Yuva Udyami Yojana 2025: व्यापार के लिए मिल रहा 5 लाख रुपए तक का बिना गारंटी वाला लोन

On: December 7, 2025 6:04 AM
Yuva Udyami Yojana

उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे युवा जो स्वयं का कोई कारोबार तो शुरू करना चाहते हैं परंतु उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं है इसके अलावा वे बैंक तथा अन्य कहीं से लोन लेने में ब्याज संबंधी भुगतान हेतु डर रहे हैं तो उन सभी के लिए राज्य सरकार की तरफ से बहुत ही बेहतरीन योजना को शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य में युवाओं के लिए उद्यम यानी व्यावसायिक क्षेत्र में प्रेरणा प्रदान करने और उन्हें सहायता देने हेतु युवा उद्यमी अभियान योजना 2025 को चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत युवाओं के लिए बिना ब्याज के लाखों रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है।

इस योजना की मदद से कोई भी व्यक्ति अब अपनी रुचि के आधार पर अच्छा कारोबार शुरू कर सकते हैं। युवा उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना बहुत ही जरूरी होता है जो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है।

युवा उद्यमी योजना 2025

युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लोन की सबसे खास बात तो यह है कि इस लोन पर युवाओं के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं है बल्कि वह बहुत ही सामान्य प्रक्रिया के आधार पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

हमारे सुझाव अनुसार जो भी युवा इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत लोन लेने हेतु आवेदन करने वाले हैं उन सभी के लिए सबसे पहले योजना के सभी प्रकार के पहलुओं के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि वे बिना किसी दुविधा के आवेदन करने में सफल हो।

Mukhya Mantri Yuva Udyami Yojana 2025 Overview

विभाग का नामसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग
योजना का नामयुवा उद्यमी योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
योजना की शुरुआतवर्ष 2018
लाभ₹500000 तक का लोन
ब्याज दर0%
आयु18 से 50 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://msme.up.gov.in/

युवा उद्यमी योजना के लिए पात्रता मापदंड

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई युवा उद्यमी योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लोन लेने हेतु उम्मीदवार का राज्य निवासी होना जरूरी है।
  • वह पहले से ही किसी अन्य सरकारी लोन संबंधी योजना का डिफाल्टर ना हो।
  • सामान्य तौर पर उम्मीदवार की आयु 18 से 50 वर्ष तक के बीच में होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उसकी शैक्षिक योग्यता आठवीं पास या फिर इंटरमीडिएट तक की हो।
  • वह किसी भी नए उद्यम के लिए ही योजना से लोन प्राप्त कर रहा हो।

युवा उद्यमी योजना में कितना मिलेगा लोन

युवा उद्यमी योजना के प्रावधान अनुसार युवाओं के लिए नए कारोबार को शुरू करने के लिए ही लोन प्रदान करवाया जाता है जिसकी अगर हम लिमिट की बात करें तो यह अधिकतम 5 लाख रुपए तक की होती है। ₹500000 तक की लिमिट के अलावा अपनी आवश्यकता अनुसार इससे कम लोन भी ले सकते हैं।

सामान्य तौर पर युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत यह लिमिट सभी लोगों के लिए एक समान है हालांकि कुछ विशेष स्थान पर आरक्षित श्रेणियां के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए लिमिट संबंधी कुछ बदलाव हो सकते हैं जिसकी जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

युवा उद्यमी योजना की विशेषताएं

युवा उद्यमी योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

आकर्षक लोन –

युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लोगों को नया कारोबार शुरू करने के लिए आकर्षक लिमिट के आधार पर लोन प्रदान करवाया जाता है।

कोई ब्याज नहीं –

इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लोन पर कोई ब्याज दर लागू नहीं है।

लोन पर सब्सिडी –

सरकारी नियम अनुसार प्रोजेक्ट के तहत 10 फीस दी मनी मार्जिन सरकार के द्वारा दिया जाता है।

ईएमआई सुविधा –

योजना में लोन भुगतान के लिए ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य विशेष तरीके से निर्धारित किया गया है। बताते चले की योजना के लक्ष्य अनुसार 10 सालों में राज्य के 10 लाख से अधिक युवाओं के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सहायता प्रदान करने हेतु लोन दिया जाएगा।

यानी यह योजना हर साल एक लाख से ज्यादा युवाओं के लिए तक लाभ प्रदान करेगी जिसके चलते उत्तर प्रदेश राज्य में युवाओं के बीच स्वयं रोजगार के प्रति तो प्रोत्साहन उत्पन्न हो ही सकेगा साथ में व्यावसायिक क्षेत्र में भी अधिक विकास हो पाएगा।

युवा उद्यमी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

युवा उद्यमी योजना में शामिल होने के लिए आवेदन निम्न प्रकार से किया जा सकता है:-

  • योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करते हुए आवेदन फार्म तक जाना होगा।
  • आवेदन में पूरी जानकारी भरे और साथ में ही डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन सबमिट कर देना होगा जिसके बाद आवेदन की जांच उद्यमिता विकास केंद्र पर की जाएगी।
  • जांच के बाद फॉर्म बैंक शाखा में पहुंचाया जाएगा जिसके बाद लोन स्वीकृत होगा।

FAQs

युवा उद्यमी योजना कब से शुरू की गई है?

उत्तर प्रदेश राज्य में युवा उद्यमी योजना 2018 में शुरू की गई है।

युवा उद्यमी योजना का फायदा क्या है?

युवा उद्यमी योजना का फायदा यही है कि लोगों के लिए कारोबार शुरू करने हेतु बिना ब्याज के आकर्षण लोन प्राप्त हो पाता है।

युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य क्या है?

युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाना और उद्यमीशीलता को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment