने राज्य में रहने वाले सभी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना को शुरू किया गया है। तो इस तरह से हम आप सभी विद्यार्थियों को यह जानकारी दे दें कि छात्रवृत्ति का फायदा उन सभी विद्यार्थियों को दिया जा रहा है जो कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी हैं।

तो राज्य के ऐसे विद्यार्थी जो शिक्षा के क्षेत्र में वित्तीय सहारा पाने के लिए हकदार हैं तो इन सबको उत्तर प्रदेश सरकार वजीफा देती है। राज्य के सभी होनहार विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे और इनके सामने आर्थिक बाधा भी नहीं आएगी। ‌

तो इस तरह से हम आपको यहां पर यह भी बताते चलें कि अपने राज्य के छात्रों के लिए अब यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण को शुरू कर दिया है। तो सभी पात्रता रखने वाले विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई से लेकर 20 दिसंबर तक अपना ऑनलाइन कर सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप का उद्देश्य

राज्य सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप इसलिए प्रदान की जा रही है ताकि सभी छात्रों को शिक्षा हेतु जरूरी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि वजीफा प्राप्त करके ऐसे विद्यार्थियों को विशेष तौर से फायदा होता है जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। ‌लेकिन अब यूपी सरकार से स्कॉलरशिप प्राप्त करके होनहार विद्यार्थी अपनी शिक्षा को बिना किसी वित्तीय दबाव के पूरा कर सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप के फायदे

यूपी छात्रवृत्ति के लिए जो भी राज्य के छात्र अपना पंजीकरण जमा करेंगे तो इन सबको जो लाभ मिलेंगे इनके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से हैं –

  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी और आरक्षित श्रेणी के छात्र अब अपनी पढ़ाई सरलता के साथ पूरी कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि राज्य के सभी विद्यार्थी जो शिक्षा लेने के लिए हकदार हैं इन्हें वित्तीय मदद की जाए।
  • यूपी सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करके गरीब विद्यार्थियों को उचित शिक्षा मिल पा रही है।
  • वजीफा प्राप्त करने के बाद उत्तर प्रदेश के छात्र और छात्राएं बिना किसी अन्य व्यक्ति के ऊपर निर्भर हुए अपने पढ़ाई के खर्चों को खुद उठा सकते हैं।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से आपको यदि स्कॉलरशिप हासिल करनी है तो ऐसे में आप तभी यह लाभ ले सकते हैं जब आप निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करते होंगे –

• आवेदन देने वाले विद्यार्थी जरूरी है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्थाई निवासी हों।
• प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी 9वीं या फिर दसवीं कक्षा में पढ़ रहा हो।
• पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अनिवार्य है कि छात्र अथवा छात्र 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हो।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए जरूरी दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के जो विद्यार्थी यह चाहते हैं कि वे सरकार से अपनी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप हासिल करें तो इनके पास पंजीकरण के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की विद्यार्थी की मार्कशीट
  • डोमिसाइल प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करे?

राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई इस छात्रवृत्ति का फायदा जितने भी उत्तर प्रदेश के छात्र लेना चाहते हैं तो इन सबको अपने आवेदन पत्र को निम्नलिखित तरीके के माध्यम से भरकर जमा करना जरूरी है –

  • सबसे शुरुआत में आप सबको यूपी छात्रवृत्ति योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां अब आपको होम पेज पर छात्र वाले अनुभाग में जाकर पंजीकरण के ऊपर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • आगे फिर आपको अपनी श्रेणी का चयन करने के बाद छात्रवृत्ति का फॉर्म भरना है।
  • सारी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करके फिर आपको अहम दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • सके बाद फिर आपको अपने आवेदन पत्र को जमा करके इसका प्रिंट निकालना है।
  • आपको अब इस आवेदन पत्र को अपने शिक्षा संस्थान में ले जाकर सत्यापन हेतु जमा करना है।

Leave a Comment